Bhojpuri Department Ara – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

भोजपुरी विभाग का फेसबुक पेज हैक!
आरा, 19 अप्रैल. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भोजपुरी विभाग के फेसबुक पेज तथा सोशल मीडिया अकाउंट साइबर अपराधियों के हमले के बाद गुरुवार को हैक हो गया. हैकर्स ने पेज के जरिये अवांछित पोस्ट डालने शुरु किये हैं. पेज का संचालन करने वाले विभाग के शोधछात्रों रवि प्रकाश सूरज तथा यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में पेज को रिकवर करने के लिए फेसबुक चलाने वाली मेटा कम्पनी सपोर्ट से संपर्क कर आवश्यक जानकारी भेजी जा चुकी है मगर ना तो पेज रिकवर हुआ है ना ही हैकर्स के द्वारा पोस्ट सामग्री हटाई जा रही है. आगे कहा कि मामला ना सुलझने पर पुलिस के साइबर सेल में केस दर्ज कराया जायेगा. ज्ञात हो कि भोजपुरी विभाग में इस वर्ष सीटें फुल हो चुकी है तथा फेसबुक पेज के माध्यम से ही छात्रों तक कई आवश्यक सूचनाएं पहुंचाई गई है. इसके अलावा भोजपुरी विभाग में आये दिन साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां होती रहती है जिनका लाइव प्रसारण भी पेज के माध्यम से होता है.

यह तो पेज हैक का ही मामला है इसके पहले भी VKSU के कई बार ऑफिसियल साइट तक हैक हो चुके हैं जिसकी वजह से छात्रों को ऑनलाइन संबन्धित सभी कार्यों से वंचित होना पड़ा था. आये दिन साइट का धीमापन, साइट का हैक और अब भोजपुरी विभाग के पेज हैक के बाद ऐसा लग रहा है कि विभाग से जुड़ा ही कोई है जो ऐसा कर रहा है. आखिर क्यों हो रही है ऐसी घटनाएँ बार बार. बहरहाल जबतक पेज पुनः हैकर के चंगुल से मुक्त नही होता शक की गुंजाइश तो बनी ही रहेगी.

PNCB

फुल हुआ भोजपुरी-विभाग में नामांकन
भोजपुरी वैश्विक भाषा है और इसके बोलने वालों को गर्व होना चाहिए : कुलपति

भोजपुरी विभाग में सत्रारम्भ समारोह में नए छात्रों का स्वागत

आरा,4 अप्रैल. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के भोजपुरी-विभाग में सत्र 2023-2025 के छात्रों का सत्रारंभ समारोह पूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए भोजपुरी-विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर पाण्डेय ने कहा कि विभाग लगातार प्रगति पथ पर अग्रसर है. इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह है कि भोजपुरी-विभाग के लिए पचहत्तर सीटें सरकार द्वारा निर्धारित हैं और वे सारी सीटें भर चुकी हैं और बहुत से छात्र अभी भी नामांकन के लिए भटक रहे हैं. भोजपुरी-विभाग की यह खासियत है कि यहां का हर छात्र विभाग के लिए समर्पित है. मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने भोजपुरी भाषा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि आज यह भाषा वैश्विक रूप धारण कर चुकी है और हमें इस पर गर्व करना चाहिए. उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई शिक्षक अपने तब गौरवान्वित महसूस करता जब उसका शिष्य ज्ञान के क्षेत्र में उसे पराजित कर देता है. उन्होंने भोजपुरी-विभाग के विकास के लिए हर संभव मदद करने की बात कही.

मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ. जमील अख्तर ने कहा कि भोजपुरी-विभाग को यह कोशिश करनी चाहिए कि भोजपुरी के प्रख्यात विद्वानों,विषय विशेषज्ञों,कलाकारों आदि को समय-समय पर आमंत्रित कर व्याख्यान कराए तथा मारिशस विश्वविद्यालय से संपर्क कर मेधा का आदान-प्रदान करे.

आचार्य दुर्गाशंकर प्रसाद सिंह नाथ सभागार छात्रों से खचाखच भरा हुआ था. एस बी काॅलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कौशल्या शर्मा एवं महाराजा काॅलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शुचि स्नेहा मान्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं. इस मौके पर अभिषेक कुमार, नीतू कुमारी,नीतीश कुमार,आशा कुमारी, संध्या कुमारी आदि अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

PNCB

भोजपुरी साहित्य की समृद्ध परम्परा के प्रतिनिधि हैँ महेन्दर मिसिर : कुलपति
महेन्द्र मिसिर के काव्य संग्रह का हुआ लोकार्पण

आरा, 13 जुलाई. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भोजपुरी विभाग के समारोह में भोजपुरी के चर्चित कवि गीतकार महेन्दर मिसिर की प्रतिनिधि कविताओं का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ. समारोह की शुरुआत में भोजपुरी विभाग के छात्र अविनाश पाण्डेय और प्रीति पाण्डेय ने महेंदर मिसिर के गीतों को मधुर आवाज़ में सुनाया. चर्चित लोकगायिका और विभाग की छात्रा अंकिता पंडित ने महेन्दर मिसिर रचित शिव विवाह गीत को सुनाया और कवि की रचनाओं में स्त्री विमर्श की चर्चा की.

समारोह में मुख्य अतिथि कुलपति शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने महेन्दर मिसिर के रचनाकर्म को याद करते हुए उन्हें भोजपुरी की समृद्ध साहित्य परम्परा का प्रतिनिधि रचनाकार बताया. साथ ही उन्होंने भोजपुरी की संवैधानिक मान्यता से जुड़ी बातों की चर्चा की तथा छात्रों से भोजपुरी भाषा के गौरव को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. वरिष्ठ पत्रकार गुंजन सिन्हा ने अपने सम्बोधन में भोजपुरी साहित्य के अन्य भाषाओं में अनुवाद करने का आग्रह किया जिससे भोजपुरी साहित्य की पहचान वैश्विक स्तर पर और मज़बूत हुआ.

पूर्व विभागाध्य्क्ष रविन्द्र नाथ राय ने महेन्दर मिसिर की कविताओं में रागात्मकता, आध्यमिकता क्व तत्त्वों पर प्रकाश डाला. संग्रह के प्रकाशक सारव प्रकाशन के अध्यक्ष और जे पी विवि छपरा के पूर्व प्राध्यापक पी राज सिंह ने महेन्दर मिसिर के गीतों के संकलन और प्रकाशन से जुड़े अनुभवों को साझा किया. साथ ही उन्होंने संग्रह के संपादक सुरेश कुमार मिश्र के रिकॉर्डेड संदेश को सुनाया.

अपने अध्यक्षीय संबोधन में हिंदी भोजपुरी के विभागाध्यक्ष ने महेन्दर मिसिर के गीतों में भक्ति, प्रेम और निर्गुण तीनों धाराओं की चर्चा की और गायकों संगीतकारों से महेन्दर मिसिर के गीतों को महेंद्र संगीत कहकर चिन्हित करने का आग्रह किया.

कार्यक्रम में भोजपुरी आंदोलन से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों के अलावा अर्थशास्त्र विभाग के नीरज वर्मा, अंग्रेजी विभाग के विजय राज कुमावत, आनंद भूषण पाण्डेय, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष अवध बिहारी सिंह, हिंदी विभाग के नवनीत राय, मुकेश कुमार, नीलम्बुज सिंह के अलावा सीनेटर और पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष बलिराज ठाकुर, आकाशवानी पटना के प्रदीप भास्कर, भोजपुरिया जनमोर्चा के कुमार शीलभद्र, भोजपुरी विकास एवं शोध संस्थान के कृष्ण कुमार कृष्णेन्दु, वरिष्ठ पत्रकार भीम सिंह भवेश, नरेन्द्र सिंह प्रमुख थे. मंच संचालन विभाग की छात्रा आकृति विज्ञ अर्पण तथा धन्यवाद ज्ञापन शोधछात्र रवि प्रकाश सूरज ने किया. लोकार्पण समारोह के सफल आयोजन में विभाग के शोधार्थियों एवं छात्रों संजय कुमार, यशवंत कुमार, राजेश कुमार, सोहित सिन्हा, शुभम ओझा का उल्लेखनीय योगदान रहा.

PNCB

भोजपुरी की वो पत्रिका जो 43 साल से हो रही है प्रकाशित
भोजपुरी के बढ़ते दायरे की साक्षी है पाती पत्रिका
पाती भोजपुरी पत्रिका के सौवें अंक का लोकार्पण

आरा, 23 मई. भोजपुरी को भले ही कोई 8वी अनुसूची में शामिल ना करे, भले ही इसे जाहिलों वाला भाषा समझे या इसे संवैधानिक मान्यता न दे लेकिन इसकी मजबूती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस भाषा में जहां 8 व्याकरण की किताबें और कई साहित्यकारों की सैकड़ों किताबें हैं वही एक पत्रिका ऐसी है जो लगातार 43 वर्षों से प्रकाशित होते आ रही है. पत्रिका 43 वर्षों से लगातार भोजपुरिया भाषा जानने वालों के बीच आ रही है.

43 साल से अनवरत प्रकाशित हो रही भोजपुरी की चर्चित पत्रिका पाती के सौवें अंक का लोकार्पण आज भोजपुरी विभाग के दुर्गा शंकर प्रसाद सिंह नाथ सभागार में सम्पन्न हुआ. मौके पर भोजपुरी के साहित्यकार और साहित्य प्रेमियों का जुटान हुआ जिनमें समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ अवध बिहारी सिंह, साहित्यकार रामयश अविकल, सुमन कुमार सिंह, कथाकार कृष्ण कुमार के अलावे भोजपुरी विभाग के शोधार्थी राजेश कुमार, संजय कुमार, रवि प्रकाश सूरज, सोहित सिन्हा, धनन्जय कटकैरा आदि शामिल थे. समारोह की शुरुआत में पाती पत्रिका के लोकार्पण के बाद भोजपुरी विभागाध्यक्ष प्रो दिवाकर पांडेय ने कहा कि किसी भोजपुरी पत्रिका का सौंवां अंक प्रकाशित होना भोजपुरी भाषा के मजबूत होते जाने का परिचायक है. कथाकार कॄष्ण कुमार ने कहा कि पाती पत्रिका ने अनगिनत साहित्यकारों के निर्माण में योगदान दिया है जिसे भुलाया नहीं जा सकता. रसायनशास्त्र के शिक्षक संजय कुमार सिंह ने कहा कि साहित्य की रचना वैसी होनी चाहिए जैसा समाज हम बनाना चाहते हैं. रामयश अविकल ने पाती परिवार को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की. सुमन कुमार सिंह ने पाती पत्रिका को भोजपुरी की सबसे समृद्ध और सुसज्जित पत्रिका करार दिया. वरिष्ठ साहित्यकार आलोचक जितेंद्र कुमार ने कहा कि पत्रिका की सफलता के पीछे सम्पादक अशोक द्विवेदी जी का संघर्ष है और इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं. पूर्व विभागाध्यक्ष और प्रो बलिराज ठाकुर ने पाती पत्रिका के इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा कि आज का अवसर स्वर्णाक्षरों में अंकित करने योग्य है. अध्यक्ष मंडल के सम्बोधन की शुरुआत करते हुए भोजपुरी के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो रविन्द्र नाथ राय ने कहा कि भोजपुरी पत्रकारिता में पाती का नाम शीर्ष पर है. कथाकार और पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ नीरज सिंह ने कहा कि पाती पत्रिका भोजपुरी पत्रकारिता का मजबूत स्तम्भ है और सम्पादक अशोक द्विवेदी के साथ साथ पाती से जुड़ा हर सदस्य इसके लिए धन्यवाद का पात्र है. कार्यक्रम के अंत में अपने सम्बोधन में पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो अयोध्या प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि वैश्विक रूप से भोजपुरी के बढ़ते दायरे का साक्षी है पाती पत्रिका के सौंवे अंक का प्रकाशन होना और भोजपुरी साहित्य को समृद्ध करने में इस पत्रिका का योगदान अविस्मरणीय है. समारोह का संचालन शोधार्थी रवि प्रकाश सूरज तथा धन्यवाद ज्ञापन संजय कुमार ने किया.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट