Bhojpur Sthapna Diwas – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

भोजपुर स्थापना दिवस मना
आरा (सावन कुमार) | भोजपुर स्थापना दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रमना मैदान के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में हुआ. समारोह का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्र के विधायक व विधान परिषद सदस्य राधा चरण सेठ द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.

सर्वप्रथम समारोह में उपस्थित अतिथियों के द्वारा सामूहिक रूप से स्टेडियम में गुब्बारे छोड़कर कार्यक्रम का आगाज किया गया. जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिलावासियों को जिला स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा भोजपुर जिला के गठन , नवनिर्माण एवं विकास में अग्रणी भूमिका निभाने वाले महान सपूतों को स्मरण कर नमन किया. वक्ताओं में पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, विधायक नवाज आलम, रामविशुन सिंह लोहिया, प्रभुनाथ प्रसाद, विधान पार्षद राधा चरण सेठ,जिला परिषद अध्यक्ष आरती देवी, मेयर रूबी कुमारी थे. सभी वक्ताओं ने स्थापना दिवस पर जिला वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा सभी लोगों से आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ जिला के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया. अवसर पर गणेश वंदना, स्वागत गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए.

सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन हरियाली योजना, दहेज प्रथा, बाल विवाह एवं मद्य निषेध पर आधारित नुक्कड़ नाटक तथा गीत संगीत पेश किए गए. डॉक्टर नेमीचंद बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं के द्वारा भारतीयम की प्रस्तुति की गई. इन कार्यक्रमों के द्वारा स्टेडियम में सुर के साधकों के द्वारा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया गया तथा सामाजिक सरोकार पर आधारित इन कार्यक्रमों के द्वारा उपस्थित जनसमूह के बीच एक नई समां बंध गया. इस अवसर पर स्टेडियम में विभिन्न विभागों के द्वारा 43 स्टॉल लगाए गए तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा सरकार द्वारा संचालित विकास एवं जनकल्याण की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई तथा लाभुकों को प्रेरित किया गया. स्टेडियम में परिवहन विभाग द्वारा परिवहन मेला का आयोजन किया गया. इसके माध्यम से मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी गई साथ ही विभागीय कार्यों के बारे में फ्लेक्स के माध्यम से मेला में प्रदर्शित किया गया था. इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत लाभुकों को वाहन की चाबी सौंपी गई. कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम में खो-खो एवं तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साथ ही जिलाधिकारी द्वारा खिलाड़ियों/सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करने वाले प्रतिभागी कलाकारों/पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन अपर समाहर्ता कुमार मंगलम द्वारा दिया गया. अवसर पर सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.