bharteeye mandpam – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

शिक्षा में देश को बदलने की ताकत :पीएम मोदी
पीएम मोदी ने किया भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन

अखिल भारतीय शिक्षा समागम 29 और 30 जुलाई, 2023 तक आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम ने कहा कि शिक्षा देश को बदलने की ताकत रखती है, आज का यह अवसर बेहद महत्वपूर्ण है. ‘समागम’ राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 की तीसरी वर्षगांठ के साथ तहत किया जाने वाला एक कदम है.प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम में उद्घाटन भाषण दिया और पीएम श्री योजना के तहत फंड की पहली किस्त भी जारी की.

इसका उद्देश्य है कि योजना के तहत आने वाले स्कूल छात्रों को इस तरह से तैयार करेंगे कि वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति की परिकल्पना के मुताबिक एक समतापूर्ण, समावेशी और बहुलवादी समाज के निर्माण से जुड़ें और बेहतर योगदान देने वाले नागरिक बनें. अखिल भारतीय शिक्षा समागम 29 और 30 जुलाई, 2023 को आयोजित किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन के अवसर पर कहा कि यह शिक्षा ही है जो देश की तकदीर बदलने की ताकत रखती है. देश जिस लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है, उसे हासिल करने में शिक्षा की अहम भूमिका है. आप इसके प्रतिनिधि हैं. अखिल भारतीय शिक्षा समागम का हिस्सा बनना मेरे लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है.’

यह समागम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री पीएमश्री योजना के तहत धनराशि की पहली किस्त किया. ये स्कूल छात्रों को इस तरह से शिक्षा प्रदान करेंगे कि वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की परिकल्पना के अनुरूप एक समतापूर्ण, समावेशी और बहुलवादी समाज के निर्माण में योगदान देने वाले नागरिक बन सकें. प्रधानमंत्री शिक्षा और कौशल पाठ्यक्रम की 12 भारतीय भाषाओं में अनुदित पुस्तकों का विमोचन करेंगे. प्रधानमंत्री के विजन से प्रेरित होकर, युवाओं को तैयार करने और उन्हें अमृत काल में देश का नेतृत्व प्रदान करने में सक्षम करने के उद्देश्य से एनईपी 2020 का शुभारंभ किया गया था.
इसका उद्देश्य भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए युवाओं को तैयार करना है तथा उन्‍हें बुनियादी मानवीय मूल्यों से जोड़े रखना है. अपने कार्यान्वयन के तीन वर्षों के दौरान इस नीति ने स्कूल, उच्च शिक्षा और कौशल शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन किए हैं. इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 29 और 30 जुलाई को किया जाएगा.

यह दो दिवसीय कार्यक्रम शिक्षाविदों, क्षेत्र विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं, उद्योग प्रतिनिधियों, शिक्षकों और स्कूलों, उच्च शिक्षा और कौशल संस्थानों के छात्रों सहित अन्य लोगों को एनईपी 2020 को लागू करने संबंध में अपने सुझाव देने का मंच प्रदान करेगा. अखिल भारतीय शिक्षा समागम में सोलह सत्र शामिल होंगे, जिनमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शासन तक पहुंच, न्यायसंगत और समावेशी शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित समूह के मुद्दे, राष्ट्रीय संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क, भारतीय ज्ञान प्रणाली, शिक्षा का अंतर्राष्ट्रीयकरण समेत अन्‍य विषयों पर चर्चा होगी.

PNCDESK