Bharat Band – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

SC ST आरक्षण के मुद्दे को लेकर फुलवारी शरीफ, संपतचक गौरीचक में हाइवे जाम के दौरान प्रदर्शन, आगजनी, तोड़फोड़
फुलवारी शरीफ़, अजित।। सुप्रीम कोर्ट के SC आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने की इजाजत देने के खिलाफ बुधवार को दलित-आदिवासी संगठनों ने 14 घंटे का भारत बंद बुलाया है. नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन (NACDAOR) ने इसे दलित और आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ बताया है. पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पहले वाटर केनन चलाई, फिर लाठीचार्ज किया. सभी बेरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे. आरक्षण के मुद्दे को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान पटना के फुलवारी शरीफ के खोजा इमली मजार के पास अनिसाबाद गोलंबर बेउड़ मोड़ के साथ ही रामकृष्ण नगर बाइपास संपतचक बैरिया बेलदारी चक गौरीचक में नीला झंडा लिए दलित समाज के लोग सड़कों पर उत्तर पड़े. इस प्रदर्शन में भीम आर्मी राष्ट्रीय जनता दल समेत कई संगठनों के लोग शामिल हैं.

नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स ने सरकार से आरक्षण पर नए कानून पारित करने और उसे संविधान की नौवीं सूची में शामिल करने की मांग की है. भारत बंद को लेकर पटना के फुलवारी शरीफ जानीपुर परसा बाजार संपतचक अनीसाबाद बेउर पुलिस कॉलोनी रामकृष्ण नगर सिपारा जगनपुरा समेत आसपास अधिकांश स्कलों को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है. पुनपुन मे फुलवारी विधायक गोपाल रविदास के नेतृत्व मे बिहटा- सरमेरा स्टेट हाइवे-78 पुरैनिया के पास जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया.

वहीं भारत बंद को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए हैं.सभी प्रमुख चौक चौराहा और जाम लगने वाले संभावित स्थलों पर पुलिस फोर्स की तनाती की गई है. सुबह-सुबह ही भीम आर्मी राष्ट्रीय जनता दल बहुजन समाज पार्टी समर्थन संगठन के लोग बंद करने सड़क पर उतर पड़े. इस दौरान रास्ते से आवागमन कर रहे कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. खोजा इमली के पास बैनर पोस्ट को फाड़ दिया गया कई राहगीरों की पिटाई की गई. कोई भी और मोड़ के पास दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़ की गई. बंद समर्थक अराजक माहौल पैदा कर रहे थे लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी तमाशा देखते रही. बंद के दौरान तोड़फोड़ आगजनी कर रहे लोगों को पुलिस ने रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया. वहीं बंद को लेकर लोग वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने लगे जिसके चलते गलियों और कॉलोनी के मार्ग पर भी जाम लग गया. अनीसाबाद फुलवारी शरीफ पटना फुलवारी नेशनल हाइवे 139 पर खोजा इमली के पास राजद नेता दिनेश पासवान के नेतृत्व में बंद किया गया.

पटना के गौरीचक बेलदारी चक में बिहटा सरमेरा पटना गया हाईवे को जाम कर प्रदर्शन करियों ने पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया. यहां राजद नेता द्वारिका पासवान के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर पड़े. प्रदर्शनकारी सड़क पर टायर आदि जलकर आगजनी करते रहे. प्रदर्शन के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग रहा. इस प्रदर्शन और बंद के चलते ऑफिस आने जाने वाले लोगों को भारी फजिहत उठानी पड़ी.

वहीं बंद को लेकर भारतीय लोकहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रख्यात शिक्षाविद् गुरुदेव श्री प्रेम ने कहा कि बंद किसी भी तरह जायज नहीं है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी किसी भी तरह के बैंड का समर्थन नहीं करती है.

5 मार्च मंगलवार को भारत बंद है ….
युवा राजद भारत बंद के समर्थन में लोकतांत्रिक तरीके से सड़को पर उतरेंगे : अरुण यादव

पटना (ब्यूरो रिपोर्ट) | मंगलवार यानि 5 मार्च मंगलवार को विपक्षी पार्टियों ने भारत बंद का आह्वान किया है. इसलिए लोगों को सलाह दी जाती है कि घर से जरा संभल कर निकलें. यह बंद 10 प्रतिशत सवर्ण आरक्षण और 13 पॉइंट रोस्टर सिस्टम के खिलाफ सभी राजनीतिक पार्टियों और पिछड़ी जातियों के संगठन “संविधान बचाओ संघर्ष समिति” द्वारा आहूत है. इस भारत बंद को दलितों और आदिवासियों का भी समर्थन प्राप्त है.
युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया अरुण कुमार यादव ने बताया कि संविधान बचाओ संघर्ष समिति द्वारा 5 मार्च को आहूत भारत बंद के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देशानुसार युवा राजद के कार्यकर्ता प्रदेश से लेकर प्रखंड स्तर तक लोकतांत्रिक तरीके से सड़को पर उतरेंगे.
यादव ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा 13 पॉइंट रोस्टर को लागू करने के खिलाफ 200 प्वाइंट रोस्टर सिस्टम अविलंब बहाल करने की मांग एवं जातीय जनगणना लागू कर आबादी के हिसाब से आरक्षण लागू करने जैसी मुख्य मांगो को लेकर बंद को ऐतिहासिक बनाने के लिए राजद और युवा राजद द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई हैं. बंद के तहत शहर के सभी व्यपारिक प्रतिष्ठान,शिक्षण संस्थान,सिनेमा हॉल,पेट्रोल पंप,सिटी बस,टेम्पों,ऑटो,बड़ी वाहन इत्यादि सुबह से शाम तक बंद रहेंगे. बंद से केवल स्वास्थ्य सेवाओं ऐम्बुलेंस एवं आपातकालीन सेवाओ से मुक्त रखा गया है.

राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लोगों से आह्वान किया कि “मोदी सरकार द्वारा आरक्षित वर्गों की नौकरियाँ समाप्त करने के विरोध में 5 मार्च को आहुत भारत बंद में बढ़-चढ़कर भाग लें.”
13 पॉइंट रोस्टर सिस्टम क्या है –
बताया गया है कि विश्वविद्यालयों में 200 पॉइंट रोस्टर सिस्टम ख़त्म कर 13 पॉइंट रोस्टर सिस्टम को लागू करने के खिलाफ विपक्षी पार्टियों ने ये बंद बुलाया है जिसे कई छात्र संगठनों ने समर्थन दिया है. दरअसल देश के सभी विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति में आरक्षण की व्यवस्था 200 पॉइंट रोस्टर सिस्टम पर आधारित थी. इस व्यवस्था में यूनिवर्सिटी को एक यूनिट माना गया था और 1 से 200 तक पदों की नियुक्ति में आरक्षण लागू हुआ. आरक्षित वर्ग के लिए 49.5 फीसदी और अनारक्षित वर्ग के लिए 50.5 फीसदी सीटें इसी सिस्टम से भरने की व्यवस्था हुई थी लेकिन इलाहबाद हाई कोर्ट ने इस व्यवस्था को ख़त्म कर 13 पॉइंट रोस्टर सिस्टम लागू कर दिया. इसी के खिलाफ यह बंद आहूत है.
राजद जैसी पार्टियाँ केंद्र पर आरोप लगाती रही हैं कि 13 पॉइंट रोस्टर सिस्टम के जरिये पिछड़ों का आरक्षण धीरे धीरे ख़त्म किया जा रहा है. 13 पॉइंट रोस्टर सिस्टम में विश्वविद्यालय को एक यूनिट मानने की बजाये विश्वविद्यालय के विभाग को एक यूनिट माना जाता है और भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जारी है. इस सिस्टम में पहली, दूसरी, तीसरी पोस्ट सामान्य वर्ग के लिए, चौथी पोस्ट ओबीसी के लिए फिर पांची और छठी पोस्ट सामान्य वर्ग के लिए उसके बाद सातवी पोस्ट एससी और आठवां पोस्ट ओबीसी के लिए, नौवां, दसवां और ग्यारहवीं पोस्ट सामान्य वर्ग के लिए, बारहवीं पोस्ट ओबीसी के लिए फिर तेरहवीं पोस्ट सामान्य वर्ग के लिए और उसके बाद चौदहवी पोस्ट एससी के लिए होती है.