Bhai Birendra – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

तेजप्रताप यादव के इस बयान से आरजेडी में बवाल होना तय
पटना (ब्यूरो रिपोर्ट) | लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव लगातार जनता दरबार लगाकर उनकी शिकायतों को सुनने के क्रम में अपने पुराने रंग में लौटने की कोशिश में लगे हैं. इसी क्रम में गुरुवार को वे अपनी पार्टी के ही सीनियर नेता भाई वीरेंद्र से जुड़े एक सवाल पर भड़क गए. इस बात की भनक है कि मनेर से आरेजडी के विधायक और सीनियर नेता भाई वीरेंद्र पाटलिपुत्र सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं. जब इसको लेकर तेज प्रताप यादव से सवाल किया गया तो वे भड़क गए. उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र सीट मीसा दीदी का है, भाई वीरेंद्र की क्या औकात है. तेज प्रताप ने कहा कि मीसा भारती अगर चुनाव लड़ती हैं तो वे जरूर जीतेंगी. भाई वीरेंद्र को मंत्री नहीं बनाया गया इसलिए उन्हें घबराहट हो रही होगी.

तेज प्रताप ने कहा कि उनकी बहन मीसा भारती रात-दिन मेहनत कर रही हैं. तेज प्रताप ने कहा कि इस बार मीसा भारती को पाटलिपुत्र से उम्मीदवार बनाया जाएगा और वह इस बार चुनाव जरूर जीतेंगी. तेज प्रताप ने कहा कि पाटलिपुत्र की जनता चाहती है कि मीसा भारती ही उम्मीदवार बने और वह खुद भी अपने बहन के समर्थन में पूरी तरीके से खड़े हैं.तेज ने कहा कि वे अपनी बहन को पूरा सपोर्ट करते हैं. गौतलब है कि अभी मीसा भारती राज्यसभा की सदस्य हैं. जब तेज प्रताप से ये पूछा गया कि मीसा राज्यसभा सांसद हैं तो क्या वो पाटलिपुत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी तो उन्होंने कहा कि क्यों नहीं लड़ेंगी, वहां की जनता चाह रही है कि वो चुनाव लड़ें.

भाई वीरेंद्र पहली बार जेडीयू के टिकट पर 2000 में विधायक बने. इसके बाद 2010 और 2015 में आरजेडी से विधायक बने. भाई वीरेंद्र ने कहा था कि अगर पार्टी पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से टिकट देती है तो वो चुनाव लड़ने को तैयार हैं. भाई वीरेंद्र का विधानसभा क्षेत्र मनेर पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में आता है.

इधर तेज प्रताप यादव के द्वारा जनता दरबार में अपने बारे में बोले गए शब्दों पर भाई बीरेंद्र ने कहा कि उन्हें तेज प्रताप के बयान पर कुछ नहीं कहना है और उनके नेता लालू प्रसाद यादव है.

वीडियो देखें