Best dandiya of Ara – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

आरा में आज सजेगी अंबा डांडिया नाइट की दसवीं शाम
अतिथियों के हाथों 10 लोगों को मिलेगा पुरस्कार

पारिवारिक आयोजन के रूप में शुरू हुआ अंबा डांडिया नाइट बना शहर की पहचान

तैयारियां अंतिम चरण में, जिले के कई प्रतिष्ठित लोग होंगे शामिल

आरा, 12 अक्टूबर . भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाला लोकप्रिय कार्यक्रम अंबा डांडिया नाइट आज सोमवार की शाम अपने दसवें आयोजन के साथ एक बार फिर रंग जमाने को तैयार है. कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. आयोजन में जिले के कई प्रतिष्ठित लोगों के शामिल होने की संभावना है. इस वर्ष आयोजन के दस साल पूरे होने के अवसर पर अतिथियों के हाथों 10 लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा.

पारिवारिक आयोजन से शुरू हुआ सफर, अब शहर में बढ़ा डांडिया का क्रेज

अंबा डांडिया नाइट की शुरुआत आरा में एक पारिवारिक आयोजन की सोच के साथ हुई थी. इसका उद्देश्य ऐसा मंच तैयार करना था, जहां कपल अपने बच्चों और परिवार के साथ शामिल होकर नवरात्रि का उत्सव मना सकें. शुरुआत में परिवारों को एक साथ जोड़ने की यह पहल धीरे-धीरे शहर के लोगों के बीच लोकप्रिय होती चली गई.

आज स्थिति यह है कि आरा में डांडिया का क्रेज लगातार बढ़ा है. शहर में अलग-अलग स्थानों पर डांडिया नाइट और गरबा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने लगे हैं. अंबा डांडिया नाइट ने इस सांस्कृतिक उत्साह को बढ़ाने में अपनी अलग पहचान बनाई है.

स्कूलों तक पहुंचा डांडिया का उत्सव

डांडिया का बढ़ता आकर्षण अब केवल सामाजिक आयोजनों तक सीमित नहीं है. शहर के कई स्कूलों में भी डांडिया और गरबा जैसे कार्यक्रम उत्सव के रूप में आयोजित किए जाने लगे हैं. इनमें बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी शामिल किया जाता है, ताकि नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामूहिक उत्सवों से जुड़ सके.

इस तरह डांडिया अब मनोरंजन के साथ-साथ पारिवारिक सहभागिता और सांस्कृतिक मेलजोल का माध्यम भी बनता जा रहा है.

दसवें वर्ष में विशेष आयोजन

अंबा डांडिया नाइट के दसवें आयोजन को लेकर आयोजकों में खास उत्साह है. इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए उत्सवी माहौल तैयार किया जा रहा है. दस लोगों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित करने की योजना भी इस आयोजन को खास बनाएगी.

आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार भी बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ पहुंचेंगे और नवरात्रि के इस उत्सव का हिस्सा बनेंगे.

PNCB

अम्बा डांडिया नाइट में सितारों की चमक, समाजसेवियों को मिला सम्मान
आरा की धड़कन बनी अम्बा डांडिया नाइट, सेलिब्रिटी गेस्ट और सम्मान समारोह ने जीता दिल

लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव और कार्टूनिस्ट पवन टून बने आकर्षण का केंद्र, 9 विशेष लोगों को मिला सम्मान

आरा, 24 सितंबर। अम्बा संस्था द्वारा आयोजित डांडिया नाइट 2025 मंगलवार को पूरे उल्लास और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। लगातार 9वें वर्ष हुए इस आयोजन में बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट मशहूर लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव और देश के चर्चित कार्टूनिस्ट पवन टून ने शिरकत की। मंच संचालन ओ पी कश्यप और अभय विश्वास भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।

शुभारंभ और सेलिब्रिटी संबोधन

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता संजय टाइगर, शोभा देवी (सांसद सुदामा प्रसाद की पत्नी), समाजसेवी विष्णु सिंह, समाजसेवी यशवंत सिंह, इंजीनियर मांडवी तिवारी, डॉ. श्रुति दिव्यांशिका तिवारी और समाजसेवी भीम श्रीवास्तव ने आरती दिखाकर किया।

लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव ने अम्बा टीम को बधाई दी और मातारानी के गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्टूनिस्ट पवन टून ने कहा कि आरा की धरती सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है और ऐसे आयोजन उसकी पहचान को और मजबूत करते हैं।

नेताओं और समाजसेवियों की बधाई

भाजपा नेता संजय टाइगर ने अम्बा टीम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज की सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखते हैं।

समाजसेवी यशवंत सिंह ने भी अम्बा टीम को बधाई दी और हमेशा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

9 विशेष लोग हुए सम्मानित

अम्बा संस्था ने इस बार 9 विशेष लोगों को सम्मानित किया, जिन्होंने पिछले 9 वर्षों में निरंतर सहयोग किया।

1. इंजीनियर मांडवी तिवारी – प्रोप्राइटर, तिवारी कंस्ट्रक्शन और MD, होटल कान्हा रेज़ीडेंसी। मूल रूप से हजारीबाग की रहने वाली मांडवी ने डिप्लोमा रांची से और इंजीनियरिंग शंभूनाथ यूनिवर्सिटी, इलाहाबाद से की। जिंदल (पतरातु) में इंजीनियर रहीं। 2019 में विवाह के बाद आरा से जुड़ीं। वे शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी विभु तिवारी की पत्नी है।

2. डॉ. श्रुति दिव्यांशिका तिवारी – शाहाबाद की सबसे कम उम्र की सर्जन डॉक्टर। Sunbeam Varanasi और Vanasthali Vidyapeeth की टॉपर रहीं। Jaipur Medical University से MBBS किया और सर्जरी में टॉपर रहीं। विभु तिवारी की छोटी बहन हैं और परिवार वर्षों से अम्बा का सहयोग करता आ रहा है।

3. भीम श्रीवास्तव – समाजसेवी। लगातार 9 वर्षों से अम्बा टीम को एक परिवार मानकर सहयोग करते आ रहे हैं। इनके छोटे भाई समीर अम्बा के सक्रिय सदस्य हैं।

4. डॉ. अर्चना सिंह – समाजसेवी एवं संभावना स्कूल की प्राचार्या। अम्बा संस्था को अभिभावक की तरह मार्गदर्शन और सहयोग देती रही हैं।

5. राकेश कुमार सिंह – ब्यूरो, दैनिक भास्कर। अम्बा के डांडिया कार्यक्रम को हमेशा मीडिया में सुंदर प्रस्तुति और मानसिक सहयोग देते रहे हैं।

6. समीर अख्तर – फोटो जर्नलिस्ट, दैनिक भास्कर। अपनी तस्वीरों से डांडिया के हर पल को जीवंत कर सबका दिल जीतते रहे हैं।

7. राकेश कुमार बंटी – पत्रकार एवं अम्बा के पूर्व जिलाध्यक्ष। पद छोड़ने के बाद भी टीम को सहयोग देते रहे हैं।

8. चांदनी सिंह – एयरहोस्टेस। अम्बा के दूसरे आयोजन से जुड़ीं और लगातार टीम की सक्रिय सदस्य रहीं। इस बार विशेष रूप से दिल्ली से छुट्टी लेकर शामिल हुईं।

9. राजू कुमार – राजू मेकअप स्टूडियो के संचालक। पिछले कई सालों से अम्बा का सहयोग करते रहे हैं और अपने मित्रों के साथ आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं।

विशेष सम्मान
आयोजक ओ.पी. पाण्डेय के पिता जीतन पाण्डेय को विशेष सम्मान दिया गया। वे सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं और अपने बेटे को सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सदैव प्रेरित करते रहे हैं।

अंगवस्त्र और गिफ्ट हैम्पर
सभी सम्मानित अतिथियों को अंगवस्त्र और गिफ्ट हैम्पर भेंट किए गए। गिफ्ट हैम्पर साड़ी घर प्रतिष्ठान और बुलेट शोरूम ओम व्हील्स की ओर से दिए गए। हालांकि इस दौरान कुछ अतिथि मौसम खराब होने की वजह से अनुपस्थित रहे लेकिन उनका सम्मान उनके घर तक पहुंचा दिया जाएगा।

अम्बा टीम की मेहनत
इस सफल आयोजन के पीछे अम्बा टीम की कड़ी मेहनत रही। आयोजन संयोजक ओ.पी. पाण्डेय ने बताया कि टीम एक परिवार की तरह काम करती है। इसमें राकेश राजपूत, मंगलेश तिवारी, गोलू प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, अदिति राज, समीर श्रीवास्तव, गौरी तिवारी, अभिषेक द्विवेदी, स्नेहा चौधरी, खुशबू श्रीवास्तव, काजल ऋतु, करिश्मा सिंह, मीरा, प्रियांशु भास्कर, अंकिता कश्यप, दीप्ति कश्यप, जया, मनीषा सिंह, अमित कुमार सिंह,सत्यजीत सिंह,ज्योत्सना, सत्यजीत सिंह,अजली भारद्वाज, आदित्य अंकुर और अभय विश्वास भट्ट सहित अन्य सदस्यों ने अहम योगदान दिया।

आरा से अंकित कुमार की रिपोर्ट