Basant panchami – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

हेल्थ इंस्टिच्युट और पाटलिपुत्र विद्यापीठ में हुई वीणा वादिनी की पूजा
संसार से अत्याचार मिटे, ज्ञान का प्रकाश फैले, हर व्यक्ति निष्ठावान बने, की गयी प्रार्थना

फुलवारी शरीफ, अजीत : पटना के बेऊर स्थित पुनर्वास एवं पारामेडिकल संस्थान इंडियन इंस्टिच्युट ऑफ हेल्थ एडुकेशन ऐंड रिसर्च तथा पाटलिपुत्र विद्यापीठ के प्रांगण में विद्या की अधिष्ठात्री देवी वीणा वादिनी की पूजा पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई. संस्थान के निदेशक-प्रमुख और विद्यापीठ के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने माता की आरती के पश्चात जगत में सर्वत्र ज्ञान का प्रकाश फैले, संसार से अत्याचार मिटे और हर व्यक्ति निष्ठावान बने इसकी प्रार्थना की.बैचलर ऑफ फ़िज़ियोथेरापी के छात्र आयुष राज और रोहित कुमार ने विद्यार्थियों की ओर से पुरोहित के रूप में पूजा की. वेद-पाठी वरिष्ठ पंडित संपूर्णानन्द ने सविधि पूजन कराया. पूजनोत्सव के पश्चात छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए.

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डा सुलभ ने कहा कि देवी सरस्वती ज्ञान, कला, संगीत और साहित्य की अधिष्ठात्री हैं. ये सारस्वत विधाएँ जीवन को न केवल मांगलिक बनाती हैं, अपितु दो पैर के इस प्राणी को ‘मनुष्य’ भी बनाती हैं. जीवन में सदैव मंगल-भाव रखने वाले मनुष्यों के समाज से ही एक सुंदर विश्व का निर्माण संभव है. माता की कृपा से ही संसार के लोग ‘मनुष्य’ बनेंगे तभी संसार से हिंसा और अत्याचार भी मिटेंगे.

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक (नामांकन) आभास कुमार, विद्यापीठ की उपाध्यक्ष किरण झा, प्रो संजीत कुमार, डा संतोष कुमार सिंह, प्रो जया कुमारी, प्रो चंद्रा आभा, प्रो प्रिया तिवारी, डा नवनीत कुमार, डा आदित्य ओझा, प्रो देवराज कुमार, प्रो मधुमाला कुमारी, संस्थान के प्रशासी पदाधिकारी सूबेदार संजय कुमार समेत रंग-विरंगे परिधानों में सज्जित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही.

पटना में सरस्वती पूजा की धूम
फुलवारी शरीफ, अजीत : पटना मैं विभिन्न जगहों पर सरस्वती पूजा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. अनीसाबाद स्थित कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर और कुमुदिनी एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्यालय में 2025 का सरस्वती पूजा समारोह हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्ष उषा कुमारी और विद्यालय की प्रधानाचार्या अंकिता कुमारी के मार्गदर्शन में विधि विधान से मां शारदे की पूजा संपन्न कराई गई. यहाँ सरस्वती माता की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई और छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने मिलकर ‘ॐ सरस्वती नमोस्तुते’ का मंत्रोच्चारण किया और ज्ञान की देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया.
समारोह का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ, और सभी ने एकता और भाईचारे का संदेश लिया.

एस. डी. भी. पब्लिक स्कूल, नत्थूपुर रोड, कुरथौल, पटना के प्रांगण में “सरस्वती पूजन सह बसंतोत्सव’ का आयोजन किया गया.सर्वप्रथम विद्यार्थियों ने विद्यादायिनी माता सरस्वती का पूजन किया एवं प्रसाद ग्रहण किया.तत्पश्चात् बसंतोत्सव का आरंभ विद्यालय के अध्यक्ष सुधीर कुमार, निदेशक राजेश्वर कुमार, उप-निदेशक अनिल कुमार एवं प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार ने दीप प्रज्जवलित करके किया. बसंतोत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत एवं संगीत के माध्यम से अभूतपूर्व शमा बाँधा. नृत्य शिक्षक दीपक कुमार एवं विष्णु कुमार तथा संगीत शिक्षक घनश्याम के सानिध्य में रहकर विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन दिया. विद्यार्थियों के प्रदर्शन को देखकर उपस्थित माता-पिता एवं अभिभावकों ने इसे उनके सर्वांगिण विकास के लिए आवश्यक बताया. इस कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया. इस उत्सव में विद्यालय के कक्षा नर्सरी से नवम् वर्ग तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया.

प्राथमिक विद्यालय में पौधारोपण कर मनाया गया बसंत पंचमी

स्कूली बच्चियों ने धारण किये मां सरस्वती के रूप

इधर प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी फुलवारी शरीफ में पौधा रोपण कर मनाया गया बसंत पंचमी का त्योहार. बच्चों द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति बना कर मां सरस्वती की आराधना कर अपने आने वाले सुंदर भविष्य की कामना की. कई स्कूली बच्चियों ने मां सरस्वती का रूप धारण किया. मां सरस्वती के मनमोहक रूप में संध्या ने सभी का मन मोह लिया. मां सरस्वती पूजा के अवसर पर शिक्षिका नीतू शाही के साथ सभी बच्चों ने फलदार और छायादार पौधा लगा कर संदेश दिया प्रकृति पूजा सबसे बड़ी पूजा है.शिक्षिका हमेशा हर शुभ दिवस पर पौधा लगा कर हर त्योहार मनाती है और अपने विद्यालय और आस-पास के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागृत करती रहती है और इस अभियान में बच्चों और युवा को पर्यावरण संरक्षण मित्र बना रही है.