Badahara – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

ट्रैफिक पुलिस पर FIR, हर्जाने की मांग
छूटी फ्लाइट तो कर दिया ट्रैफिक पुलिस पर FIR

आरा, 29 जून. क्या आपके साथ ऐसा हुआ है कि आपकी फ्लाइट हेवी ट्राफिक के कारण छूट गयी हो और आप लाचार हो अपने पैसे को गंवाकर वापस आ गए हों और मन ही मन कुढ़ कर रहे गए हों? भोजपुर जिले के लिए तो यह आम बात है जहाँ कोईलवर पुल पर लंबी जाम के कारण फ़्लाईट और ट्रेन तो दूर कई दूल्हों की शादियां तक टूट गयी है कारण कि जाम के कारण दूल्हा अपने गंतव्य तक पहुंच ही नही पाता है. नए सिक्सलेंन पुल बनने के बाद लोगों के चैन की साँस ली कि अब कोईलवर पुल सारी अड़चने दूर कर देगा लेकिन सिक्सलेंन पुल बन जाने के बाद भी ओवरलोड ट्रकों के अतिक्रमण कारियों का यह आलम है कि एक रो हमेशा जाम ही रहता है. भोजपुर की पुलिस इसे हटाने में विफल है जो उसके इस नाकामी में भ्रष्टता का प्रमाण है. ऐसी कई घटनाओ के बाद भी कोई कुछ नही कर पाता है. लेकिन मंगलवार को ऐसे ही भीड़ के कारण यातायात में फंसे एक शख्स की फ्लाइट छूट गयी तो उस शख्स ने ट्राफिक व्यवस्था के जिम्मेदार भोजपुर ट्राफिक पुलिस पर FIR कर अपने हुए आर्थिक हर्जाने की मांग की है.

मंगलवार को इसी रास्ते से जब बड़हरा प्रखंड के कृष्णगढ़ थाना के सोहरा गांव के समाजसेवी सह बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह को पटना एयरपोर्ट पर जाना हुआ तो वे आरा -पटना फोरलेन पर सकड्डी व कुल्हड़िया के पास स्थित ट्रोल प्लाजा से आगे महाजाम में फंस गए. उन्होंने पटना से जो फ़्लाइट बुक कराई थी वह सुबह 9:10 बजे की थी. उन्हें पटना से कोलकाता जाना था. इस फ्लाइट को पकड़ने के लिए वे अहले सुबह 5:30 बजे ही अपने निजी वाहन से एयरपोर्ट के लिए अपने घर से निकले थे, लेकिन ट्रकों के आतंक से भयाक्रांत जाम में वे इस कदर फंस गए कि 4 घंटे में भी पटना एयरपोर्ट पर नही पहुंच पाए.

आरा -पटना फोरलेन पर सकड्डी व कुल्हड़ियां के पास स्थित ट्रोल प्लाजा से आगे महाजाम में वे घँटों फंसे रह गए. भोजपुर पुलिस की लचर ट्रैफिक व्यवस्था से नाराज बीजेपी नेता ने तुरन्त कोइलवर थाना में दोषी यातायात पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज कर दी. उन्होंने ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज करा ट्रैफिक पुलिस पर कानूनी कारवाई और उनके आर्थिक नुकसान की भरपाई की मांग की है.

बीजेपी नेता व समाजसेवी दयाशंकर सिंह के इस ट्राफिक पुलिस पर FIR की खबर से सुनने वाले अचंभित हैं. लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि भ्रष्ट कर्मियों पर इसके बाद नकेल जरूर कसेगा जिससे आम जन को इन रोड के अतिक्रमणकारियों से आवागमन में छुटकारा मिलेगा.

बहरहाल देखना यह होगा कि पुलिस इस पर क्या एक्शन लेती है. पुलिस ने एक्शन लिया तो न सिर्फ भ्रष्ट कर्मियों पर लगाम लगेगा बल्कि फोरलेन व सिक्सलेंन को अपने अतिक्रमण की आगोश में लिए ट्रकों के महाजाम से भी छुटकारा भी मिल जाएगा. इतना ही नही इस शिकायत ने आम लोगों में एक जागरूकता फैला दिया है कि नागरिक अपने अधिकार के लिए किसी की शिकायत कर सकता है क्योंकि लोकतंत्र में लोक बड़ा होता है तंत्र नही. तंत्र जब बिगड़ जाए तो उसे दुरुस्त कानून ही करता है.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट

किनकी भक्ति के बिना नारायण होते हैं रुष्ट
श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और शिव-पार्वती विवाह संपन्न

“जो महादेव की भक्ति नहीं करता है, मेरे पास उसका कोई स्थान नहीं”

50 हजार से अधिक लोगों की दिखी भीड़

आरा,19 फरवरी. जीयर स्वामी महाराज के सानिध्य में बखोरापुर में हो रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का समापन शनिवार को हो गया. महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिव पार्वती विवाहोत्सव का भव्य रुप से आयोजन किया गया. काशी मथुरा बनारस जैसे कई जगहों से आए आचार्य के मंत्र से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. विधि-विधान एवम् मांगलिक गीतों के साथ शिव पार्वती का विवाह बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ. इस यज्ञ और शिव विवाह को देखने के लिए हजारों की संख्या में जनसैलाब को देखा गया. आलम यह था कि केशोपुर से लेकर सबलपुर तक गाड़ियों की लंबी लाइन लगी थी. एक तरफ भव्य बने पंडाल में भंडारे का प्रसाद बंट रहा था एवम् दूसरी तरफ बड़े पंडाल में शिव- पार्वती विवाह उत्सव मनाया जा रहा था.

50000 से अधिक महिला तथा पुरुष ने विवाह उत्सव में हिस्सा लिया. यज्ञ के अंतिम दिन होने के चलते बिहार,झारखंड, उत्तर प्रदेश आदि जगहों से काफी संख्या में भक्तगण स्वामी जी के दर्शन करने हेतु जुटे थे. सुबह 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक भंडारा चलता रहा जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. महिलाओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा बहुत अधिक थी.

इस दौरान आगन्तुकों की सेवा और व्यवस्था को बनाये रखने के लिए काफी संख्या में समिति के कार्यकर्ताओं ने लोगों की सेवा में अपना योगदान दिया. जितनी भीड़ यज्ञ में थी उतनी ही उधर जय मां काली बखोरापुर वाली मंदिर में माता रानी के दर्शन के लिए भीड़ थी

स्वामी जी महाराज ने प्रवचन के दौरान कहा कि इस तरह के आयोजन में हिस्सा लेने का सौभाग्य हरि कृपा से हीं मिल पाता है और महादेव के विवाह उत्सव में अगर हिस्सा लेने का मौका मिले तो समझिये ईश्वर की कृपा साक्षात आपके ऊपर है. जीयर स्वामी ने कहा कि माता पर्वती तथा महादेव के स्मरण मात्र से जन्म-जन्म के पाप मिट जाते हैं. जीवन की कितनी भी बड़ी परेशानियां हो महादेव का नाम लेते ही पल भर में समाप्त हो जाता है. यह तो कालों के काल महाकाल है इनसे तो मौत भी टल जाता है मौत को टालने का अधिकार सिर्फ महादेव के हीं पास है. स्वयं नारायण भी कहते हैं कि जो महादेव की भक्ति नहीं करता है, मेरे पास उसका कोई स्थान नहीं रह जाता है.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट