award – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

बिहार कला पुरस्कार सम्मान के चयनित आरा के चित्रकार
चित्रकार कौशलेश कुमार को मिलेगा “बिहार कला पुरस्कार सम्मान 2025”

आरा, 13 सितम्बर। भोजपुर जिले के लिए गौरव का क्षण आया है। जिले के अनाईठ मोहल्ला निवासी और प्रख्यात चित्रकार कौशलेश कुमार का चयन बिहार सरकार द्वारा प्रतिष्ठित “बिहार कला पुरस्कार सम्मान 2025” हेतु किया गया है।

12 सितम्बर को विकास भवन, पटना में आयोजित समारोह में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद की अध्यक्षता में यह घोषणा की गई। इस अवसर पर विभागीय सचिव प्रणव कुमार, निदेशक रूबी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

समकालीन युवा कलाकार सम्मान

वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु घोषित “समकालीन युवा कलाकार सम्मान – राधा मोहन समकालीन कला नवोदित पुरस्कार” के लिए कौशलेश कुमार का चयन हुआ है।

यह सम्मान 24 सितम्बर 2025 को पटना में एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा।

कला और समाज के बीच सेतु

26 जनवरी 1985 को जन्मे कौशलेश कुमार ने आरा से शिक्षा की शुरुआत कर काशी हिंदू विश्वविद्यालय से BFA और लखनऊ विश्वविद्यालय से MFA की उपाधि प्राप्त की। उनकी कलाकृतियाँ केवल रंगों का मेल नहीं, बल्कि आत्मा और समाज के बीच संवाद का माध्यम मानी जाती हैं।

कौशलेश वर्तमान में गुवाहाटी स्थित केवी आईओसी, नूनमाटी में कला शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं और नई पीढ़ी को कला, संस्कृति और जीवन मूल्यों से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

भोजपुर के लिए गौरव

कौशलेश कुमार के चयन पर भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया (भा.प्र.से.) और कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अनुप्रिया ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल भोजपुर, बल्कि संपूर्ण बिहार की कला परंपरा को नई ऊँचाई प्रदान करेगी। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि संपूर्ण भोजपुर, शाहाबाद अंचल और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक चेतना का उत्सव है।

आरा से ओ पी पाण्डेय की रिपोर्ट

आप बना सकते हैं LOGO तो जीत सकते हैं हॉलिडे पैकेज
पर्यटन मंत्रालय ने ‘देखो अपना देश’ लोगो डिजाइन प्रतियोगिता शुरू की

‘देखो अपना देश’ लोगो प्रतियोगिता के विजेता को भारत में किसी भी गंतव्य के लिए 2 से 6 दिनों के लिए 5 रातों का हॉलिडे पैकेज मिलेगा

पर्यटन मंत्रालय ने ‘देश देखो अपना’ लोगो डिजाइन प्रतियोगिता माई गोव प्लेट फॉर्म पर शुरू की। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य देश के नागरिकों के रचनात्मक विचारों से निकलने वाले ‘देश देखो अपना’अभियान के लिए लोगो तैयार करवाना है।
‘देश देखो अपना’ पर्यटन मंत्रालय की एक पहल है जिसे 24 जनवरी 2020 को ओडिशा के कोणार्क में केंद्रीय पर्यटन मंत्री (स्वतंत्रण प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने माईगो मंच पर एक समारोह के दौरान लॉन्च किया था।

पर्यटन मंत्रालय की यह पहल 15 अगस्त 2019 को लाल किले की प्राचीर से की गई प्रधानमंत्री की अपील के अनुरूप है, जिसमें प्रत्येक नागरिक को घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2022 तक कम से कम 15 स्थलों की यात्रा करने के लिए कहा गया है। भारत में, इसका उद्देश्य पर्यटकों की रुचि और पर्यटन की रफ्तार को बढ़ाना है ताकि स्थानीय अर्थव्यवस्था को विकसित करने में मदद मिल सके।
लॉकडाउन के बाद और जैसे ही महामारी के प्रसार पर नियंत्रण हासिल कर लिया जाएगा, इस बात पर व्यापक सहमति है कि घरेलू पर्यटन अंतरराष्ट्रीय पर्यटन की तुलना में तेजी से ठीक हो जाएगा। घरेलू पर्यटन क्षमता पर ध्यान केंद्रित करना, सभी देशवासियों को अपना देश घुमने के लिए प्रोत्साहित करना, अपनी सीमाओं के भीतर एक बहुत जरूरी ब्रेक लेना भारत की जीत की रणनीति होगी।

लॉकडाउन की अवधि के दौरान, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार उद्योग के साथ मिलकर अपने दर्शकों के लिए देश देखो अपनाके समग्र विषय पर वेबिनार आयोजित कर रहा है। इस वेबिनार श्रृंखला का उद्देश्य भारत के विभिन्न पर्यटन स्थलों के बारे में जागरूकता पैदा करना और बढ़ावा देना है-जिसमें कम ज्ञात गंतव्य और लोकप्रिय स्थलों के कम ज्ञात पहलू को बताना शामिल हैं।
देश देखो अपना लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता गतिविधि माईगोव पर लाइव है, और इसका लिंक ये है:
https://www.mygov.in/task/dekho-apna-desh-logo-design-contest/
देखो अपना देश लोगो प्रतियोगिता के विजेता को भारत में किसी भी गंतव्य के लिए 2 से 6 दिनों के लिए 5 रातों का हॉलीडेज पैकेज मिलेगा। प्रतियोगिता के नियम और शर्तें MyGov.in पर उपलब्ध हैं।