AVBPAra – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

साथ न छूटे, सांस न टूटे… यही संकल्प हमारा
कोरोना काल बना सेवा काल

सेवा का पर्याय बनी कोविड फाइटर्स, कोविड हेल्प और टीम प्रचंड

आरा. कल तक कहा जाता था कि सोशल मीडिया केवल समय बर्बाद करने की जगह है, पर कोरोना काल में यह धारणा बदल रही है. इसी सोशल मीडिया के दम पर व्हाट्सअप और फेसबुक पर बने कोविड फाइटर्स, कोविड हेल्प और टीम प्रचंड ने हजारों जिंदगियां बचाई है. कोविड फाइटर्स और कोविड हेल्प के एडमिन विभागीय प्रबंधक और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो इंजीनियर निशि कांत राय हैं तो सह एडमिन विकाश रंजन ओझा, समीर श्रीवास्तव, पाणिनि तिवारी, मनीष प्रकाश, संदीप तिवारी, राहुल, दीपिका, मृगांक, प्रशांत, अभिमन्यु सिंह हैं.
टीम प्रचंड के एडमिन रवि नन्दन, प्रोफेसर पवन विजय और आकाश पांडेय तो सह एडमिन इंजीनियर निशि कांत राय, प्रोफेसर पवन विजय, विनय तिवारी, विपिन तिवारी और अमित पंसारी,अशुतोष मिश्रा हैं.

दो महीने पहले जब कोरोना की दूसरी लहर देश में पाँव पसारने लगी और असहाय मरीज अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन, आईसीयू के लिए दर दर भटकने लगे तब पीएम मोदी के आह्वाहन पर व्हाट्सअप फेसबुक पर बने इस ग्रुप के युवक युवतियों ने कमान संभाल ली. देश के हर हिस्से के अस्पतालों में बेड की उपलब्धता, प्लाजमा ऑक्सीजन सिलिंडर और रिफिल, इंजेक्शन सुविधा आदि की जानकारी इकट्ठा कर के जरूरतमंदों की सहायता करने का सिलसिला प्रारम्भ हुआ जो तब से लगातार चल रहा है. मात्र 300 सौ लड़कों की टीम धीरे-धीरे बढ़ने लगी और इस समय कश्मीर से कन्याकुमारी तक, गुजरात से अंडमान तक , राजथान से सिक्किम तक पाँच हजार लड़के इस ग्रुप में काम कर रहे हैं. देश के किसी भी शहर में यदि किसी को कोई आवश्यकता हो तो कोविड फाइटर्स, कोविड हेल्प और टीम प्रचंड के ये स्वयंसेवक तुरन्त उसकी व्यवस्था करने में जुट जाते हैं और अधिकांश केस में इन्हें सफलता प्राप्त होती है

टीम को पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव, भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा, आरा सांसद सह मंत्री आर के सिंह, टीम अभिमन्यु के संरक्षक अभिमन्यु यादव सहित कई मंत्री, आईएएस आईपीएस राजनेता भी इस कार्य मे पर्दे के पीछे से समर्थन कर रहे हैं.

तीनों टीम एक ही है और टीम का पंच लाइन है
“साथी साथ न छूटे, किसी की सांस न टूटे, यत्र तत्र सर्वत्र”

बेड और ऑक्सीजन की उपलब्धता सुलभ होते ही टीम का फोकस ब्लैक फंगस, ब्लड डोनेशन और ग्रामीण क्षेत्रो पर है. अभी तक लगभग 3800 लोगो को बेड, ऑक्सीजन, इंजेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है तो लगभग 150 लोगो को प्लाजमा.

आरा जिला के बारा ग्राम निवासी निशिकांत राय और आरा निवासी समाजसेवी समीर श्रीवास्तव ने बताया कि टीम प्रचंड की शुरुआत दो साल पहले हुई थी जब गाँव देहात के असहाय लोगों को कानूनी मदद दिलाने के लिए फेसबुक ट्विटर पर कैम्पेन चलाने के उद्देश्य से इसका गठन हुआ था फिर जैसे ही करोना कि दूसरी वेव आई इसे विस्तार देते हुए कोविड हेल्प और कोविड फाइटर्स नाम के दो ग्रुप व्हाट्सअप पर भी बनाए गए जिससे कि टीम की व्यापक पहुँच हो और कोई केस छूटे न.

पूर्व विधायक मुन्नी देवी के पुत्र और टीम सदस्य विकाश रंजन ओझा का कहना है टीम अभिमन्यु के संरक्षक अभिमन्यु यादव का भी टीम को भरपूर सहयोग है साथ ही कहा कि टीम का फोकस अब ब्लैक फंगस और ब्लड डोनेशन पर है. इनकी बातों को आगे बढ़ाते हुए निशिकांत राय और समाजसेवी समीर श्रीवास्तव बताते हैं कि सरकार की सजगता से चुकी अब बेड ऑक्सीजन सुलभ हो चुका है इसीलिए हमने अपना फोकस दूसरी चीजों पर शिफ्ट किया है अब ग्रामीण क्षेत्रो पर  फोकस हैं.

टीम अबतक 338 लोगो को लगभग 1000 यूनिट ब्लड उपलब्ध करवा चुकी है वही 42 ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों को एडमिट करवा उनका इलाज शुरू करवा चुकी है.

क्या करती है टीम?

करोना काल में टीम का मुख्य कार्य है सरकार और सिस्टम से समन्वय बना जरूरतमंद को सुविधा उपलब्ध कराना. टीम प्रचंड के एडमिन मुजफ्फरपुर निवासी रवि नन्दन और सह एडमिन निशि कांत राय बताते हैं कि प्रोफेसर पवन विजय के नेतृत्व में टीम उनके निजी खर्चे से राशन,दवाई और जरूरी घरेलू समानों का वितरण भी व्यापक स्तर पर गाँव-गाँव मे करवा रही है जिसमे कमलेश सिंह सहयोग कर रहे हैं तो अस्पतालों से समन्वय का कार्य IIM रोहतक से पढ़े राहुल के साथ मृगांक, दीपिका, प्रशांत शेखर, सुमंत्रा गोस्वामी, अभिमन्यु सिंह, अशुतोष मिश्रा, प्रीति श्रीवास्तव, सौम्या प्रियरंजन शर्मा, उमेश और आराधना राय इत्यादि देखती हैं.

ब्लड डोनेशन हेतु रेडक्रॉस से समन्वय का कार्य कुमार मंगलम, प्रतीक विराट, अभिमन्यु सिंह, शिवम झा, , मोनू सिंह, हिमांशु राव, देव मोटवानी, सौरव स्नेह मिश्रा, विभु जैन, अमित पंसारी, विपिन तिवारी,रमेश सुदामा,पुष्कर मिश्रा इत्यादि देखते हैं.

इंजेक्शन से सम्बंधित कार्य उमेश शर्मा, दीपिका, पाणिनि तिवारी, मनीष प्रकाश, ऋषभ शेठ, प्रशांत इत्यादि देखते हैं.

टीम आपसी समन्वय के साथ  बेहतरीन कार्य कर रही है जिनमे टीम की महिला सदस्यों दीपिका दीक्षित, सौम्या मिश्रा, अनुप्रिया सिंह, आराधना राय, वफ़ा फराज प्रीति श्रीवास्तव, नेह अग्रवाल, कोमल अग्रवाल का बहुत बड़ा योगदान है ये हमारी टीम की रीढ़ की हड्डी हैं।.

ग्रामीण क्षेत्रों में दवाई वितरण कार्य पवन अर्पित, संदीप तिवारी,विक्की सिंह परमार, बिट्टू राजपूत, सतानंद ओझा, सोनु पांडेय, अमन राय, पवन राय, रितेश राय सम्भाल रहे हैं.

केसेज, टीम, सरकार और प्रशासन के साथ समन्वय का कार्य निशि कांत राय, रवि नन्दन, समीर श्रीवास्तव, विकाश रंजन ओझा, प्रवीण शेखर, पाणिनि तिवारी, मनीष प्रकाश, अमित पंसारी, दीपिका, राहुल मृगांक, विपिन, अमितेश राय और आकाश पांडेय का है.

टीम के प्रमुख सदस्यों में प्रवीण शेखर, रमेश सुदामा, संदीप तिवारी, पवन अर्पित, सतानंद ओझा, इंजीनियर प्रवीण पांडेय , प्रधान मनोज राय,दीपक अवस्थी, देव मोटवानी, पंडित लोकेश, विपिन तिवारी, विनय तिवारी, अभिनव प्रथम,बिक्की सिंह परमार, प्रभात जयसवाल, बिट्टू राजपूत, विवेक शाही, अमितेश राय, कमलेश कदम, योगेश मिश्रा डॉक्टर हिमांशु, अमित सिंह, अमित पंसारी, नीरज मिश्र, अमित सिंह , बघेल, योगेश सिंह, धीरज मिश्र,वेदांत मिश्रा, जितेन्द्र प्रताप सिंह, आरव शुक्ला, अभिनव शुक्ला, गौरव शुक्ला, प्रकाश सिंह गढ़वाल, ऋषभ सेठ, धीरज राय, अनीश सिंह, शशांक शेखर, मनोज दुबे, प्रतीक विराट , विभु जैन, पुष्कर मिश्रा, कौशल यादव, सोनु पांडेय, शैलेश राय, विनय ओझा, नन्दू पांडेय,संकर्षण शुक्ला, ललित दीनानाथ सिंह, पवन राय, अमन राय, सुजीत श्रीवास्तव, दीपक तिवारी, विनीत गुंजन, सौरभ मिश्र, आयुष, नितिन यादव आदि हैं.

टीम अन्य हजारों सदस्य समाज के अन्य युवकों के लिए आदर्श हैं, जो सिद्ध कर रहे हैं कि मानवता अभी भी जिंदा है और कभी समाप्त नहीं होगी. टीम में इंजीनियर, डॉक्टर, शिक्षक, जज, रजिस्ट्रार वित्तीय विशेषज्ञ, प्रोफेसर, उद्धमी, समाजसेवी, फौजी, सरकारी अधिकारी, वकील विद्यार्थी जुड़े हुए हैं.

विश्वविद्यालय को बचाने वाला “हस्ताक्षर”
विवि बचाने के लिए चल रहा है हस्ताक्षर अभियान

मेडिकल कॉलेज के निर्णय परिवर्तन तक विद्यार्थी परिषद करेगा संघर्ष

आरा,10 मार्च(ओ पी पांडेय). VKSU पर मेडिकल कॉलेज बनाने के सरकार के अड़ियल रवैये के बाद सरकार के खिलाफ छात्रों,शिक्षकों और आम जनों का रुख सरकार के प्रति सख्त हो गया है. बताते चलें कि VKSU की स्थापना का काल भी 1985 के दौर में संघर्ष भरा था और विवि की स्थापना के लिए जनपद के लोगों ने व्यापक संघर्ष किया था और अंततः VKSU की स्थापना हुई. आज उस व्यापक आंदोलन के जरिये पहचान बनाने वाले विवि के मिटने की स्थिति में भी पुनः एक बार जनपद एक हो खड़े हैं और आंदोलनरत हैं. छात्र अनिरुद्ध के अनशन के बाद जिसतरह सभी दलों के लोगों ने एक साथ सहयोग किया वह इतिहास याद रखेगा. लंबी वार्ता के बाद प्रशासन का आश्वासन मिला तो अनशन भले ही टूट गया लेकिन सरकार के खिलाफ खुला मोर्चा बन्द नही हुआ. छात्रों और शिक्षकों ने मंगलवार को ही घोषणा कर दिया कि अगले सप्ताह वे आरा हाउस से शान्ति मार्च निकलेंगे वही AVBP ने शाहबाद के कई कॉलेजों में एक दिवसीय धरने के बाद अब हस्ताक्षर अभियान चालू किया है. छात्रों का अंदाज बिल्कुल तल्ख है और किसी भी कीमत पर अपने विवि को खोने की स्थिति में नही हैं. वे लगातार हस्ताक्षर अभियान से जन-जन की भागीदारी सक्रिय करने में लगे हुए हैं.

VkSU के जमीन पर मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि अधिग्रहण के मामले पर अभाविप के कार्यकर्ता सख्त होते जा रहे है. विश्वविद्यालय को विद्यार्थी परिषद किसी भी हालत में बंदरबांट नहीं होने देगा. आज आंदोलन के तीसरी कड़ी में आरा नगर के सभी महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया. इस हस्ताक्षर अभियान में छात्र छात्राओं के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सभी ने एक ही आवाज में कहा वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय के स्तीत्व को कभी मिटने नहीं देंगे. विद्यार्थी परिषद के द्वारा चलाये जा रहे अभियान में सभी कदम से कदम मिलाकर हमेशा चलने की ठान चुके है और सबका यही कहना है कि जब तक बिहार सरकार इस निर्णय को परिवर्तित नहीं करती यह आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा.

महिला महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते हुए महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सिंह ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के आंदोलन में सभी शिक्षक-शिक्षकेतर,कर्मचारी एबीवीपी के साथ-साथ कदम से कदम मिलाकर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अस्तित्व को बचाने के लिए खडे हैं. वही एसबी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर नवीन कुमार ने बताया कि वीर कुंवर से विश्वविद्यालय का अस्तित्व खतरे में पड़ा हुआ है जिसमें हम सभी को एक साथ एक प्लेटफार्म पर खड़ा होकर बिहार सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाना चाहिए ताकि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं का भविष्य बच सकें.

प्रदेश सह मंत्री अमित सिंह ने बताया कि आंदोलन की आज तीसरी कड़ी है अगर सरकार निर्णय परिवर्तित नहीं करती है हम विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बाध्य आकर इससे भी बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे. महाराजा महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य उमंग ने बताया कि विद्यार्थी परिषद जिसके लिए संघर्ष करता है उसको अंजाम तक पहुंचाता है और संघर्ष क्या तीसरे कदम में हम लोग प्रवेश कर चुके हैं.

जगजीवन महाविद्यालय में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंदन तिवारी ने बताया कि जब शाहाबाद में कोई विश्वविद्यालय नहीं था तो एक आवाज उस समय बुलंद हुई थी और उस आवाज का ही परिणाम है आज शाहबाद में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय स्थापित है. उस संघर्ष को जो हमारे पूर्वज हम लोगों के लिए करके चले गए हैं इतनी आसानी से हम सभी कैसे जाने देंगे.

प्रांत छात्रा प्रमुख अनामिका केसरी ने बताया कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार झुकती नहीं है. जैन महाविद्यालय का नेतृत्व रोहित सिंह, महाराजा महाविद्यालय का नेतृत्व सागर दिग्विजय,एसबी महाविद्यालय के नेतृत्व आदित्य कुमार, जगजीवन महाविद्यालय का नेतृत्व अविनाश सिंह ने किया. कार्यक्रम में मुख्य भूमिका के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋतुराज चौधरी ,नगर संगठन मंत्री राहुल सिंह,नगर सह मंत्री अनूप सिंह, प्रफुल्ल सिंह,अनामिका केशरी,अंजलि तिवारी, बंटी कुमारी,अंकिता राज , प्रियांशी श्रीवास्तव,अनु,पियुस कुमार अभिमन्यु भरद्वाज,मनीष कुमार सिंह, दीपक कुमार,सागर दिग्विजय,उमंग कुमार,गणेश कुमार, रितिक सिन्हा,अंकित प्रशांत,सूर्यमणि तिवारी आदि थे.

‘सरकार’ को होश में आने की छात्रों ने भरी हुंकार,कई जगह प्रदर्शन
विवि गंवाकर मेडिकल कॉलेज छात्रों को नामंजुर, कई जगह प्रदर्शन

अनशनकारी छात्र का स्वास्थ्य गिरा, प्रशासन मौन
आमरण अनशन के तीसरे दिन भी शासन-प्रशासन की चुप्पी

आरा,6 मार्च(ओ पी पांडेय/रवि प्रकाश सूरज).

वीर कुँवर सिह विश्वविद्यालय के नूतन परिसर की भूमि मेडिकल कॉलेज को दिए जाने के विरोध में लीडरशिप फ़ॉर एजुकेशन एंड डेमोक्रेसी (लीड) के सदस्य छात्र अनिरुद्ध सिंह का स्वास्थ्य शुक्रवार को आमरण अनशन के तीसरे दिन से गिरना शुरु हो गया. विवि के चिकित्सक ने स्वास्थ्य जाँच के बाद बताया कि उनका रक्तचाप अत्यंत निम्न स्तर पर चला गया है और तीन किलो वजन में गिरावट दर्ज हुई है. मगर शासन-प्रशासन की चुप्पी ने जनपद की जनता को आंदोलित करके रख दिया है. दूसरी तरफ तीसरे दिन भी अनशन स्थल पर छात्रों-शिक्षकों और समाजसेवियों का तांता लगा रहा. आज अनशनस्थल पर साथ देने वालों में बी एड कॉलेज के छात्र आगे रहे. भोजपुरी विभागाध्यक्ष प्रो दिवाकर पांडेय ने विवि की समस्या के प्रति सरकार की उदासीनता पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के एक नौजवान का इस तरह आमरण अनशन पर बैठना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और शाहाबाद के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा चाहिए.

अनशनकारी अनिरुद्ध की हालत बिगड़ी

बिहार कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ एस पी राय और आरएसएस के विक्की सिंह ने भी सरकार द्वारा विवि की भूमि को जबरिया खंड-खंड करने को तानाशाही रवैया बताया. गणित विभाग के प्रो विजय सिंह और हिंदी विभाग के व्याख्याता प्रो निलाम्बुज सिंह ने कहा कि लगता है सरकार शिक्षा के प्रति गम्भीर नहीं है, ना ही वो ढंग का विश्वस्तरीय मेडिकल कॉलेज बनाना चाहती है ना ही विवि को चलने देना चाहती है. तीसरे दिन भी जारी अनशन का साथ देने वाले छात्रों में अनूप सिंह, रवि प्रकाश,सौरभ कुमार, राधेश्याम जी, अमित सिंह गौतम,चंदन ओझा, मनमीत ओझा, अभिजीत ओझा, अविनाश सिंह, अभिनाश जी, चित्रांश दुर्गेश, सोनाली कुमारी, प्रिया कुमारी,सुरभी कुमारी,प्राची कुमारी प्रमुख थे. सभी छात्रों ने अनिरुद्ध सिंह के स्वास्थ्य पर बढ़ रहे खतरे के लिए प्रशासन को जिम्मेवार ठहराया और मीडिया कर्मियों से आन्दोलन का साथ देने की अपील की.

AVBP भी सरकार के खिलाफ विरोध में उतरी
कई जगह एक दिन का धरना

ब्रह्मर्षि कॉलेज में धरना पर बैठे AVBP के छात्र

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(AVBP) आरा ने भी सरकार के इस रवैये के खिलाफ शुक्रवार को एक दिवसीय धरना दिया. यह धरना विवि छात्र संघ के अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में ब्रह्मर्षि कॉलेज में आयोजित हुआ जिसमें कई कॉलेज के छात्रों ने भाग लिया. AVBP के कार्यकर्ताओं ने रोषपूर्ण सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए. कॉलेज कैम्पस नारों से दिनभर गूंजता रहा. हर जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है राज्य सरकार होश में आओ, और तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारों से शाम तक कॉलेज कैम्पस गूँजता रहा. धरने पर बैठे आंदोलनकारी छात्रों ने हाथों में तख्तियां भी थी जिनपर लिखा हुआ था विवि के सम्मान में AVBP मैदान में, विवि पर आँच कभी नही आने देंगे, सरकार तेरी मनमानी नही चलेगी जैसे कई नारे लिखे हुए थे.

सरकार के खिलाफ रोहतास में धरने पर बैठी छात्राओं के संग छात्र

सिर्फ भोजपुर ही नही रोहतास तक विवि के आंदोलन की आग पहुँच चुका है. वीर कुंवर सिंह विवि पे पढ़े हर छात्रों के लिए यह शर्म का विषय है. अगर विवि ही नही रहेगा तो इस विवि से डिग्री लेकर निकले छात्रों के डिग्री का क्या होगा?

रोहतास के विभिन्न कॉलेजो में धरने पर सरकार के खिलाफ रोष में VKSU के छात्र

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रोहतास द्वारा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्तीत्व के खतरे को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ रोहतास जिला के शांती प्रसाद जैन महाविद्यालय सासाराम, राधा शांता महाविद्यालय तिलौथू, जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय डेहरी और महिला महाविद्यालय डालमियानगर में धरना दिया गया.