Auto lifter gang – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

यात्रियों से लूटपाट करने वाले ऑटो लिफ्टर गैंग के चार गिरफ्तार, लूट का माल बरामद
पटना, अजित।। पटना में ऑटो यात्रियों को लूटने वाले गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा है. फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों ने यात्रियों से सामान लूट कर उसे जान मारने की धमकी देकर भगा दिया था. पीड़ित युवक ने रास्ते में पुलिस गाड़ी देखकर मदद की गुहार लगाई और पुलिस उसे लेकर न्यू सबजपुरा पहुंची. न्यू सब्जपुरा में ऑटो चालक सागर कुमार, प्राण, शिवम और आदित्य राज को ऑटो के साथ गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार सभी बदमाशों की पहचान निकेश ने की है. इनके पास से पुलिस ने लूटा गया सारा सामान भी बरामद कर लिया पुलिस ने बताया कि यह एक ऑटो लिफ्टर गैंग है. इनका यही काम था. पहले से इनकी तलाश पुलिस को थी. गिरफ्तार सभी सब्जपुरा निवासी हैं. इस संबंध में डीएसपी फुलवारी शरीफ सुशील कुमार ने बताया कि मध्य रात्रि सिवान काला डुमरा तरवारा निवासी निकेश राम दानापुर रेलवे स्टेशन ट्रेन से उतरे और वह बस स्टैंड जाने के लिए बाहर खड़े एक ऑटो पर सवार हुए. उस ऑटो पर पहले से ही दो अन्य लोग सवार थे. निकेश के सवार होने के साथ ही ऑटो चालक सागर कुमार चल पड़ा और आधे रास्ते में ऑटो रोक कर निकेश से सारा सामान एवं नगद लूट लिया. इन सभी ने उसे जान मारने की धमकी देते हुए पैदल भगा दिया. वह पैदल जा रहा था कि रास्ते में पुलिस की गश्त वाहन को देख उसे रूकवा कर सारी बात बताई. पुलिस की गश्त वाहन उसे लेकर बदमाशों को खोजने निकली और सभी को गिरफ्तार कर लिया.