ARUN YADAV – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

रेप के आरोपी बाहुबली का आत्म-समर्पण
3 साल से फरार रेप के आरोपी बाहुबली विधायक का कोर्ट में आत्म समर्पण !

आरा,16 जुलाई. रेप केस के आरोप में तीन साल से फरार चल रहे संदेश के पूर्व विधायक अरुण यादव ने आज बड़े ही गोपनीय तरीके से आरा के सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया. कोर्ट में समर्पण के बाद पॉस्को कोर्ट ने पूर्व विधायक को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पूर्व विधायक के समर्पण की किसी को भनक तक नही लगी. कोर्ट में पहुँचे पूर्व विधायक अरुण यादव से जब मीडियाकर्मियों ने उनके कोर्ट में इस तरह सरेंडर करने का कारण पूछा तो उन्होने बताया कि उन्हें नाबालिग के रेप केस में फंसाया गया है. कोर्ट पर उनको पूरा भरोसा है. किडनी के मरीज होने के कारण वह ज्यादा बात भी नहीं कर सकते.

बताते चलें कि अरुण यादव के खिलाफ 18 जुलाई 2019 को नाबालिग से रेप के मामले में FIR दर्ज हुई थी. डर का आलम यह था कि पीड़ित बच्ची 18 जुलाई 2019 को राजधानी पटना से भागकर आरा आयी थी और नगर थाने में आवेदन दिया था. बच्ची के आवेदन को आधार मानकर भोजपुर की पुलिस ने अनीता देवी और संजीत कुमार उर्फ छोटू के विरुद्ध मामला दर्ज किया था. इनके खिलाफ नगर थाना में कांड संख्या 340/19 और पॉस्को में कांड संख्या 47/19 दर्ज हुआ था. पीड़िता का 164 के पहले बयान में मनरेगा के इंजिनियर अमरेश कुमार और संजय कुमार उर्फ जीजा को आरोपित किया गया था. 164 के दूसरे बयान में आरजेडी के पूर्व विधायक अरुण यादव को आरोपित किया गया था. पुलिस ने इस मामले में 161 का बयान भी दर्ज किया था. त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने चार आरोपितों को पहले ही बरी कर दिया है. रेप कांड में पीड़िता के भाई, बहन और परिजन सहित सभी गवाह अपने बयान से मुकर गए थे.

अरुण यादव अपने क्षेत्र के बाहुबली माने जाते हैं पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक पूर्व विधायक के विरुद्ध रंगदारी, हत्या और आर्म्स एक्ट समेत 13 गंभीर केस दर्ज हैं. तीन साल पूर्व उक्त केस के सिलसिले में पूर्व विधायक को पकड़ने के लिए भोजपुर की पुलिस ने एड़ी चोटी का दम लगा दिया था. उस समय के तत्कालीन SP सुशील कुमार के दिशा निर्देश में विधायक के घर की कुर्की तक हुई थी, बावजूद उसके विधायक पुलिस की हाथों नही लगे थे. आलम ये हुआ कि विधायक अरुण यादव के लगातार फरार रहने के कारण वे पिछली विधानसभा का चुनाव तक नही लड़ सके. अरुण यादव राजद के बाहुबली नेता हैं और लालू यादव के बहुत करीबी माने जाते हैं. उनका अपने क्षेत्र में बड़ा ही दबदबा माना जाता है. इसका प्रमाण फरार रहने के बाद भी अपनी पत्नी किरण देवी को चुनावी मैदान में खड़ा कर उन्हें जीत में बदल देने से समझा जा सकता है.

PNCB

‘बाबा’ ने कर दिया है ऐलान… कौन होगा ‘2019 का PM!’
आरा, 13 जनवरी | आरा में एक अजूबे बाबा का अवतरण हुआ है ये बाबा राजनीति के बाबा हैं. बाबा अब कोई भी बयान बिना कथा कहे नही देते हैं. बाबा की खुद की कई कहानियां प्रचलित रही हैं. इसके पहले भी बाबा बयानों से विवादों में बने रहे हैं. हम बात कर रहे हैं भोजपुर जिले के संदेश के राजद विधायक अरुण यादव की. जी हाँ चौंकिए मत हमारे बाबा कहने का मतलब तब साफ होगा जब आप इनके दिए बयान वाले इस वीडियो को देखिएगा.

2019 के PM को लेकर चल रहे अभी से घमासान के बीच जब अरुण यादव से पत्रकारों ने यह पूछा कि देश का आगामी प्रधानमंत्री कौन होगा तो उन्होंने इसका साफ-साफ जवाब देने से पहले एक कथा का वाचन किया जिसमें यह कहा कि एक साधु थे जो जमीन देखते थे. उन्होंने एक जमीन मालिक को मकान बनाने से पहले बताया कि उसके जमीन के लगभग 20 फीट अंदर हड्डी है. इसपर जमीन मालिक ने कहा कि ठीक है उसको निकलवा लिया जाएगा और उस संत के लिए एक कटोरी में दही खाने के लिए लेकर आया. साधु ने दही खाया और कहा कि बाबू दही खट्टा है थोड़ा चीनी लेकर आओ. इसपर जमीन मालिक भड़का और कहा कि आपके कटोरे के गहराई में चीनी है वह नही दिखा और जमीन की गहराई में हड्डी दिख गया. फिर क्या था डंडा लिए उस साधु को पीटने के लिए जमीन मालिक के साथ कई लोग दौड़ पड़े और साधु अपनी जान हथेली पर ले भाग खड़ा हुआ.

राजनीति वाले बाबा कथा वाचन के बाद थोड़ा रुकते हैं और फिर साधु-संतों पर बेवाकी से टिप्पणी करते हुए कहते हैं कि जिन्हें अपने भविष्य का पता नहीं वे चले हैं दूसरे की भविष्यवाणियां करने. साथ ही यह भी कह डाला कि जितने भी साधु संत है सब BJP हैं तो वे तो मोदी को ही PM मानेंगे न. इस राजनीतिक बाबा ने यहाँ तक एलान कर दिया  कि ठीक जमीन मालिक की तरह जनता डंडा लेकर मोदी को भगा डालेगी. उन्होंने लेकिन 2019 के PM उम्मीदवार का नाम तो नही खोला लेकिन इतना जरूर कहा कि “महागठबंधन ने तय कर लिया है वह नाम…तय हो भी रहा है…उनके नेता लालू, तेज, तेजस्वी और मैडम राबड़ी जी हैं. वे उनके सिपाही हैं.जहाँ वे वोट देने को कहेंगे ये अपने समर्थकों के साथ उन्हें जिताएंगे.” विधायक अरुण यादव ने कहा कि असली संत जनता है. वही बटन दबा कर तय करेगी कि किसको जीताना है. मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जनता को जिसने 15 लाख बोलकर नही दिया,रोजगार नही दिया और लालू यादव का बार-बार बेल रिजेक्ट करा कर जिस प्रकार से तंग किया है इसका जवाब गाँव-गिरान के लोग चुनाव में वोट से देंगे. अब देखना होगा कि साधु-संतो को उनके भविष्य के बारे में सोचने को कहने वाले इस बाबा के भविष्यवाणी का चुनाव में क्या असर होता है लेकिन इतने सारे दावे और कथा वाचन ने विधायक को भी बाबा तो बना ही डाला है…और बाबा का मतलब तो लोग साधु ही जानते हैं. ऐसे में ये बाबा कहीं…..तो नही?

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट