Art and craft – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

कला, संस्कृति और हस्तशिल्प का अनूठा उत्सव ‘जुगनु हाट’ 5 से 7 नवंबर तक पटना में
मलातन इन्फ्रा एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत करेगा बिहार की लोक परंपराओं, हस्तशिल्प और बुनकरों की रचनात्मकता का संगम

पटना।। बिहार की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और बुनकरों की अद्भुत रचनात्मकता को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘जुगनु हाट’ का आयोजन 5, 6 और 7 नवंबर 2026 को बापू टावर, गर्दनीबाग, पटना में किया जाएगा. मलातन इन्फ्रा एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत इस आयोजन में बिहार की समृद्ध लोक परंपराओं, पारंपरिक हस्तशिल्प और बुनकरी की विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा.

‘जुगनु हाट’ में बिहार की विविध सांस्कृतिक पहचान और स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को सामने लाने की विशेष पहल की गई है. आयोजन के दौरान मगही लोक संगीत, जट-जटिन नृत्य जैसी लोक कलाओं के प्रदर्शन के साथ टेराकोटा, दोसूती और पेपरमाशे जैसे पारंपरिक हस्तशिल्प की रचनात्मकता देखने को मिलेगी. इसके अलावा बिहार की प्रसिद्ध बुनकरी परंपराओं में शामिल 52 बूटी और भागलपुरी टसर के उत्पादों का भी प्रदर्शन किया जाएगा. कार्यक्रम में क्रोशिया और एप्लिक कला से संबंधित वर्कशॉप का आयोजन भी किया जाएगा, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों को इन पारंपरिक कलाओं को समझने और सीखने का अवसर मिलेगा.

डॉ. स्मृति पासवान ने कहा, “जुगनु हाट केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बिहार की कला, संस्कृति और हमारी पारंपरिक विरासत को सम्मान देने का एक प्रयास है. हमारे स्थानीय कलाकार, शिल्पकार और बुनकर अपनी मेहनत, कौशल और रचनात्मकता से बिहार की पहचान को जीवंत बनाए हुए हैं. ऐसे मंच उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, अपने उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने और नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं. हमारी कोशिश है कि स्थानीय कलाओं और कलाकारों को प्रोत्साहन मिले और बिहार की सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर पहचान मिले.”

आयोजकों ने कला, संस्कृति और हस्तशिल्प में रुचि रखने वाले लोगों से ‘जुगनु हाट’ में शामिल होने की अपील की है. उनका कहना है कि आम लोगों की सहभागिता स्थानीय कलाकारों, कारीगरों और बुनकरों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ बिहार की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

कार्यक्रम का विवरण

आयोजन: जुगनु हाट

प्रस्तुतकर्ता: मलातन इन्फ्रा एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड

स्थान: बापू टावर, गर्दनीबाग, पटना

तिथि: 5, 6 एवं 7 नवंबर 2026

मुख्य आकर्षण: लोक संगीत, जट-जटिन नृत्य, टेराकोटा, दोसूती, पेपरमाशे, 52 बूटी, भागलपुरी टसर, क्रोशिया एवं एप्लिक वर्कशॉप.

पटना में 20 सितंबर से बिहार सरस मेला, 15 राज्यों के व्यंजन और शिल्प की लगेगी प्रदर्शनी
ज्ञान भवन में जुटेंगे 15 राज्यों के स्वयं सहायता समूह

पटना, 18 सितंबर। ग्रामीण महिलाओं के हुनर और उद्यम को बाजार से जोड़ने के लिए बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) द्वारा बिहार सरस मेला 2026 के प्रथम संस्करण का आयोजन 20 से 29 सितंबर तक ज्ञान भवन, पटना में किया जाएगा.

ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस मेले का यह 18वां संस्करण है. जीविका ने बताया कि सरस मेला की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी और 2018 से इसके दो संस्करण आयोजित किए जा रहे हैं. ज्ञान भवन में इसका स्वरूप क्रेता-विक्रेता संवाद वाला होता है, जबकि गांधी मैदान में यह एक बड़े जन-उत्सव के रूप में लगता है.

इस बार के मेले में बिहार समेत 15 राज्यों की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला उद्यमी शामिल हो रही हैं. इनमें आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गोवा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं. मेले में लगभग 135 स्टॉल लगाए जाएंगे.

क्या मिलेगा मेले में?
मेले में बिहार के सभी 38 जिलों के उत्पादों के साथ-साथ हस्तशिल्प, हैंडलूम, कालीन, मलबरी-सिल्क और खादी के कपड़े, मधुबनी पेंटिंग, लाह की चूड़ियां, सीप के गहने, बांस और लकड़ी से बने सजावटी सामान, केले के तने से बने उत्पादों की खरीद-बिक्री होगी.

फूड जोन में ‘दीदी की रसोई’ आकर्षण का केंद्र रहेगी, जहां देशी व्यंजन, अचार, पापड़, सत्तू, बड़ी, दनौरी और ड्राई फ्रूट्स मिलेंगे. साथ ही जीविका दीदियों द्वारा संचालित महानंदा चाय, जीविका शिल्पग्राम, जीविका मधु ग्राम और जानकी महिला सिलाई केंद्र के स्टॉल पर आत्मनिर्भरता की झलक दिखेगी. सतत जीविकोपार्जन योजना और मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लाभार्थियों के उत्पाद भी यहां उपलब्ध रहेंगे.

इस बार नई पहल –
इस वर्ष ज्ञान भवन में पहली बार क्रेता-विक्रेता संवाद का आयोजन होगा  इसमें सिर्फ उत्पादों की प्रदर्शनी नहीं, बल्कि उत्पाद की गुणवत्ता, पैकेजिंग, आपूर्ति और बाजार की मांग पर संभावित खरीदारों और संस्थागत खरीदारों के बीच सीधी बातचीत होगी, ताकि महिला उद्यमियों को स्थायी बाजार मिल सके.

मेले में कैशलेस खरीददारी और रुपयों की जमा-निकासी के लिए ग्राहक सेवा केंद्र की सुविधा रहेगी। आगंतुकों के लिए सहायता केंद्र भी बनाए गए हैं.

मेले का समय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा और प्रवेश निःशुल्क है.

pncb