Anjani Devi – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

न्यायालय और चुनाव आचार संहिता का सम्मान करते हैं : अर्जुन सहनी
राजनीति में मर्यादा की भावभूमि में जीते रहे  हैं

एमएलसी रहे अर्जुन सहनी ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा है कि न्यायालय और आदर्श चुनाव आचार संहिता के प्रति पूरा सम्मान है. अपेक्षित कानूनी रास्ता अख्तियार किया जा रहा है. उन्होंने इस संवाददाता से कहा कि राजनीति में शुचिता के आग्रही रहे हैं और आगे भी रहेंगे. चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के एक मामले में उनकी पत्नी और दरभंगा नगर निगम की मेयर पद की प्रत्याशी अंजनी देवी पर एफआईआर दर्ज किया गया है. इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया कि छठ व्रतियों के लिए शुभकामना ज्ञापित करने वाले पोस्टर लगाए गए थे. पोस्टर में प्रत्याशी के अलावा पूर्व एमएलसी अर्जुन सहनी की तस्वीर है. जिन्हें आकांक्षी के तौर पर दिखाया गया है. अर्जुन सहनी की मानें तो उन्हें नहीं पता कि उनके किसी समर्थक ने इसे लगाया या किसी अन्य ने. त्योहार में आस्था के बहाव में समर्थकों ने लगाया होगा तो भी इस लापरवाही की जिम्मेवारी हमारी ही है.

त्योहारों के बीच बिहार के अनेक जगहों पर जाने अनजाने विभिन्न पदों के प्रत्याशी समर्थकों की ओर से आस्थवानों के लिए पोस्टर लगाने की खबरें आई. दरभंगा जिले में भी कई प्रत्याशियों के पोस्टर देखे जाने की बात कही गई. इस संबंध में जब अर्जुन सहनी से पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि नियम का पालन करना मेरा वैधानिक कर्तव्य है. और वे तमाम प्रत्याशियों को अपना मानते हैं. वे जनप्रतिनिधि बिरादरी के हैं. उनके लिए शुभिक्षा है.

इसी पोस्टर के कारण मचा है बवाल

अर्जुन सहनी ने ये भी कहा कि दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक सब कुछ देख और समझ रहे. उन्होंने उम्मीद जताई कि अंजनी देवी को नागरिकों का भरोसा जरूर प्राप्त होगा.मंगलवार 01 नवम्बर 2022 को दरभंगा नगर निगम के मेयर पद की अभ्यर्थी अंजनी देवी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में दरभंगा नगर थाना में प्राथमिकी संख्या – 318/2022 दर्ज कराने की जानकारी दरभंगा प्रमण्डल के जन सम्पर्क उप निदेशक एन के गुप्ता ने दी थी.

पोस्टर में निवेदक के तौर पर अंजनी देवी की तस्वीर होने की बात कही गई. बिहार संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम, 1985 एवं बिहार संपत्ति विरूपण निवारण (संशोधित) अधिनियम, 2010 की धारा 03 एवं 04 के तहत ये मामला दर्ज हुआ. कोर्ट के निर्देश पर निर्वाचन प्रक्रिया टाली गई है लेकिन अभी आदर्श आचार संहिता पूरी तरह लागू है. ग्रामीण क्षेत्रों के नगर निकाय इलाके में विभिन्न पदों के ऐसे प्रत्याशी भी हैं जो इन बातों से अनभिज्ञ हैं.

संजय मिश्र,दरभंगा

मेयर प्रत्याशी अंजनी देवी के विरूद्ध हुई प्राथमिकी दर्ज
दरभंगा नगर के छठ घाटों पर शुभकामना बैनर लगाने का है आरोप

दरभंगा नगर निगम के मेयर पद की अभ्यर्थी अंजनी देवी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में दरभंगा नगर थाना में प्राथमिकी संख्या – 318/2022 दर्ज करायी गयी है.ये जानकारी दरभंगा प्रमण्डल के जन सम्पर्क उप निदेशक एन के गुप्ता ने दी है.

दी गई जानकारी के अनुसार छठ पर्व – 2022 के अवसर पर दरभंगा नगर निगम के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों को अपनी शुभकामना देने से जुड़े बैनर/पोस्टर लगवाने का उन पर आरोप है.अंजनी देवी के अलावा पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुआ है.

पोस्टर में निवेदक के तौर पर अंजनी देवी की तस्वीर जबकि आकांक्षी के रूप में अंजनी के पति और पूर्व विधान पार्षद अर्जून सहनी की फोटो है. पोस्टर में मोबाईल न0 97718 36666 व 76678 39133 अंकित है.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा और आदर्श आचार संहिता कोषांग, दरभंगा के संज्ञान में ये मामला आने पर दरभंगा सदर के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने बिहार संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम, 1985 एवं बिहार संपत्ति विरूपण निवारण (संशोधित) अधिनियम, 2010 की धारा 03 एवं 04 के तहत दरभंगा नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत बिहार संपत्ति विरूपण निवारण (संसोधन) अधिनियम, 2010 चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशी पर लागू है. प्रावधान के मुताबिक निर्वाचन अवधि में किसी भी निजी संपत्ति (संपत्ति के स्वामी के इच्छा के विरूद्ध) पर तथा सार्वजनिक स्थलों/दीवारों पर प्रचार प्रसार के लिए चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी का पोस्टर/बैनर लगाने पर प्रतिबंध है. इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है.आपको ये भी बता दें कि कोर्ट के निर्देश पर निर्वाचन प्रक्रिया टाली गई है लेकिन अभी आदर्श आचार संहिता पूरी तरह लागू है.
संजय मिश्र, दरभंगा