Anand kishor ias – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

30 जून तक काम पूरा नहीं तो कार्रवाई तय
नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने बुडको के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिया है कि 11 जून से लगातार 30 जून तक पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के कार्यों की प्रगति की दैनिक समीक्षा करें ताकि 30 जून तक पाटलिपुत्र बस टर्मिनल में बस संचालन से सम्बंधित सभी आवश्यक कार्य पूर्ण हो सके. इससे पहले आनंद किशोर, प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग ने गुरूवार को पाटलिपुत्र बस टर्मिनल का निरीक्षण किया. प्रधान सचिव ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को 30 जून के पहले पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के बस संचालन से सम्बंधित कार्यों को पूरा करने का निदेश दिया. उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना बहाल कर लें ताकि आम यात्रियों को कोई भी असुविधा नहीं हो.

प्रधान सचिव ने निरीक्षण के दौरान पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के चारों ओर सूक्ष्म निरीक्षण किया और संवेदक द्वारा किए जा रहे कार्यों की धीमी प्रगति को लेकर गहरी नाराजगी जतायी. प्रधान सचिव आनंद किशोर ने कहा कि पिछली बार के निरीक्षण के बाद कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, जिससे संवेदक की सरकारी कार्यों को लेकर लापरवाही परिलक्षित होती है. इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
प्रधान सचिव ने कार्यपालक अभियंता को तत्काल निदेश देते हुए कहा कि वह अविलंब संवेदक को कारण बताओ नोटिस निर्गत करें, इसके अतिरिक्त डी-बार व ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू करें. यहीं नहीं, तय समय पर काम पूरा नहीं होने पर संवेदक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने का भी उन्होंने निदेश दिया.

15 जून से नालंदा, नवादा, शेखपुरा व जमुई जिले की बसें  यहां से होंगी संचालित
इसके पूर्व नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने मीठापुर बस स्टैंड को पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, बैरिया में शिफ्ट करने हेतु मीठापुर बस स्टैंड का भी निरीक्षण किया. प्रधान सचिव ने अधिकारियों को 15 जून से नालंदा, नवादा, शेखपुरा व जमुई जिले की बसें पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से संचालित करने को लेकर आवश्यक तैयारियों को करने के निदेश दिए.
इसके साथ ही 15 जुलाई से मीठापुर बस स्टैंड को पूरी तरह बंद करने तथा पाटलिपुत्र बस टर्मिनल को 15 जुलाई से ही पूर्णतया संचालित करने का भी उन्होंने निदेश दिया. प्रधान सचिव ने कहा कि मीठापुर बस स्टैंड को 15 जुलाई तक पूरी तरह पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, बैरिया में शिफ्ट कर दें और 15 जुलाई से मीठापुर की सभी बसें पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से ही संचालित की जाए.
प्रधान सचिव ने कार्यपालक अभियंता को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि हर हाल में निर्धारित अवधि के अंदर पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से बस संचालन से संबंधित कार्यों को पूर्ण कराएं, अन्यथा उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
pncb