amrit kaal budget 2023 – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

अमृत काल का बजट देश के लोगों को ध्यान में रख कर हुआ तैयार
रक्षा क्षेत्र के लिए बजट में 6 लाख करोड़
नई टैक्स के लिए रिबेट 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख रुपए
8 साल बाद टैक्स छूट की सीमा बढ़ी
इनकम टैक्स रिटर्न के लिए मिलते रहेंगे 2 ऑप्शन
3 लाख तक कोई टैक्स नहीं
गरीबों को एक साल और मिलेंगे मुफ्त आनाज
50 नए एयरपोर्ट-हेलिपैड बनेंगे

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स में 8 साल बाद बड़ी राहत दी है. अगर आप नई टैक्स रिजीम चुनते हैं तो टैक्स रिबेट की लिमिट 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 7 लाख रुपए कर दी गई है. यानि 7 लाख रुपए तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं मिलेगा. हालांकि टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स रिटर्न भरने के 2 ऑप्शन मिलते रहेंगे.अभी तक 2.5 लाख रुपए तक की कमाई टैक्स फ्री थी. आखिरी बार 2014-15 बजट में इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव किया गया था.

2019-20 में 8 करोड़ लोगों ने इनकम टैक्स या कॉरपोरेट टैक्स भरा था. बजट में नए स्टार्टअप को टैक्स में 3 साल तक मिलने वाली छूट बरकरार रखी गई है. 8 साल बाद आखिरकार इनकम टैक्स छूट की सीमा बढ़ी. वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने कहा कि नए टैक्स सिस्टम के तहत 7 लाख तक की आय पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा.1 घंटा 27 मिनट की स्पीच में सीतारमण ने गरीबों के लिए बड़ा ऐलान किया. बोलीं गरीबों को मुफ्त अनाज की स्कीम एक साल और चलेगी. 50 नए एयरपोर्ट और हेलिपैड भी बनाए जाएंगे. युवाओं के लिए 30 इंटरनेशनल स्किल सेंटर्स बनेंगे. रेलवे के खर्च के लिए 2.40 लाख करोड़ दिए गए हैं. एमएसएमी  को 9 हजार करोड़ की क्रेडिट गारंटी और ऊर्जा सुरक्षा के लिए 35 हजार करोड़ रुपए जैसे बड़े ऐलान किए. निर्मला सीतारमण ने कृषि, शिक्षा, गरीबों के लिए अहम ऐलान किए गए. सुधार के गंभीर कदमों का जिक्र किया और इस दौरान एक मजेदार लम्हा भी आया. स्क्रैप पॉलिसी का जिक्र कर रही थीं. पहले कहा- ओल्ड पॉलिटिकल व्हीकल हटाए जाएंगे… फिर बोलीं- सॉरी…सॉरी, ओल्ड पॉल्यूटेड व्हीकल्स को हटाएंगे.

रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपए का बजट दिया गया है. इन्वेस्टमेंट खर्च को 33% बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपए किया जा रहा है .सीनियर सिटीजन्स के लिए सेविंग्स एकाउंट में रखी जाने वाली रकम की लिमिट 4.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 9 लाख रुपए की जाएगी. महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी. इसमें महिलाओं को 2 लाख रुपए की बचत पर सालाना 7.5% ब्याज मिलेगा. पीएम आवास योजना में 66 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है यह सेक्टर अब 79 हजार करोड़ रुपए का हो गया है. 2014 से मौजूद 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे. रीजनल कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए 50 नए एयरपोर्ट, हेलिपैड, वाटर एरो ड्रोन, एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड्स का विकास किया जाएगा.

1. डिजिटल पुस्तकालय, टीचरों की भर्ती

बच्चों और किशोरों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किया जाएगा. अगले 3 साल में 740 एकलव्य स्कूलों के लिए 38 हजार 800 टीचर्स और सपोर्ट स्टाफ नियुक्त किए जाएंगे. इसके तहत 3.5 लाख आदिवासी छात्रों को फायदा मिलेगा. 2014 से मौजूद 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे.

2. एमएसएमई को 9 हजार करोड़ रुपए की क्रेडिट गारंटी

कोरोना से प्रभावित हुए छोटे और मझोले उद्योगों को राहत दी जाएगी. विवादों के निपटारे के लिए स्वैच्छिक समाधान योजना लाई जाएगी. लंबी प्रोसेस के बिना ही विवाद सुलझ सकेंगे. व्यवसायों के लिए पैन नंबर का इस्तेमाल सभी डिजिटल सिस्टम्स के लिए पर्याप्त होगा. एमएसएमई  को 9 हजार करोड़ रुपए की क्रेडिट गारंटी दी जाएगी. इससे उन्हें दो लाख करोड़ रुपए का एक्स्ट्रा कोलेटरल फ्री क्रेडिट मिल सकेगा. यह स्कीम 1 अप्रैल 2023 से ही लागू होगी.

3. आदिवासियों के लिए15 हजार करोड़

पिछड़े आदिवासी समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए विकास मिशन शुरू किया जाएगा. इससे बस्तियों में बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगी. 15 हजार करोड़ दिए जाएंगे.

4. कृषि और स्टार्टअप्स को फायदा

युवाओं के कृषि स्टार्ट अप्स को बढ़ावा देने के लिए एग्रीकल्चर फंड की स्थापना की जाएगी. अगले 3 साल तक 1 करोड़ किसानों को नेचुरल फॉर्मिंग में मदद की जाएगी. इसके लिए 10 हजार बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर्स बनाए जाएंगे.

5. युवा और रोजगार, 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर बनाए जायेंगे

स्टार्टअप्स और शिक्षण संस्थानों के इनोवेशन और रिसर्च को सामने लाने के लिए नेशनल डेटा गर्वर्नेंस पॉलिसी लाई जाएगी. इससे महत्वपूर्ण डेटा तक सबकी पहुंच आसान बनेगी. युवा अंतरराष्ट्रीय अवसरों के लिए तैयार हो सकें, इसके लिए अलग-अलग राज्यों में 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर बनाए जाएंगे. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का चौथा फेज लॉन्च किया जाएगा.

6. 5जी  को बूस्ट करना प्राथमिकी

5जी  सर्विस पर चलने वाले ऐप डेवलप करने के लिए इंजीनियरिंग संस्थानों में 100 लैब बनाई जाएंगी. इन लैब्स के जरिए नए अवसर, बिजनेस मॉडल और रोजगार की संभावनाएं बनेंगी. इन लैब्स में स्मार्ट क्लासरूम, प्रिसाइजन फार्मिंग, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम और हेल्थकेयर जैसे फील्ड्स के लिए ऐप्स तैयार होंगे.

PNCDESK