Amrit Bharat train – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

बिहार को मिली एक और अमृत भारत ट्रेन
जयपुर और दरभंगा के बीच नई ट्रेन का शुभारंभ

बिहार और राजस्थान के सीएम ने रेल मंत्री के साथ दिखाई हरी झंडी

पटना।। बिहार और राजस्थान के मुख्यमंत्री के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस नई रेल सेवा (सप्ताह में छः दिन) का शुभारंभ किया. इसके साथ ही नवनिर्मित मेगा कोचिंग टर्मिनल, खातीपुरा और विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर उन्नत यात्री सुविधाओं का भी शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री, बिहार सम्राट चौधरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े.

इस अवसर पर केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज राजस्थान और बिहार के मिथिला क्षेत्र की संस्कृति इस ट्रेन के माध्यम से जुडने जा रही है और बिहार चुनाव के समय प्रवासी बिहार के निवासियों से किया गया वादा भी पूरा हो रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जीे के नेतृत्व में देश में रेलवे नेटवर्क मजबूत हो रहा है और अनेक नई ट्रेनों का संचालन प्रारम्भ किया जा रहा है. उन्होंने खाटूश्याम जी आने वाले श्रृद्वालुओं की सुविधा के लिए खाटू नगरी से 11 किलोमीटर पर बनाए जाने वाले सुंदरपुरा स्टेशन की घोषणा करते हुए कहा कि आज बीकानेर से जयपुर आते समय प्रभु प्रार्थना की और स्वयं उस स्थान पर उतर कर स्टेशन भूमि को प्रणाम किया तथा निश्चिय किया कि लक्ष्यानुसार सुंदरपुरा स्टेशन का निर्माण किया जाएगा जिससे खाटूश्याम जी आने वाले यात्रियों का विशेष सुविधा प्राप्त हो सके. उन्होंने सुंदरपुरा स्टेशन के डिजायन और मानचित्र से स्टेशन को उल्लेखित भी किया. इसके साथ ही उन्होंने मेगा कोचिंग टर्मिनल के बारे में बताया कि पूरे देश में 50 मेगा कोचिंग टर्मिनलों का निर्माण किया जा रहा है जिसमें से यह प्रथम है और इस कोचिंग टर्मिनल में प्रति माह 450 ट्रेनों का अनुरक्षण किया जा सकेगा जिससे जयपुर क्षेत्र से अधिक ट्रेनों का संचालन किया जा सकेगा.

मुख्यमंत्री, बिहार सम्राट चौधरी ने वीडियों काॅन्फ्रेंसिंग से संबोधन में जयपुर और बिहार के लिए संचालित नई ट्रेन के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव धन्यवाद दिया और कहा कि रेल मंत्री के कार्यकाल में विगत समय में बिहार को अनेक ट्रेनों की सौगात दी गई है और आज से संचालित होने वाली इस ट्रेन से राजस्थान में आजीविका के लिए आवागमन करने वाले प्रवासी बिहारवासियों को विशेष लाभ मिलेगा. मंजू शर्मा, सांसद-जयपुर और गोपाल जी ठाकुर, सांसद-दरभंगा ने भी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया.

इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मेगा कोचिंग टर्मिनल, खातीपुरा का निरीक्षण किया और सभी को इस कार्य के लिए बधाई दी और मेंटेनेंस सुविधाओं के और विस्तार के लिए दिशा निर्देश प्रदान किए. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होनें बताया कि यह देश का पहला मेगा कोचिंग टर्मिनल है और इसे आगामी 20 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इस मेगा टर्मिनल के निर्माण से दिल्ली, बीकानेर और जोधपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों का अनुरक्षण यहां हो सकेगा और सवाई माधोपुर मार्ग के लिए अन्य अनुरक्षण डिपो के लिए कार्य किया जा रहा है.

जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस राजस्थान और बिहार के बीच संपर्क को नई गति प्रदान करने वाली एक महत्वपूर्ण रेल सेवा है. यह ट्रेन यात्रियों को संरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराएगी. विशेष रूप से रोजगार, शिक्षा, व्यापार और पारिवारिक कारणों से यात्रा करने वाले यात्रियों को इस रेल सेवा से लाभ मिलेगा. वर्तमान में अजमेर से दरभंगा के लिए साप्ताहिक रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है, इसके अतिरिक्त इस नई रेल सेवा (सप्ताह में छः दिन) से यात्री लाभान्वित होंगे.

जयपुर, अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन स्थलों और औद्योगिक विकास के लिए प्रसिद्ध है, वहीं दरभंगा मिथिला संस्कृति, शिक्षा और ऐतिहासिक महत्व का प्रमुख केंद्र है. यह रेल सेवा दोनों क्षेत्रों के बीच आवागमन को सुगम बनाते हुए सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी.

pncb

पटना और गया समेत बिहार के इन स्टेशनों से गुजरेगी पांच नई अमृत भारत ट्रेनें, जान लीजिए रूट
पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से गुजरेगी 5 नई अमृत भारत एक्सप्रेस

हाजीपुर।। रेलवे पांच नए ट्रेनों की शुरुआत कर रहा है. ये सभी लंबी दूरी की अमृत भारत ट्रेनें होंगी. और बड़ी बात यह कि ये सभी ट्रेनें बिहार के विभिन्न शहरों से होकर गुजरेंगी.

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से होकर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 5 नई अमृत भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है जिनका विवरण निम्नानुसार है –

गाड़ी सं. 13065/13066 हावड़ा-आनंद विहार-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस – इस ट्रेन का दिनांक 18.01.2026 को गाड़ी सं. 03065 संतरागाछी-आनंद विहार अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा . यह उद्घाटन स्पेशल संतरागाछी से 14.45 बजे खुलकर दुर्गापुर-आसनसोल के रास्ते 20.55 बजे धनबाद, 21.18 बजे नेसुब गोमो, 21.33 बजे पारसनाथ, 22.25 बजे कोडरमा, 23.50 बजे गया तथा 19.01.2026 को 00.38 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 00.51 बजे डेहरी ऑन सोन, 01.10 बजे सासाराम, 01.35 बजे भभुआ रोड, 02.50 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 21.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी .

गाड़ी सं. 22587/22588 सियालदह-बनारस-सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस – इस ट्रेन का दिनांक 18.01.2026 को गाड़ी सं. 03141 संतरागाछी-बनासर अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा. यह उद्घाटन स्पेशल संतरागाछी से 14.45 बजे खुलकर 16.34 बजे दुर्गापुर, 16.57 बजे आसनसोल, 17.50 बजे मधुपुर, 18.11 बजे जसीडीह, 21.58 बजे पटना तथा अगले दिन 01.25 बजे डीडीयू स्टेशनों पर रूकते हुए 03.15 बजे बनारस पहुंचेगी.

गाड़ी सं. 11031/11032 पनवेल-अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस – इस ट्रेन का दिनांक 17.01.2026 को गाड़ी सं. 01032 सिलीगुड़ी-पनवेल अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा । यह उद्घाटन स्पेशल सिलीगुड़ी से 13.45 बजे खुलकर 18.45 बजे कटिहार, 19.40 बजे नौगछिया, 20.40 बजे मानसी, 21.00 बजे खगड़िया, 21.55 बजे हसनपुर रोड, 23.15 बजे समस्तीपुर, दूसरे दिन 00.30 बजे मुजफ्फरपुर, 01.25 बजे हाजीपुर, 01.45 बजे सोनपुर, 02.30 बजे पाटलिपुत्र, 03.00 बजे दानापुर, 03.35 बजे आरा, 04.25 बजे बक्सर एवं 06.40 बजे डीडीयू स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 11.30 बजे पनवेल पहुंचेगी .

गाड़ी सं. 15949/15950 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस – इस ट्रेन का दिनांक 18.01.2026 को गाड़ी सं. 05949 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा. यह उद्घाटन स्पेशल डिब्रूगढ़ से 11.00 बजे खुलकर दूसरे दिन 14.00 बजे कटिहार, 14.55 बजे नौगछिया, 16.05 बजे खगड़िया, 16.40 बजे बेगुसराय, 17.10 बजे बरौनी जं, 19.10 बजे हाजीपुर, 19.25 बजे सोनपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 09.00 बजे गोमतीनर पहुंचेगी.

गाड़ी सं. 15671/15672 कामाख्या-रोहतक-कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस – इस ट्रेन का दिनांक 18.01.2026 को गाड़ी सं. 05671 कामाख्या-रोहतक अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा. यह उद्घाटन स्पेशल कामाख्या से 11.00 बजे खुलकर 22.30 बजे कटिहार, 23.22 बजे नौगछिया, अगले दिन 00.25 बजे मानसी, 00.38 बजे खगड़िया, 01.15 बजे बेगुसराय, 02.00 बजे बरौनी जं, 04.15 बजे हाजीपुर, 04.27 बजे सोनपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 04.00 बजे रोहतक पहुंचेगी.

सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि इन सभी नई ट्रेनों के नियमित परिचालन की सूचना अलग से जारी की जाएगी.

pncb

अयोध्या से जनकपुर को जोड़ेगी दरभंगा-गोमतीनगर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस
गाडी सं. 15561/15562 दरभंगा-गोमतीनगर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस

दरभंगा और गोमतीनगर के मध्य गाडी सं. 15561/15562 दरभंगा-गोमतीनगर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन दरभंगा से दिनांक 26.07.2025 से सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को तथा गोमतीनगर से 27.07.2025 से सप्ताह के प्रत्येक रविवार को किया जायेगा. ये ट्रेन राम मंदिर और जानकी मंदिर के बीच यात्रा को सुगम बनाएगी.

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने पटना नाउ को बताया कि गाड़ी सं. 15561 दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस दरभंगा से दिनांक 26.07.2025 से सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को 15.00 बजे खुलकर 15.22 बजे कमतौल, 15.40 बजे जनकपुर रोड, 16.10 बजे सीतामढ़ी, 16.38 बजे बैरगनिया, 17.01 बजे घोड़ासहन, 17.45 बजे रक्सौल, 18.11 बजे सिकटा, 19.25 बजे नरकटियागंज, 19.47 बजे हरिनगर, 20.15 बजे बगहा, 22.00 बजे कप्तानगंज, 23.10 बजे गोरखपुर एवं अगले दिन 00.31 बजे बस्ती, 01.28 बजे मनकापुर, 02.30 बजे अयोध्याधाम, 02.55 बजे अयोध्या कैंट स्टेशनों रूकते हुए 05.30 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी.

गाड़ी सं. 15562 गोमतीनगर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस गोमतीनगर से दिनांक 27.07.2025 से सप्ताह के प्रत्येक रविवार को 08.15 बजे खुलकर 10.25 बजे अयोध्या कैंट, 11.00 बजे अयोध्याधाम, 12.14 बजे मनकापुर, 13.08 बजे बस्ती, 14.55 बजे गोरखपुर, 15.31 बजे कप्तानगंज, 17.50 बजे बगहा, 18.08 बजे हरिनगर, 18.45 बजे नरकटियागंज, 19.15 बजे सिकटा, 19.50 बजे रक्सौल, 20.40 बजे घोड़ासहन, 21.08 बजे बैरगनिया, 22.00 बजे सीतामढ़ी, 22.30 बजे जनकपुर रोड, 22.45 बजे कमतौल स्टेशनों रूकते हुए अगले दिन 00.40 बजे दरभंगा पहुंचेगी.

pncb

पटना से नई दिल्ली अब अमृत भारत से करिए सफर
गाडी सं. 22361/22362 राजेन्द्रनगर-नई दिल्ली-राजेन्द्रनगर अमृत भारत एक्सप्रेस

पटना।। राजेन्द्रनगर और नई दिल्ली के मध्य गाडी सं. 22361/22362 राजेन्द्रनगर-नई दिल्ली-राजेन्द्रनगर अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन राजेन्द्रनगर से दिनांक 31.07.2025 से तथा नई दिल्ली से 01.08.2025 से प्रतिदिन किया जायेगा.

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने पटना नाउ को बताया कि गाड़ी सं. 22361 राजेन्द्रनगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस राजेन्द्रनगर से दिनांक 31.07.2025 से प्रतिदिन 19.45 बजे खुलकर 20.00 बजे पटना जं., 20.23 बजे दानापुर, 20.54 बजे आरा, 21.38 बजे बक्सर, 23.35 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., अगले दिन 02.00 बजे सूबेदारगंज, 04.25 बजे गोविंदपुरी एवं 12.23 बजे गाजियाबाद रूकते हुए 13.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी सं. 22362 नई दिल्ली-राजेन्द्रनगर अमृत भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से दिनांक 01.08.2025 से प्रतिदिन 19.10 बजे खुलकर 19.46 बजे गाजियाबाद, अगले दिन 00.25 बजे गोविंदपुरी, 03.00 बजे सूबेदारगंज, 07.40 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., 08.58 बजे बक्सर, 09.55 बजे आरा, 10.28 बजे दानापुर, 10.50 बजे पटना जं. रूकते हुए 11.45 बजे राजेन्द्रनगर पहुंचेगी.

pncb

बिहार को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस और नमो भारत रैपिड रेल
वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत का संगम बनेगा बिहार

बिहार को अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनें मिलने वाली हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत रैपिड रेल को आधुनिक भारतीय रेल की त्रिवेणी कहा है. इस त्रिवेणी की दो नई रेलगाड़ियों का परिचालन बिहार से होने वाला है. बिहार में पहले से ही कई वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन किया जा रहा है, जबकि एक अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन पहले से दरभंगा और आनंद विहार टर्मिनल के बीच वाया अयोध्या किया जा रहा है. हाल ही में, रेलवे ने बिहार के लिए कई नई परियोजनाएं स्वीकृत की है. पर्याप्त फंड आवंटन से पुरानी परियोजनाओं के निर्माण काम में भी तेजी आई है जिसकी बदौलत परियोजनाएं द्रुत गति से पूरी हो रही हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार की ऐसी ही तीन परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित भी करने वाले हैं. नई गाड़ियों के परिचालन और नवनिर्मित परियोजनाओं के प्रारंभ होने से बिहार का रेल परिदृश्य पहले से और भी बेहतर हो जाएगा. परियोजनाओं में सुपौल पिपरा नई लाइन, खगड़िया अलौली नई लाइन और हसनपुर विथान नई लाइन शामिल हैं. इन नई लाइनों पर दो पैसेंजर गाड़ियों का परिचालन भी प्रारंभ किया जाएगा. लेकिन बिहार वासियों के बीच सबसे अधिक उत्साह नमो भारत रैपिड रेल और सहरसा से लोकमान्य तिलक के बीच प्रारंभ की जा रही है अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर है.

नमो भारत रैपिड रेल वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ ही ने भारत की नई पहचान बनी है. कम दूरी के शहरों के बीच विश्वस्तरीय रेल सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किए गए नमो भारत रैपिड रेल ने इंटरसिटी ट्रैवल के क्षेत्र में एक नया मुकाम गढ़ा है. पहले नमो भारत रैपिड रेल का परिचालन गुजरात के अहमदाबाद और भुज के बीच किया गया और अब दूसरी नमो भारत रैपिड रेल का परिचालन जयनगर और पटना के बीच किए जाने की घोषणा की गई है.

पहले नमो भारत में जहां एयर कंडीशन्ड 12 कोच थे,वहीं बिहार की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल में 16 कोचों की व्यवस्था की गई है जिसमें 2000 से अधिक यात्री एक साथ सफर कर सकते हैं. नमो भारत रैपिड रेल जो मेड इन इंडिया कार्यक्रम के तहत बनाया गया है, कई नए सेफ्टी एवं पैसेंजर एमेनिटी फीचर से लैस है. इस ट्रेन में कवच सुरक्षा सिस्टम लगाया गया है. साथ ही सभी कोचों में सीसीटीवी तथा फायर डिटेक्शन सिस्टम भी इंस्टॉल किया गया है. आपातकालीन स्थिति में ट्रेन के मैनेजर से यात्री बात कर सकें, इसके लिए प्रत्येक कोच में आपातकालीन टॉकबैक सिस्टम भी लगाया गया है.

वंदे भारत एक्सप्रेस की तर्ज पर नमो भारत रैपिड रेल में भी दोनों छोर पर लोको पायलट कैब लगाया गया है जिससे इंजन रिवर्सल की समस्या समाप्त हो गई है. इस ट्रेन में यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की एर्गोनॉमिकली डिजाइन सीटें लगाई गई है जो काफी कंफर्टेबल हैं. ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए टाइप सी और टाइप ए चार्जिंग सॉकेट लगाए गए हैं. ट्रेन के सभी टॉयलेट्स को आधुनिक वैक्यूम आधारित बनाया गया है. दिव्यांगों के लिए अलग से फ्रेंडली शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजे और डस्ट प्रूफ शील्ड गैंगवे की व्यवस्था की गई है. ट्रेन में सेमी परमानेंट कपलर भी लगाए गए हैं. मेट्रो ट्रेन की तर्ज पर रेलवे ओपन लाइन में पहली बार हर कोच में रूट मैप इंडिकेटर की व्यवस्था की गई है जो यात्रियों को आने वाले स्टेशनों के संबंध में जानकारी देगी.

सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए चलाई जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस देश की तीसरी अमृत भारत एक्सप्रेस है. पहले दो अमृत भारतीय एक्सप्रेस गाड़ियों का परिचालन दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल तथा मालदा टाउन से कर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरू के बीच में किया जा रहा है. इस अमृत भारत एक्सप्रेस को 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के हिसाब से डिजाइन किया गया है. इस आधुनिक ट्रेन का निर्माण मेड इन इंडिया अभियान के तहत इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री, श्री पेरम्बूर, चेन्नई में किया गया है. ट्रेन में पुश एंड पुल टेक्नोलॉजी है जिससे गाड़ी को दोनों दिशाओं में चलाया जा सकता है. वंदे भारत की तरह की सुविधा इस नॉन एसी एक्सप्रेस में उपलब्ध कराई गई है. इसके सभी कोच स्लीपर और नॉन एसी अनरिजर्व्ड क्लास के होंगे. इस ट्रेन में फोल्डेबल स्नेक्स टेबल मोबाइल होल्डर फोल्डेबल बॉटल होल्डर हवाई जहाज की तर्ज पर रेडियम एलिमिनेटेड फ्लोरिंग स्ट्रिप और स्प्रिंग बॉडी जैसी सुविधाएं दी गई है जिससे यात्रा अधिक आरामदायक होगी. इस ट्रेन के शौचालय में इलेक्ट्रो न्यूमेटिक फ्लशिंग प्रणाली लगाई गई है जिससे शौचालय को साफ सुथरा रखने में मदद मिलेगी और पानी का भी कम खर्च होगा सॉप डिस्पेंसर एवं एरोसोल आधारित फायर सप्रेशन सिस्टम भी लगाया गया है. यात्रियों और ट्रेन मैनेजर के बीच दो तरफ संचार के लिए प्रत्येक कोच में इमरजेंसी टॉकबैक सिस्टम है. सभी कोच में फायर डिटेक्शन सिस्टम लगाया गया है. भारतीय रेल के गैर एसी कोच में पहली बार फायर डिटेक्शन सिस्टम की सुविधा दी गई है. गाड़ी की सेफ्टी को बढ़ाने के उद्देश्य से ऑन बोर्ड कंडीशन मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया गया है जिसके माध्यम से रियल टाइम व्हीलल और बियरिंग निगरानी संभव हो पाएगी. रेलवे ने पिपरा और सहरसा के बीच नई पैसेंजर सेवा प्रारंभ करने का फैसला लिया है जो कि नवनिर्मित सुपौल पिपरा लाइन को भी जोड़ेगा इसी तरह समस्तीपुर और सहरसा के बीच एक नई पैसेंजर सेवा प्रारंभ की जा रही है जिसका परिचालन बिथान और अलौली के रास्ते होगा. इन सेवाओं के प्रारंभ हो जाने से उत्तर बिहार के लोगों खासकर मिथिला क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी.

pncb

अयोध्या एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री, 2 अमृत भारत और 6 वन्दे भारत ट्रेनों का भी होगा शुभारंभ
प्रधानमंत्री 30 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे

प्रधानमंत्री अयोध्या हवाई अड्डा और अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे

PM मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आ रहे हैं. लगभग 11:15 बजे, प्रधानमंत्री पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे तथा नई अमृत भारत ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. वे कई अन्य रेलवे परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. दोपहर लगभग 12:15 बजे प्रधानमंत्री नवनिर्मित अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. दोपहर लगभग एक बजे प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वे राज्य में 15,700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. ये सभी परियोजनाएं राष्‍ट्र के लिए बहुत महत्‍व रखती हैं. इनमें अयोध्या और उसके आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए लगभग 11,100 करोड़ रुपये की परियोजनाएं और पूरे उत्तर प्रदेश में अन्य परियोजनाओं से संबंधित लगभग 4600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं.

प्रधानमंत्री की परिकल्‍पना अयोध्या में आधुनिक विश्वस्तरीय अवसंचरना का विकास करना, कनेक्टिविटी में सुधार करना और शहर के समृद्ध इतिहास व विरासत के अनुरूप नागरिक सुविधाओं का कायाकल्‍प करना है. इस परिकल्‍पना को साकार रूप देने के लिए शहर में एक नए हवाई अड्डे, नए पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन, नव पुनर्विकसित, चौड़ी और सौन्‍दर्यपूर्ण सड़कों तथा अन्य नागरिक अवसंरचना का उद्घाटन किया जा रहा है. इसके अलावा, कई नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, जो अयोध्या और उसके आसपास नागरिक सुविधाओं के सौंदर्यीकरण और सुधार में योगदान देगी.

अयोध्या हवाई अड्डा

अत्याधुनिक हवाई अड्डे के पहले चरण को 1450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है. हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 6500 वर्गमीटर होगा, जो सालाना लगभग 10 लाख यात्रियों की सेवा के लिए सुसज्जित होगा। टर्मिनल भवन का अग्रभाग अयोध्या के आसन्‍न श्रीराम मंदिर की वास्तुकला को दर्शाता है. टर्मिनल भवन के अंदरूनी हिस्सों को भगवान श्रीराम के जीवन को दर्शाने वाली स्थानीय कला, पेंटिंग और भित्तिचित्रों से सजाया गया है. अयोध्या हवाई अड्डे का टर्मिनल भवन विभिन्न सुविधाओं से सुसज्जित है, जैसे इन्सुलेशन छत प्रणाली, एलईडी प्रकाश व्यवस्था, वर्षा जल संचयन, फव्वारे के साथ भूनिर्माण, जल उपचार संयंत्र, सीवेज उपचार संयंत्र, सौर ऊर्जा संयंत्र तथा ऐसी कई अन्य सुविधाएं प्रदान की गई हैं. ये सभी सुविधाएं गृह – 5 स्टार रेटिंग के अनुरूप होंगी. हवाई अड्डे से क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिससे पर्यटन, व्यावसायिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा.

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन

पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का पहला चरण – जिसे अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाता है – 240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। तीन मंजिला आधुनिक रेलवे स्टेशन की इमारत लिफ्ट, एस्केलेटर, फूड प्लाजा, पूजा-अर्चना की सामग्री की दुकानों, क्लॉक रूम, चाइल्ड केयर रूम, वेटिंग हॉल जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है. स्टेशन भवन ‘सभी के लिए सुलभ’ और ‘आईजीबीसी प्रमाणित ग्रीन स्टेशन भवन’ होगा.

अमृत भारत ट्रेनें, वंदे भारत ट्रेनें और अन्य रेल परियोजनाएं

अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देश में सुपरफास्ट यात्री ट्रेनों की एक नई श्रेणी – अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. अमृत भारत ट्रेन गैर वातानुकूलित डिब्बों वाली एक एलएचबी पुश पुल ट्रेन है. बेहतर गति के लिए इस ट्रेन के दोनों छोरों पर इंजन लगे हैं. यह रेल यात्रियों के लिए सुंदर और आकर्षक डिजाइन वाली सीटें, बेहतर सामान रैक, उपयुक्त मोबाइल होल्डर के साथ मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, एलईडी लाइट, सीसीटीवी, सार्वजनिक सूचना प्रणाली जैसी बेहतर सुविधाएं प्रदान करती है. प्रधानमंत्री छह नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे.

प्रधानमंत्री दो नई अमृत भारत ट्रेनों अर्थात दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस और मालदा टाउन-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरु) अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे.

प्रधानमंत्री छह नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस; अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस; कोयंबटूर-बैंगलोर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस; मैंगलोर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस; जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस और अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं.

प्रधानमंत्री क्षेत्र में रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 2300 करोड़ रुपये की तीन रेलवे परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. परियोजनाओं में रूमा चकेरी-चंदेरी तीसरी लाइन परियोजना शामिल है; जौनपुर-अयोध्या-बाराबंकी दोहरीकरण परियोजना के जौनपुर-तुलसी नगर, अकबरपुर-अयोध्या, सोहावल-पटरंगा और सफदरगंज-रसौली खंड; और मल्हौर-डालीगंज रेलवे खंड का दोहरीकरण और विद्युतीकरण परियोजना शामिल है.

अयोध्या में नागरिक अवसंरचना में सुधार

आसन्‍न श्री राम मंदिर तक पहुंच बढ़ाने के लिए, प्रधानमंत्री अयोध्या में चार नव पुनर्विकसित, चौड़ी और सौन्‍दर्यपूर्ण सड़कों – रामपथ, भक्तिपथ, धर्मपथ और श्री राम जन्मभूमि पथ का उद्घाटन करेंगे.

pncb

अब बिहार से डायरेक्ट अयोध्या धाम, अमृत भारत ट्रेन से होगा सफर आसान
बिहार को मिली अमृत भारत ट्रेन

अयोध्या धाम के रास्ते दरभंगा और आनंद विहार के मध्य होगा अमृत भारत ट्रेन का परिचालन

हाजीपुर।। बिहार के यात्रियों को नये साल में वर्ल्ड क्लास ट्रेन में यात्रा की सुविधा मिलेगी. वह भी अयोध्या धाम के लिए. एक जनवरी से दरभंगा और आनंद विहार के बीच अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त अमृत भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है.

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दिनांक 30.12.2023 को अयोध्या धाम जं. से दरभंगा के लिए अमृत भारत ट्रेन का परिचालन उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के रूप में किया जायेगा जबकि दिनांक 01.01.2024 से गाडी सं. 15557/15558 दरभंगा-आनंद विहार-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन का नियमित परिचालन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि यह ट्रेन दरभंगा और आनंद विहार के बीच सप्ताह में दो दिन परिचालित की जायेगी. दरभंगा से यह सोमवार एवं गुरूवार को तथा आनंद विहार से मंगलवार एवं शुक्रवार को परिचालित की जायेगी.

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि दिनांक 01.01.2024 से गाड़ी सं. 15557 दरभंगा-आनंद विहार अमृत भारत ट्रेन दरभंगा से 15.00 बजे खुलकर अगले दिन 02.30 बजे अयोध्या धाम रूकते हुए 12.35 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी सं. 15558 आनंद विहार-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन आनंद विहार से 15.10 बजे खुलकर अगले दिन 01.10 बजे अयोध्या धाम रूकते हुए 11.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी.

इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 11, साधारण श्रेणी के 09 कोच एवं एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 24 कोच होंगे. सीपीआरओ ने बताया कि अप तथा डाउन दिशा में यह दरभंगा और आनंद विहार के मध्य कमतौल, जनकपुर रोड़, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या धाम, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टुंडला एवं अलीगढ़ स्टेशनों पर रूकेगी.

pncb