Airtel – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

अलर्ट: सिम बाइंडिंग से सब के सब होंगे प्रभावित
एक मार्च से बदल जाएगा बहुत कुछ

आपका व्हाट्स एप और टेलीग्राम हो सकता है बंद

सिम के बगैर आपके मोबाइल में दिखेगा बड़ा बदलाव

केंद्र सरकार ने ‘सिम बाइंडिंग’ के नियमों को लागू करने की 28 फरवरी की डेडलाइन को बढ़ाने से इनकार कर दिया है. नए नियमों के तहत मोबाइल में सिम कार्ड न होने पर वॉट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल जैसे मैसेजिंग एप काम नहीं करेंगे. कंप्यूटर पर लॉगिन वॉट्सएप भी 6 घंटे में लॉगआउट हो जाएगा. सरकार का दावा है कि इससे साइबर फ्रॉड रोकने में मदद मिलेगी.

क्या है सिम बाइंडिंग !

ये समझना आसान है. अब व्हाट्स एप और सिग्नल के अलावा टेलीग्राम जैसे एप आपके मोबाइल में तभी खुलेंगे जब आपका रजिस्टर्ड सिम कार्ड उसी फोन के अंदर मौजूद होगा. यह नियम 1 मार्च 2026 से प्रभावी होगा. साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने ये कड़ा फैसला लिया है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि कोई भी हैकर या ठग आपके नंबर का इस्तेमाल किसी दूसरे डिवाइस पर बैठकर नहीं कर पाएगा. केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि फिलहाल नियमों को मानने की समय-सीमा आगे बढ़ाने पर कोई विचार नहीं है. उन्होंने कहा कि ये नियम राष्ट्रीय सुरक्षा और धोखाधड़ी रोकने के लिए लागू किए गए हैं और सुरक्षा के मुद्दों पर सरकार कोई समझौता नहीं करेगी.

ऐसे में व्हाट्स एप और ऐसे अन्य एप के यूजर्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका वॉट्सएप या अन्य जिस नंबर पर है, वह सिम उसी फोन में लगा हो. अगर सिम कार्ड फोन से बाहर निकाला तो मैसेजिंग एप काम करना बंद कर सकता है.

केंद्र सरकार के आदेश के मुताबिक ​​कंपनियों को ​120 दिन के भीतर इसको लेकर रिपोर्ट देनी होगी. नियमों का पालन न करने पर टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023, टेलीकॉम साइबर सिक्योरिटी रूल्स और दूसरे लागू कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

pncb

प्राइवेट टेलकम कम्पनियों पर भारी BSNL !
देशभर में BSNL का 4G सर्विस होगा लांच

पटना, 5 जुलाई(ओ पी पांडेय). अभी हाल ही में टेलकम कंपनियों द्वारा अपने टैरिफ में लगभग 22% के इजाफे के बाद उपभोक्ताओं पर मोबाइल खर्चे का भार बढ़ गया है. अधिकांश लोगों के पास दो-दो अलटरनेटिव नम्बर की वजह के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों के मोबाइल के खर्चे का भार भी उनकी कमर तोड़ने के लिए तैयार है. दो नम्बर रखने वाले काई लोगों ने पटना नाउ से बातचीत में कहा कि अब वे एक ही नम्बर रखने का प्लान कर रहे हैं. ऐसे में सरकारी टेलकम कम्पनी BSNL ने सही समय पर इन प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों Airtel, Jio, Vi (Vodafone-Idea) से टक्कर लेने के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है. अपने आप को अपडेट करने के साथ ही नए जोश उमंग और नए प्लान के साथ जल्द ही बाजार में उपभोक्ताओं के लिए दिखने वाला है.

#BSNL introduces the ultimate mobile plans! Explore endless entertainment, gaming, music, and much more.https://t.co/PwNGfMLjMx

Download #BSNLSelfcareApp
Google Play: https://t.co/CVXLFIxtdH
App Store: https://t.co/0mzHyHZENB #BSNLOnTheGo #DownloadNow
— BSNL India (@BSNLCorporate) July 4, 2024

प्राइवेट टेलकम कम्पनियों से दो-दो हाथ करने को अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने जैसे मन बना लिया है क्योंकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगले महीने से पूरे देश में BSNL अपना 4G सर्विस लॉन्च करने वाली है. इस तैयारी को इसी से समझा जा सकता है कि 10 हजार से ज्यादा मोबाइल टॉवर को कम्पनी ने 4G में अपग्रेड किया है.

इतना ही नही कंपनी ने डिजिटल प्लेटफार्म का यूज करते हुए सोशल मीडिया हैंडल X से 4G सर्विस को लेकर पोस्ट भी किया है,जिसमें नए 4G रिचार्ज प्लान की डिटेल्स को शेयर किया है. शेयर किए गए इन प्रीपेड प्लान में उपभोक्ताओं को असीमित वॉइस कॉलिंग (Voice Calling), 4G इंटरनेट डेटा समेत कई वैल्यू एडेड सर्विसेज का लाभ कम्पनी देगी.

BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से नए अल्टीमेट मोबाइल प्लान का ऐलान किया है. BSNL ने एक वीडियो के जरिए अपने इस अल्टीमेट प्रीपेड प्लान की डिटेल्स को शेयर किया है. कम्पनी द्वारा वीडियो में स्वदेशी 4G नेटवर्क मेंशन करना यह दर्शाता है इस बार BSNL पूरे देश में 4G लॉन्च करने की तैयारी लगभग पूरी कर चुकी है.

ये हैं BSNL के अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान :

STV118– BSNL के इस प्लान में 20 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है. इस प्लान में 10GB डेटा के साथ प्रतिदिन 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग (Unlimited Voice Calling Plan) का लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा.

PV153 – BSNL के इस रिचार्ज प्लान में 26 दिन की वैलिडिटी के साथ उपभोक्ताओं को 26 GB डेटा के साथ, प्रतिदिन 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा.

PV199 – BSNL के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 2GB डेटा, 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलेगा.

STV347– BSNL के 54 दिन वाले रिचार्ज प्लान में उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 2GB डेटा, 100 फ्री SMS और असीमित वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलेगा.

STV599 – कंपनी के इस रिचार्ज प्लान में उपभोक्ताओं को 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 3GB डेटा ऑफर किया जा रहा है.

PV997 – BSNL के इस रिचार्ज प्लान में 160 दिनों की वैलिडिटी के साथ उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 2GB डेटा, असीमित कॉलिंग और 100 फ्री SMS भी मिलेंगे.

ऐसे लुभावने रिचार्ज प्लान के बाद तो यही लगता है कि मार्केट में हाल में प्राइवेट कम्पनियों द्वारा लगभग 22% तक टैरिफ बढ़ाने के बाद BSNL उन्हें मात दे सकती है लेकिन यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि सस्ते प्लान के साथ कॉलिंग और नेटवर्क के मामले में कौन किसपर भारी पड़ता है.

भारत मे इंटरनेट चलाने वालों की संख्या 100 करोड़ के करीब
गाँव हो या शहर लोग धड़ाधड़ चला रहे इंटरनेट

भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 936 मिलियन के पार पहुंची

ग्रामीण इलाकों में लगभग 59 प्रतिशत तक पहुंच गया इंटरनेट

सबसे ज्यादा इजाफा ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्या में हुआ

भारत में डिजिटल क्रान्ति अपनी फूल स्विंग में है  है.देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है और इससे पता चलता है कि देश में बहुत सारे कामों के लिए डिजिटल मीडियम का इस्तेमाल किया जा रहा है.  टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की लेटेस्ट टेलिकॉम सब्सक्राइबर रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है.

TRAI की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2023 के आखिर में भारत में 936.16 मिलियन यूजर्स इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे थे.  सिर्फ तीन महीने में इंटरनेट यूजर्स की संख्या में करीब 2 फीसदी का इजाफा हुआ है.  मोबाइल ब्रॉडबैंड के जरिए वायरलेस इंटरनेट यूजर्स की संख्या सबसे ज्यादा करीब 897.59 मिलियन है.  लेकिन वायर्ड ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्या भी बढ़ रही है और इसके 38.57 मिलियन कनेक्शन हैं.

सबसे ज्यादा इजाफा ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्या में हुआ है.  कुल ब्रॉडबैंड इंटरनेट यूजर्स की संख्या पिछली बार के मुकाबले 904.54 मिलियन रही जो पिछी तिमाही की तुलना में 2 प्रतिशत ज्यादा है.  वहीं पुरानी टेक्नोलॉजी पर चलने वाले Narrowband कनेक्शन में 31.6 मिलियन में कमी आई क्योंकि अधिकतर भारतीय अब हाई-स्पीड डेटा प्लान चाहते हैं.

बैंडविड्थ की यह बढ़ती मांग अब शहरी क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं है.  शहरों में इंटरनेट सब्सक्राइबर्स की संख्या जहां लाखों में रही वहीं साल के आखिर में देश के कुल टेलीफोन यूजर बेस में ग्रामीण भारत की हिस्सेदारी 44% से अधिक थी.  527.77 मिलियन ग्रामीण निवासी डिजिटल रूप से जुड़े हुए थे, ग्रामीण टेली-घनत्व लगभग 59 प्रतिशत तक पहुंच गया.

PNCDESK

जल्द सस्ती हो सकती है इन्टरनेट और कॉलिंग
सरकार की इंटरनेट और कॉलिंग सस्ता करने की तैयारी
टेलीकॉम कंपनियों की लाइसेंस फीस घटा सकती है सरकार
आम लोगों को होने वाला है फायदा
अपना डेटा भारतीय सर्वर पर रखना होगा
जांच एजेंसियों को डेटा का एक्सेस देना होगा

इंटरनेट और टेलीकॉम सेवाओं के मामले में भारत दुनिया के सबसे सस्ते देशों में से एक है. …और फिलहाल ये सेवाएं यूं ही सस्ती बने रहने और भी सस्ती होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं.टेलीकॉम कंपनियां लगातार बढ़ती महंगाई, महंगे स्पेक्ट्रम या ज्यादा लाइसेंस फीस का हवाला देकर टैरिफ बढ़ाने की बात करती रही हैं. 2021 में कंपनियों ने 20-25% टैरिफ बढ़ाया भी था. 2022 में भी कंपनियां टैरिफ बढ़ाने की बात करती रही हैं. पहले माना जा रहा था कि नवंबर में कंपनियां 10-15% टैरिफ बढ़ा सकती हैं, मगर अभी तक ऐसा नहीं हुआ है. अब उम्मीद इस बात की है कि टैरिफ न बढ़ाया जाए.
दरअसल, कंपनियों के खर्च का एक बड़ा हिस्सा एनुअल लाइसेंस फीस है. फिलहाल कंपनियों को अपने एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू का 8% हर साल बतौर लाइसेंस फीस देना होता है. मगर नए टेलीकॉम बिल में सरकार यह लाइसेंस फीस घटा सकती है. दूरसंचार मंत्रालय टेलीकॉम बिल के पहले ड्राफ्ट की वजह से पहले ही विवादों में घिरा था. इस ड्राफ्ट पर 20 नवंबर तक 900 आपत्तियां आ चुकी थीं. अब माना जा रहा है कि दिसंबर के अंत तक सरकार संशोधित ड्राफ्ट पेश कर सकती है, जिसमें लाइसेंस फीस भी एजीआर के 8% से घटाकर 5-6% तक की जा सकती है.

व्हाट्सऐप और टेलीग्राम जैसी सर्विसेज से टेलीकॉम कंपनियों की दुश्मनी रही है. कंपनियों का कहना है कि बिना किसी लाइसेंस फीस या स्पेक्ट्रम चार्ज दिए ये सर्विसेज इंटरनेट कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा देकर उनका बिजनेस कम करती हैं. दरअसल, टेलीकॉम कंपनियों को लाइसेंस फीस में राहत दिलाने का श्रेय काफी हद तक व्हाट्सऐप जैसी बिग टेक कंपनियों को जाता है. टेलीकॉम बिल के पहले ड्राफ्ट में कहा गया था कि व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, स्काइप जैसे कम्युनिकेशन्स ऐप्स को भी रेगुलेशन्स के दायरे में लाया जाएगा.

इन तीनों ही प्रावधानों के खिलाफ बिग टेक कंपनियां काफी मुखर रही हैं. पहला ड्राफ्ट सार्वजनिक होने के बाद से सरकार भी इस प्रावधान को लेकर दबाव में थी. मंत्री अश्विनी वैष्णव भी इसके बाद कई मंचों पर यह कह चुके हैं कि सरकार का इरादा इन कंपनियों पर पाबंदियां लगाने का नहीं है. फिलहाल भारत दुनिया के सबसे सस्ते इंटरनेट वाले देशों में से एक है. सरकार चाहती है कि 5G के पूरी तरह रोल आउट होने तक इंटरनेट सस्ता ही रहे. कंपनियों का भी फायदा इसी में है, मगर 5G के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने के लिए उन्हें पूंजी की जरूरत है. एयरटेल ने हाल ही में बकाया स्पेक्ट्रम यूजेज चार्ज के लिए 4 साल की मोहलत लेते हुए कहा था कि इससे बचे करीब 40 हजार करोड़ रुपए वह एक्सपैंशन में लगाएगी.

PNCDESK

ट्राई के अनुसार Jio 4जी डाउनलोड स्पीड में फिर अव्वल
जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड एयरटेल से 2.5 गुना से तथा वोडाफोन-आइडिया से करीब 3 गुना ज्यादा रही
पटना (ब्यूरो रिपोर्ट) | अगस्त माह के लिए प्रकाशित दूरसंचार नियामक TRAI द्वारा औसत 4G डाउनलोड स्पीड के आंकड़ों में रिलायंस जियो ने एक बार फिर बाजी मार ली है. अगस्त महीने में जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 21.3 एमबीपीएस रही जो जुलाई में 21 एमबीपीएस थी.
इस साल के पहले 8 महीनों में जियो 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में शीर्ष स्थान पर रहा है. 2018 में  में भी रिलायंस जियो स्पीड के मामले में सबसे तेज 4जी  ऑपरेटर था. 2018 के सभी 12 महीनों में जियो की 4जी औसत डाउनलोड स्पीड सबसे अधिक थी.
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार अगस्त में भारती एयरटेल की 4जी डाउनलोड स्पीड जुलाई में 8.8 एमबीपीएस के मुकाबले गिरकर  8.2 एमबीपीएस रह गई. भारती एयरटेल की 4जी डाउनलोड स्पीड लगातार गिर रही है. यह अप्रैल में 9.5 एमबीपीएस, मई में 9.3 एमबीपीएस, जून में 9.2 एमबीपीएस, जुलाई में 8.8 एमबीपीएस और अगस्त में यह 8.2  एमबीपीएस रही.
हालांकि वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने अपने कारोबार का विलय कर लिया है और अब वोडाफोन आइडिया के रूप में काम कर रहे हैं पर ट्राई अभी भी दोनों के आकंड़े अलग अलग दिखाता है.
आइडिया ने अगस्त में 4जी डाउनलोड स्पीड में गिरावट दर्ज की. यह जुलाई की 6.6 एमबीपीएस से गिरकर अगस्त में 6.1 एमबीपीएस रहा गई. वोडाफोन नेटवर्क की औसत 4 जी डाउनलोड स्पीड में कोई उतार चढ़ाव नही देखा गया. जुलाई की तरह अगस्त में भी यह 7.7 एमबीपीएस ही रही.
अगस्त में 5.5 एमबीपीएस के साथ वोडाफोन औसत 4 जी अपलोड स्पीड के चार्ट में सबसे ऊपर रहा. हालांकि वोडाफोन की अपलोड स्पीड जुलाई के मुकाबले कम आंकी गई. जुलाई में वोडाफोन की 4जी अपलोड स्पीड 5.8 एमबीपीएस थी.
आइडिया और एयरटेल की अगस्त माह में औसत 4जी अपलोड स्पीड क्रमशः 5.1 एमबीपीएस और 3.1 एमबीपीएस नापी गई. दोनों ने औसत 4 जी अपलोड स्पीड में मामूली गिरावट दर्ज की. जबकि Jio में 4.4 एमबीपीएस औसत 4जी अपलोड स्पीड  के साथ सुधार देखा गया.
ज्ञातव्य है कि ट्राई (TRAI) द्वारा औसत स्पीड की गणना रियल टाइम आंकड़ों के आधार पर की जाती है जो ट्राई की माईस्पीड एप्लिकेशन की सहायता से एकत्र किए जाते हैं.