Advocate association election – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव में 145 मैदान में
चुनावी रंग में रंगा पटना हाई कोर्ट परिसर

हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के 11 पदों के कुल 145 प्रत्याशी

पटना,4 मार्च(ओ पी पाण्डेय). चुनावी रंगत के चलते न्यायालय परिसर में वकीलों के नए- नए चेहरे दिखने भी प्रारंभ हो गए हैं. परिसर में मुवक्किलों से ज्यादा वकीलों की भीड़ दिखने लगी है. पटना हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गयी हैं. इस बार के चुनावों में कुल 145 पदों के लिए प्रत्याशियों की दौड़-धूप शुरू हो गई है. हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के 11 पदों के कुल 145 प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद के 15, उपाध्यक्ष पद के 28,जनरल स्क्रेटरी के 13,कोषाध्यक्ष पद के 6,संयुक्त सचिव के 25,सहायक सचिव के 16, सीनियर कार्यकारी सदस्य के 8, कार्यकारी सदस्य के 21,सदस्य विजिलेंस कमिटी के 8 और सदस्य लाइब्रेरी के 3 दावेदार होने से मुकाबला बेहद ही रोचक हो गया है. प्रत्याशियों ने घर-घर ,चैम्बर-चैम्बर, टेबल-टेबल जाकर कर जनसंपर्क शुरू कर दिया है.

इस बार के चुनाव मे चारों तरफ होर्डिंग, फलैक्स से पुरा हाई कोर्ट परिसर पटा हुआ है,चारों ओर प्रचार पम्पलेट का आम्बार लगा हुआ है जिससे प्रतीत होता है की इस बार प्रत्याशियों का खर्चा का रेसियों बढ़ गया है.

एडवोकेट एसोसिशन के अधिवक्ता व संयुक्त सचिव के प्रत्याशी रणविजय सिंह ने बताया कि चुनाव 7 अप्रैल को होने हैं जिसके लिए प्रत्याशियों ने दौड़-धूप करना शुरू कर दिया है. चुनाव कोविड काल के बाद चुनावों का होना एक और रोचकता बढ़ने का प्रमुख कारण है. सभी अधिवक्ता चुनावी कार्यक्रमों में ही व्यस्त दिख रहे हैं. खास बात और है कि इस चुनाव में बहुत ही कम नॉमिनेशन फी भी है.

जनरल स्क्रेटरी एवं अध्यक्ष का मुकाबला त्रिकोणातमक हो गया है. अध्यक्ष पद के लिए शैलेन्द्र कुमार सिंह,प्रेम कुमार झा,राजीव कुमार वर्मा ,जनरल स्क्रेटरी में जय शंकर सिंह,राम संदेश राय,राकेश कुमार सिन्हा आगे चल रहे है.

संयुक्त सचिव में रणविजय सिंह औरों कि अपेक्षा बहुत ही आगे निकल गये है, इनके पीछे संजीव कुमार मिश्रा,राजीव नयन है. उपाध्यक्ष पद के भी दावेदारों में रामजीवन प्रसाद,शंभु शरण सिंह,मनोज कुमार सिंह मैदान में आगे है.

इसके अतिरिक्त सहायक सचिव राकेश रंजन,राजनीश चंद्रा,श्यामेशवर कुमार सिंह,शेवता सिंह आगे है. कोषाध्यक्ष पद पर शिखा रॉय,पुष्पा सिन्हा आगे है. महेन्द्र कुमार वर्मा व नन्द कुमार भी अपने पूर्व के अनुभवों के आधार पर सीनियर कार्यकारी सदस्य पद को हासिल करने के लिए पूरी तरह प्रयासरत हैं.

कार्यकारी सदस्यों में दावेदार के रूप में शिवशागर शर्मा ,अनिता कुमारी ,नितु कुमरी भी दौड़ धुप करते दिखाई दे रहे है. विजिलेंस सदस्य के दौर में उपेंद्र प्रसाद सिंह, कामेशवर प्रसाद सिन्हा एवं शशि शेखर तिवारी लड़ाई में बने हुए है. सदस्य लाइब्रेरी कमिटी के दौर में अमरेंद्र कुमार सभी से आगे निकले.

निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव चुनाव 7 अप्रैल को करवाने हेतु तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है. उन्होंने बताया कि इस बार होने वाले चुनाव बिल्कुल ही मॉडल रूल गाइडलाईनस के अनुसार करवाए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि वार्षिक चुनाव 2023 के लिए कुल 3904 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।मतदान 7 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होकर सांय 4 बजे तक होगा तथा मतपत्र की गणना विजयी प्रत्याशियों की घोषणा 8 अप्रैल को कि जाएगी. सभी पद के दावेदार प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है.

चुनावी माहौल से कोर्ट परिसर फिलहाल चुनावी मैदान का अखाड़ा नजर आ रहा है. सब अपनी जीत का दावा कर रहे हैं और अपने समर्थकों के साथ जोश में दिख रहे हैं. ऐसे में किसी भी प्रत्याशी के जीत का दावा करना फिलहाल तो टिकोले के लिए आम के पेड़ पर डंडे फेंकने जैसा है.