Acharya Dr. Bharat Bhushan – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

तीसरी बार जनसंघ के अध्यक्ष चुने गये आचार्य भारतभूषण
अखिल भारतीय जनसंघ के लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गये

प्रख्यात भागवत-वक्ता आचार्य भारतभूषण पाण्डेय अखिल भारतीय जनसंघ के लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गये हैं. छात्र जीवन से ही पाण्डेय रामायण-भागवत के मंचों से प्रवचन करते रहे तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् और विश्व हिन्दू परिषद् में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया. डॉ. पाण्डेय वर्ष1990 में जनसंघ नेता व पूर्व सांसद् प्रो. बलराज मधोक के संपर्क में आए तथा जनसंघ के बिहार प्रदेश मंत्री, महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सम्भाला और तीन बार आरा विधानसभा तथा तीन बार आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से जनसंघ के प्रत्याशी रहे. अपने नेतृत्व में इन्होंने देश एवं प्रदेश के कई क्षेत्रों में जनसंघ के प्रत्याशियों को चुनावों में खड़ा किया और समितियों को सक्रिय किया. पटना उच्च न्यायालय में बतौर अधिवक्ता कुछ वर्षों तक काम करने वाले आचार्य भारतभूषण पाण्डेय ने वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के मानविकी संकाय से भागवत पुराण में दार्शनिक तत्त्वों का समीक्षात्मक अध्ययन शीर्षक पर शोधोपाधि (पी एच्. डी.) प्राप्त की है.

2 मई  2016 को प्रो. बलराज मधोक के निधन के बाद पहली बार 15 मार्च 2017 को नई दिल्ली में पूर्व सांसद् प्रफुल्ल गोराड़िया की अध्यक्षता में सम्पन्न राष्ट्रीय अधिवेशन में आचार्य (डॉ.) भारतभूषण पाण्डेय अखिल भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये. दूसरी बार 22 जून 2019 को नई दिल्ली में तथा तीसरी बार 13-14नवंबर 22 को जयपुर अधिवेशन में लगातार राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने का गौरव प्राप्त हुआ.

28-29 जनवरी 2023 को प्रयागराज बैठक में आचार्य भारतभूषण पाण्डेय ने अखिल भारतीय जनसंघ की नयी कार्यसमिति की घोषणा की है जिसमें गोपाल भाई पटेल, के. एन. वासुदेवाचार्य, एम. सुधाकर चौधरी, श्रीमती रजनी दूबे, देश कुमार कौशिक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राकेश कौल गुरखा राष्ट्रीय महामंत्री, अनिल शर्मा कोषाध्यक्ष तथा बी. के. रमनारेड्डी, दिनेश जिंदल, जगदीश शास्त्री, संतोष तिवारी राष्ट्रीय सचिव घोषित किये गये हैं. संगु कृष्णन, प्रमोद सोती, अनुपम भारद्वाज, वैद्य मोहन मठपाल, अरविन्द श्रीवास्तव, अंजनी तिवारी, डॉ. रवि श्रीवास,दीप्तेन्दु बराल,रुगेश्वर खण्डवाल, सत्येन्द्र नारायण सिंह (अधिवक्ता), सहदेव पोद्दार, बी. राजेन्द्र प्रसाद, शिवराज मुमाने राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बनाए गये हैं.

PNCDESK

राजनीतिक शुचिता के लिए प्रतिबद्ध पार्टी का नाम है जनसंघ: आचार्य डॉ. भारतभूषण
जातिवाद, क्षेत्रवाद आदि से ऊपर उठ कर राष्ट्रवाद की मिलती है प्रखर प्रेरणा

जहाँ वैदिक परम्परा का पालन वहीं पूरे समाज का विकास, परस्पर प्रेम और सौहार्द दिखता

भारतीय जनसंघ के 73वें स्थापना दिवस पर आरा में कार्यक्रम

भारतीय जनसंघ के 73 वें स्थापना-दिवस पर आरा के फ्रेण्ड्स कॉलोनी स्थित कार्यालय में जिला कार्यसमिति की विशेष बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ दूबे ने की. इस अवसर पर मुख्य-वक्ता के रूप में बोलते हुए अखिल भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य डॉ. भारतभूषण पाण्डेय ने कहा कि अपने स्थापना काल से ही जनसंघ देश में राष्ट्रवाद, लोकतंत्र और राजनीतिक शुचिता के लिए प्रतिबद्ध रहा है.

संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता-अखण्डता के लिए कश्मीर में अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया. उन्होंने अपने बलिदान से जातिवाद, क्षेत्रवाद आदि से ऊपर उठ कर राष्ट्रवाद की प्रखर प्रेरणा दी. महामनीषी पं. दीनदयाल उपाध्याय ने वैचारिक धरातल पर मानववाद तथा शुचिता को राजनीति का अलंकार प्रदान किया और प्रो. बलराज मधोक ने देशभक्ति व दृढ़ सिद्धान्त निष्ठा का उज्ज्वल आदर्श स्थापित किया है.

आचार्य पाण्डेय ने कहा कि आज भी हमारे कार्यकर्ता देश के विभिन्न भागों में राष्ट्रवाद, लोकतंत्र और राजनीतिक शुचिता के लिए संघर्षरत हैं. उन्होंने कहा कि वैचारिक विरोध का स्वागत और परस्पर संवाद लोकतंत्र का आभूषण है. वैचारिक स्वतंत्रता ही स्वतंत्रता का वास्तविक रूप है. जनसंघ अध्यक्ष ने कहा कि हिन्दुत्व इस देश का प्राण है और हिन्दुत्व का प्राण वैदिक-पौराणिक आर्ष परम्परा है. भारत को भारत के रूप में बनाये रखने के लिए जागरूक और संगठित हिन्दू समाज की आवश्यकता है जिसे सत्ता-सुविधावादी, परिवारवादी नेता विभिन्न जातियों-पंथों के नाम पर बाँट कर तहस-नहस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सबसे अधिक सुधारक हिन्दुओं में ही हुए हैं किन्तु जहाँ वैदिक परम्परा का पालन होता है वहीं पूरे समाज का विकास , परस्पर प्रेम और सौहार्द दिखाई देता है. विजयादशमी के दिन दिल्ली में जिस प्रकार हमारी श्रद्धा-आस्था और आराध्य पर प्रहार किया गया वैसा अन्य मतावलंबियों के साथ करने का साहस किसी सुधारक और क्रांतिकारी में नहीं दिखता. ऐसे तत्त्व संगठित समाज के सामने दुम दबाकर भाग खड़े होते हैं.

जनसंघ अध्यक्ष ने ईरान में हिजाब का विरोध कर रही महिलाओं के दमन का विरोध किया और लोकतान्त्रिक विश्व में इस प्रकार के मानवाधिकार हनन की निन्दा की. उन्होंने विश्व समुदाय से ईरान की महिलाओं के साथ-साथ पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान के हिन्दू-सिक्ख अल्पसंख्याकों की सुरक्षा के लिए आगे आने का अनुरोध किया. कश्मीर घाटी में हो रही ‘टार्गेट किलिंग’ की भर्त्स्ना करते हुए जनसंघ अध्यक्ष ने सभी राजनीतिक और मानवाधिकारवादी लोगों से निर्दोष व निरीह लोगों की हत्याओं पर एकजूट होने की अपील की.

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सत्यनारायण उपाध्याय, स्वागत भाषण शिवदास सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन सत्येन्द्र नारायण सिंह (अधिवक्ता) ने किया. इस अवसर पर नर्मदेश्वर उपाध्याय, अमरनाथ तिवारी, सुरेन्द्र कुमार मिश्र, सियाराम दूबे, ब्रजकिशोर पाण्डेय, निलेश कुमार मिश्र, धनुरंजन,सुनील कुमार गुप्ता समेत कार्यसमिति के प्रमुख सदस्य उपस्थित थे.