ABVP – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

अभाविप के 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे अमित शाह
देश के सभी राज्यों से दस हजार विद्यार्थी अभाविप के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए पहुंचेंगे दिल्ली

7-10 दिसंबर आयोजित होने जा रहा विद्यार्थी परिषद 69वां राष्ट्रीय अधिवेशन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना के 75वें वर्ष का यह ‘अमृत महोत्सव राष्ट्रीय अधिवेशन

अभाविप की 75 वर्षों की ध्येय यात्रा अनेक दृष्टियों से महत्वपूर्ण

पुखराज

नई दिल्ली, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दिल्ली में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन 8 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी द्वारा दिल्ली के ‘बुराड़ी’ स्थित ‘डीडीए ग्राउंड’ में किया जाएगा. विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में 7 से 10 दिसंबर के बीच आयोजित हो रहा है, जिसमें देशभर के सभी राज्यों से दस हज़ार से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं. राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, चार दिनों तक छात्र ‘डीडीए ग्राउंड, बुराड़ी’ में बसाई गई अस्थाई टेंट सिटी में रूकेंगे. इस टेंट सिटी का नाम दिल्ली के महाभारतकालीन नाम पर ‘इंद्रप्रस्थ नगर’ रखा गया है.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना के 75वें वर्ष का यह ‘अमृत महोत्सव राष्ट्रीय अधिवेशन’ देशभर के युवाओं की उपस्थिति, संवाद के विषयों की विविधता सहित विभिन्न पक्षों में विशिष्ट है. अभाविप के दिल्ली राष्ट्रीय अधिवेशन में शिक्षा, पर्यावरण, खेल, कला, समसामयिक विषयों पर अधिवेशन में भाग ले रहे प्रतिनिधियों द्वारा व्यापक चर्चा के उपरांत व्यवहारिक धरातल पर परिवर्तन निमित्त दिशा तय होगी. इस अधिवेशन में शिक्षा, राजनीति , व्यापार आदि विविध क्षेत्रों से प्रमुख लोग भी शामिल होंगे.

7-10 दिसंबर आयोजित होने जा रहा विद्यार्थी परिषद 69वां राष्ट्रीय अधिवेशन कई मायनों में महत्वपूर्ण है, इस अधिवेशन में 10 हज़ार से अधिक प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे तथा विभिन्न प्रदर्शनियों के माध्यम से भारत का लघु दर्शन करने का अवसर मिलेगा. अधिवेशन को लेकर दिल्ली में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, अधिवेशन में जीरो फ़ूड वेस्ट, ज़ीरो प्लास्टिक जैसे कई प्रयोग किए जा रहे हैं. अधिवेशन को भव्यता प्रदान करने हेतु दिल्ली के  शैक्षणिक संस्थानों के छात्र दिन-रात लगे हुए हैं व सम्पूर्ण भारत से आ रहे प्रतिनिधियों का स्वागत करने को तैयार हैं.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री  याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि अभाविप का राष्ट्रीय अधिवेशन ऐतिहासिक अनुभवों का गवाह बनने जा रहा है. अभाविप की 75 वर्षों की ध्येय यात्रा अनेक दृष्टियों से महत्वपूर्ण है और आज इसी का परिणाम है कि आज अभाविप विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में उभरा है. इस अमृत महोत्सव वर्ष के राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन भारतीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किया जाएगा, जो काफी हर्ष का विषय है, इससे विद्यार्थियों को काफी प्रोत्साहन मिलेगा. इस अधिवेशन को विशिष्ट बनाने हेतु हम निरंतर प्रयासरत हैं और विभिन्न पक्षों की विशिष्टता आगामी अधिवेशन में देखने को मिलेगी.

‘सरकार’ को होश में आने की छात्रों ने भरी हुंकार,कई जगह प्रदर्शन
विवि गंवाकर मेडिकल कॉलेज छात्रों को नामंजुर, कई जगह प्रदर्शन

अनशनकारी छात्र का स्वास्थ्य गिरा, प्रशासन मौन
आमरण अनशन के तीसरे दिन भी शासन-प्रशासन की चुप्पी

आरा,6 मार्च(ओ पी पांडेय/रवि प्रकाश सूरज).

वीर कुँवर सिह विश्वविद्यालय के नूतन परिसर की भूमि मेडिकल कॉलेज को दिए जाने के विरोध में लीडरशिप फ़ॉर एजुकेशन एंड डेमोक्रेसी (लीड) के सदस्य छात्र अनिरुद्ध सिंह का स्वास्थ्य शुक्रवार को आमरण अनशन के तीसरे दिन से गिरना शुरु हो गया. विवि के चिकित्सक ने स्वास्थ्य जाँच के बाद बताया कि उनका रक्तचाप अत्यंत निम्न स्तर पर चला गया है और तीन किलो वजन में गिरावट दर्ज हुई है. मगर शासन-प्रशासन की चुप्पी ने जनपद की जनता को आंदोलित करके रख दिया है. दूसरी तरफ तीसरे दिन भी अनशन स्थल पर छात्रों-शिक्षकों और समाजसेवियों का तांता लगा रहा. आज अनशनस्थल पर साथ देने वालों में बी एड कॉलेज के छात्र आगे रहे. भोजपुरी विभागाध्यक्ष प्रो दिवाकर पांडेय ने विवि की समस्या के प्रति सरकार की उदासीनता पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के एक नौजवान का इस तरह आमरण अनशन पर बैठना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और शाहाबाद के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा चाहिए.

अनशनकारी अनिरुद्ध की हालत बिगड़ी

बिहार कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ एस पी राय और आरएसएस के विक्की सिंह ने भी सरकार द्वारा विवि की भूमि को जबरिया खंड-खंड करने को तानाशाही रवैया बताया. गणित विभाग के प्रो विजय सिंह और हिंदी विभाग के व्याख्याता प्रो निलाम्बुज सिंह ने कहा कि लगता है सरकार शिक्षा के प्रति गम्भीर नहीं है, ना ही वो ढंग का विश्वस्तरीय मेडिकल कॉलेज बनाना चाहती है ना ही विवि को चलने देना चाहती है. तीसरे दिन भी जारी अनशन का साथ देने वाले छात्रों में अनूप सिंह, रवि प्रकाश,सौरभ कुमार, राधेश्याम जी, अमित सिंह गौतम,चंदन ओझा, मनमीत ओझा, अभिजीत ओझा, अविनाश सिंह, अभिनाश जी, चित्रांश दुर्गेश, सोनाली कुमारी, प्रिया कुमारी,सुरभी कुमारी,प्राची कुमारी प्रमुख थे. सभी छात्रों ने अनिरुद्ध सिंह के स्वास्थ्य पर बढ़ रहे खतरे के लिए प्रशासन को जिम्मेवार ठहराया और मीडिया कर्मियों से आन्दोलन का साथ देने की अपील की.

AVBP भी सरकार के खिलाफ विरोध में उतरी
कई जगह एक दिन का धरना

ब्रह्मर्षि कॉलेज में धरना पर बैठे AVBP के छात्र

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(AVBP) आरा ने भी सरकार के इस रवैये के खिलाफ शुक्रवार को एक दिवसीय धरना दिया. यह धरना विवि छात्र संघ के अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में ब्रह्मर्षि कॉलेज में आयोजित हुआ जिसमें कई कॉलेज के छात्रों ने भाग लिया. AVBP के कार्यकर्ताओं ने रोषपूर्ण सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए. कॉलेज कैम्पस नारों से दिनभर गूंजता रहा. हर जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है राज्य सरकार होश में आओ, और तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारों से शाम तक कॉलेज कैम्पस गूँजता रहा. धरने पर बैठे आंदोलनकारी छात्रों ने हाथों में तख्तियां भी थी जिनपर लिखा हुआ था विवि के सम्मान में AVBP मैदान में, विवि पर आँच कभी नही आने देंगे, सरकार तेरी मनमानी नही चलेगी जैसे कई नारे लिखे हुए थे.

सरकार के खिलाफ रोहतास में धरने पर बैठी छात्राओं के संग छात्र

सिर्फ भोजपुर ही नही रोहतास तक विवि के आंदोलन की आग पहुँच चुका है. वीर कुंवर सिंह विवि पे पढ़े हर छात्रों के लिए यह शर्म का विषय है. अगर विवि ही नही रहेगा तो इस विवि से डिग्री लेकर निकले छात्रों के डिग्री का क्या होगा?

रोहतास के विभिन्न कॉलेजो में धरने पर सरकार के खिलाफ रोष में VKSU के छात्र

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रोहतास द्वारा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्तीत्व के खतरे को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ रोहतास जिला के शांती प्रसाद जैन महाविद्यालय सासाराम, राधा शांता महाविद्यालय तिलौथू, जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय डेहरी और महिला महाविद्यालय डालमियानगर में धरना दिया गया.