Aam Janata Pragati Party made its debut in Bihar – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

आम जनता प्रगति पार्टी ने दी बिहार में दस्तक
प्रेस मीट कर विधानसभा चुनाव में 20 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया एलान।

संजय मिश्र
दरभंगा

बिहार में अभी से चुनावी माहौल सुहाना हो गया है। छोटे बड़े कई राजनीतिक दल लोक लुभावन वादों के साथ मैदान में उतरे हैं। वहीं कई पार्टियां बुनियादी मुद्दों पर फोकस कर चुनाव में उतरने की बात कर रही है। आम जनता प्रगति पार्टी ने राज्य में दस्तक दे दी है। शनिवार को दरभंगा में प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी ने बिहार के बुनियादी ढांचे में बदलाव के लिए प्रतिबद्धता जताई। पार्टी ने उद्घोष किया कि फिलहाल पांच बेसिक मुद्दों पर जन समर्थन हासिल किया जा रहा है। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

आम जनता प्रगति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राकेश सिंह ने खुलासा किया कि बीस विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। 15 अगस्त को सीटों की घोषणा कर दी जाएगी। गठबंधन के लिए सारे विकल्प खुले हुए हैं। महासचिव ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति पूर्वी बिहार के कई जिलों में जनसंवाद कार्यक्रम चला रही है। जो फीडबैक आ रहा है वह निराशाजनक है। वही एमएलए और वही एमपी फिर भी विकास के शोर के बीच मूलभूत सुविधाएं नदारद हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हर जिले में कार्यकारिणी समिति का गठन करने की प्रक्रिया में है। ये समितियां हस्तक्षेप का रास्ता अपनाते हुए सौ दिनों के भीतर कई समस्याओं के निदान सुनिश्चित करवाएगी।

मिथिला प्रभारी आशुतोष नारायण ने कहा कि तकनीकी आधारित ग्राम स्वराज और रोजगार सृजन के अवसर, बेहतर शिक्षा के लिए शिक्षा विभाग में लोकपाल गठन, जवाबदेह प्रशासन, महिला सुरक्षा, किसान सेंट्रिक कृषि प्राथमिकता होंगी। दरभंगा के कायाकल्प की योजना पर उन्होंने प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश में दरभंगा अकेला शहर है जहां तमाम मुख्य सड़कों पर वन वे यातायात चल रहा है। ये चौंकाता है और हुक्मरानों की संवेदना के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि दरभंगा में फुटपाथ, पार्क और महिलाओं के लिए प्रदूषण मुक्त खुली जगह के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने याद दिलाया कि बड़े बड़े अस्पताल हैं लेकिन उसमें डिलीवर करने वाले लोग जनता को सेवा देने के प्रति चेतन शून्य हैं। नतीजतन, इधर के मरीज आज भी महानगरों के अस्पताल में इलाज के लिए धक्के खा रहे हैं। स्वास्थ्य की प्रभावकारी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने याद कराया कि साल 2020 में पार्टी का गठन हुआ। शुरुआत में पार्टी दिल्ली – एनसीआर में सक्रिय रही। अब पार्टी ने दायरा बढ़ाते हुए बिहार प्रदेश में कदम बढ़ाया है। आशुतोष ने कहा कि आम जनता प्रगति पार्टी को पंचायत स्तर तक सुदृढ़ किया जा रहा है।