27 lakh loot – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

ऑपरेशन लंगड़ा- 27 लाख लूटकांड का फरार अपराधी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
फुलवारी शरीफ, अजीत: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार की अपराधियों के खिलाफ सख्त नीति के तहत पटना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में पटना के संपतचक स्थित उदयनी गांव में मंगलवार की सुबह 27 लाख रुपये लूटकांड के फरार अपराधी नीतीश कुमार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है. घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल से अपराधी नीतीश की मोटरसाइकिल, खोखा, एक देसी कट्टा और कारतूस भी बरामद हुआ है. एफएसएल की टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल वहां मौजूद है और घटना के बारे में छानबीन की जा रही है. मौके से एफएसएल की टीम जरूरी सबूत, खोखा एवं अन्य सामान एकत्रित कर रही है.

पटना के सीनियर एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि 13 मई को गोपालपुर थाना क्षेत्र के जललबीघा गांव के पास सीएमएस कैश वैन कंपनी की गाड़ी को ओवरटेक कर दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच हथियारबंद अपराधियों ने 27 लाख रुपये लूट लिए थे. घटना के बाद पूर्वी पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम में पटना सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-दो रंजन कुमार, गोपालपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल थे.

जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही सूरज पांडे, आदित्य कुमार और रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया था. पूछताछ में नीतीश कुमार का नाम सामने आया. मंगलवार की सुबह पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए संपतचक के उदयनी गांव पहुंची थी. इसी दौरान नीतीश मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया. पुलिस के अनुसार टीम को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा.
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. पीछा करने के दौरान पुलिस की गोली नीतीश कुमार के पैर में लगी, जिसके बाद वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया. घटनास्थल से एक देसी कट्टा, पिस्तौल, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया गया है.

सीनियर एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी दीदारगंज और पटना सिटी इलाके के रहने वाले हैं. इनमें से एक अपराधी पूर्व में लूट के मामले में जेल भी जा चुका है. पुलिस ने लूटे गए 27 लाख रुपये में से पांच लाख रुपये बरामद कर लिए हैं. इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, हेलमेट, अपराधियों द्वारा पहने गए कपड़े, सीएमएस कंपनी की गाड़ी की पर्ची तथा लूट की रकम से खरीदे गए पांच आईफोन भी जब्त किए गए हैं. सीनियर एसपी के मुताबिक जिन कपड़ों को पहनकर अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था, वह कपड़े भी बरामद हुए हैं. जिस मोटरसाइकिल से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था, उसे भी बरामद कर लिया गया है. हेलमेट भी बरामद हुआ है. इसके अलावा अन्य रुपये एवं सामान की बरामदगी और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस के अनुसार घटना में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. घटनास्थल पर पुलिस की वैज्ञानिक टीम भी जांच में जुटी रही. पटना पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

अजीत