27.50 rs kg aata – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

केंद्र सरकार ने लॉन्च किया भारत आटा, 27.50 रु किलो बिकेगा
सस्ते में प्याज और दाल के बाद आटा बेच रही सरकार
मोबाइल वैन में 10 और 30 किलो पैक में मिलेगा, चना दाल 60रु  किलो मिलेगी
ढाई लाख मीट्रिक टन गेहूं का एलॉकेशन

नई दिल्ली,केंद्र सरकार देशभर में 27.50 प्रति किलो की कीमत पर ‘भारत आटा’ उपलब्ध कराएगी. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार, 6 नवंबर को दिल्ली में आटे के वितरण वाहनों (मोबाइल वैन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसे 10 किलो और 30 किलो  के पैक में उपलब्ध कराया जाएगा. देशभर में 2 हजार आउटलेट पर ये आटा मिलेगा. इसे नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया,सफल, मदर डेयरी, और अन्य सहकारी संस्थानों के जरिए बेचा जाएगा. भारत आटे की कीमत 27.50 प्रति किलो तय की गई है. सरकार इससे पहले 25 रुपए किलो की रेट से प्याज और 60 रुपए प्रति किलो के भाव पर भारत दाल (चने की दाल) बेच रही है.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस दौरान बताया कि इसके लिए ढ़ाई लाख मीट्रिक टन गेहूं का एलॉकेशन विभिन्न सरकारी एजेंसियों को किया गया है. उपभोक्ता मामलों के विभाग के अनुसार, अभी देश में आटे की औसतन कीमत 35 रुपए किलो है. बाजार में नॉन-ब्रांडेड आटे की खुदरा कीमत 30-40 रुपए किलो है तो ब्रांडेड आटा 40-50 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है. गेहूं की लगातार बढ़ती कीमत की वजह से त्योहारी सीजन में आटे की कीमत में तेजी को देखते हुए सरकार ने सस्ते दाम पर आटा बेचने का फैसला किया है.प्याज की बढ़ी कीमतों से कंज्यूमर्स को राहत देने के लिए सरकार 25रु किलो की रेट से प्याज बेच रही है. नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और नेफेड 25रु किलो की रेट से बफर प्याज पहले से ही बेच रही हैं.

एन सी सी एफ  20 राज्यों के 54 शहरों में 457 रिटेल स्टोर्स पर सब्सिडाइज्ड रेट पर प्याज बेच रही है. जबकि नेफेड 21 राज्यों के 55 शहरों में 329 रिटेल स्टोर्स पर डिस्काउंटेड रेट पर प्याज बेच रही है. वहीं केंद्रीय भंडार ने भी बीते शुक्रवार से दिल्ली-एनसीआर  में प्याज की रिटेल सेल अपनी आउटलेट्स से शुरू कर दिया है. इसके अलावा सरकार 60 रुपए प्रति किलो के भाव पर भारत दाल (चने की दाल) उपलब्ध करा रही है.

PNCDESK