24 death – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

बिहार में वज्रपात से 24 की हुई मौत, 13 लोग झुलसे,सीएम ने जताया दुःख
आकाशीय बिजली से मरने वालों में चार महिलाएं व दो किशोरी भी

रोहतास में पांच, बक्सर, जहानाबाद, भागलपुर व जमुई में तीन-तीन की गई जान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. उन्होंने अविलंब मृतकों के स्वजन को चार-चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान दिए जाने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी सुझावों का अनुपालन करें.

लगातार हो रही वर्षा के बीच वज्रपात की चपेट में आने से प्रदेश में 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य झुलस गए. मृतकों में रोहतास के पांच, बक्सर, जमुई, भागलपुर व जहानाबाद के तीन-तीन, बांका के दो एवं गया, शिवहर, भभुआ, खगड़िया व औरंगाबाद के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं. आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मरने वालों में चार महिलाएं व दो किशोरी हैं. रोहतास जिले में काराकाट थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में एक, बेनसागर में एक व रोहतासगढ़ बभन तालाब गांव में एक महिला की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई.दावथ थाना क्षेत्र अंतर्गत कमधेनवा गांव में एक किसान एवं पड़रिया गांव में एक युवक की मृत्यु ऐसी ही घटना में हो गई. बभनतालाब गांव में पशु चरा रही महिला के साथ उसके दो मवेशियों की भी जान चली गई. वहीं, बक्सर के दहिबर गांव में पेड़ के नीचे खड़े बुजुर्ग, बराढ़ी गांव में मवेशी चरा रहे अधेड़ व मोहनपुर गांव में खेत में काम कर रही एक महिला की जान चली गई. उधर, कैमूर के मोहनियां  थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया गांव में मवेशी चरा रहे बुजुर्ग की मौत हो गई.

औरंगाबाद के डुमरा गांव के बधार में बुजुर्ग किसान की जान चली गई. जहानाबाद जिले में हुलासगंज थाना के रुस्तमपुर गांव में खेत में काम कर रहे किसान, परसबिगहा थाना के तीताई बिगहा में वर्षा में स्नान कर रहे बालक तथा काको थाना क्षेत्र के दक्षिणी निवासी एक अधेड़ की भैंस चराने के दौरान चपेट में आकर मृत्यु हो गई. ऐसी ही गया के कमल बिगहा में एक युवक की मौत की सूचना है. उधर शिवहर के मकसूदपुर कररिया में संजय महतो (29) की जान चली गई. भागलपुर के बहियार में राधा देवी व पोती भारती कुमारी की व्रजपात से दोनों की मौत हो गई. वहीं इसी जिले के नवगछिया निवासी सहिन्द्र यादव भी आकाशीय बिजली के शिकार हो गए. उधर, जमुई में वज्रपात से 12 वर्षीया अंशु कुमारी की जान गंवा बैठी.

PNCDESK