20 days acting workshop – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

20 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का समापन
20 दिवसीय वर्कशॉप का हुआ समापन

9 अगस्त को होगी प्रस्तुति ,50 बच्चे कर रहे थे शिरकत

बच्चों द्वारा बनाई गई तीन शार्ट फ़िल्म भी दिखाई जाएंगी

आरा। संरक्षिका स्व.नंदनी सिन्हा की स्मृति में आयोजित 20 दिवसीय निःशुल्क अभिनय कार्यशाला का समापन शुक्रवार को हुआ। इस दौरान कार्यशाला के समापन पर निदेशक रवींद्र भारती ने कहा कि 20 दिनों की अभिनय कार्यशाला में बच्चों ने जो कार्य कर के दिखाया है, उससे लगता है उनके अंदर प्रतिभा बहुत है।

कार्यशाला में नाटक की तैयारी करते कलाकार

फ़िल्म थिएटर या फिर टेलीविजन माध्यमों में बच्चे अच्छा काम करेंगे। भोजपुर समेत बक्सर और रोहतास से आये बच्चों ने कार्यशाला में एक्टिंग के साथ साथ अनुशासन, संगीत, नृत्य और गायन के कार्य को सीखाहै। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बाद सर्दियों के मौसम में बड़े पैमाने पर एक कार्यशाला की जाएगी। हृतिक मिश्रा ने बताया कि मुझे वर्कशॉप करके बहुत ही अच्छा लगा। मुझे यहां कुछ नया सीखने को मिला। मुझे एक्टिंग के नए नए गुर सीखने का मौका मिला है। मुझे यहां आकर अच्छा लगा।

कलाकारों का उत्साह कार्यशाला के दौरान

वहीं प्रशिक्षण ले रहे छात्र शुभम दुबे ने बताया कि मुझे यहां एक्टिंग के साथ म्यूजिक के बारे में भी जानने को मिला है। वर्कशॉप में मुझे बहुत अच्छा लगा। सबसे खास चंद्रभूषण पांडेय का क्लास लगा था। क्योंकि उन्होंने सबसे पहले बताया कि एक अभिनेता के लिए रोड ही उसके लिए विवि होती है। वो जो कुछ भी सीखता है, यहां से ही सीखता है और मुझे वर्कशॉप में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि दो सालों से लॉकडाउन के बाद आरा शहर में एक ऊर्जावान कार्यक्रम के तहत इसकी शुरुआत हुई है। ऐसे ही माहौल हमेसा बना रहे।

प्रस्तुति का अभ्यास करते कलाकार

छात्र देवांश ने बताया कि म्यूजिक के बारे में मुझे बेसिक गुर सीखने को मिला है। लेकिन मैं यहां अभिनय को सीखने आया था। परंतु यहां आने के बाद मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। एक्टिंग के बारे में भी मुझे बारीकियों से सिखाया गया है। इस अवसर पर अभिनेता पंकज भट्ठ प्रशिक्षकओपी पांडेय और मनोज श्रीवास्तव मौजूद थे।

PNC

नाट्यकार्यशाला से मिलेगी बच्चों को नई उड़ान
नाटक में लॉक डाउन के दृश्य की जीवंत प्रस्तुति की

आरा। रेडक्रॉस के बगल में स्थित मंगलम द वेन्यू में चल रहे अभिनव एवं ऐक्ट द्वारा आयोजित 20 दिवसीय निःशुल्क नाट्य कार्यशाला के सतहरवें दिन बच्चों को नाटक पूरा करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान ओपी पांडेय द्वारा एक टीम को नाटक का पूर्वाभ्यास कराया गया। फिर शैलेन्द्र सच्चु के द्वारा दूसरे टीम का पूर्वाभ्यास हुआ।दोनों ही टीम अपनी प्रस्तुति होने वाले कार्यक्रम में देंगे। कार्यशाला के पहले सत्र में वरिष्ठ रंगकर्मी आशोक मानव ने कलाकारों से कहा कि किसी भी कार्य को एक आंदोलन के जैसा करना होगा।

कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करते कलाकार

वरिष्ठ रंगकर्मी अशोक मानव प्रतिभागियों से रूबरू होते

इस दौरान कार्यशाला में आये अतिथि पंकज कुमार सिंह ने बच्चों को नई दिशा प्रदान किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि वो जैसा भी काम करते है या कर रहे है वो जुनून के साथ काम को करें। जब तक आप जुनून के साथ काम नहीं करते है तो वो काम आप अच्छे से नहीं कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि काम को इस कदर करना चाहिए कि लोग आपको पागल ही बोल दें। तो आप लोग किसी भी काम को पागलों की तरह करों। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मोटिवेट किया।

संगीतकार सतीश मुन्ना प्रतिभागियों को बांसुरी से संगीत का प्रयोग समझते हुए

उसके बाद आरा के वरिष्ठ संगीतकार सतीश मुन्ना ने बांसुरी की धुन पर बच्चों से नाटक कराया। बांसुरी की धुन पर भी नाटक का रूप बच्चों को सिखाया गया। वहीं कार्यशाला के अध्यक्ष व वरिष्ठ रंगकर्मी रवींद्र भारती ने बताया कि सभी बच्चों को नाटक करने के लिए तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम के दिन नाट्य, गान, नृत्य व और भी कला प्रस्तुत बच्चे करेंगे। उसके बाद कोरियोग्राफर धीरज ने बच्चों को नृत्य के गुर सिखाया। मौके पर मौजूद बजरंगदल के मीडिया प्रभारी और भोजपुरी में अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ आवाज उठाने वाले पवन ने बच्चों को अश्लीलता फैलाने वाले गानों को नजरअंदाज करने की सलाह दी। कार्यशाला में मनोज श्रीवास्तव मौजूद थे।

अभिनय करते प्रतिभागी

नाटक से सीख सकते हैं स्वयं का विकास-रवींद्र भारती
कार्यशाला के सातवें  दिन अभिनय के आयामों पर किया गया कार्य

आरा। रेडक्रॉस के बगल में स्थित मंगलम द वेन्यू में चल रहे अभिनव एवं ऐक्ट द्वारा आयोजित 20 दिवसीय निःशुल्क नाट्य कार्यशाला के सातवें दिन नाटक के गुर को सिखाया गया। इस दौरान कार्यशाला के निदेशक  रवीन्द्र भारती ने बच्चों को खुद से नाटक तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। उसके बाद एक- एक कर बच्चों ने नाटक को तैयार कर अपने अपने प्रस्तुति देकर सबका दिल जीता। किसी ने शोले फ़िल्म को कॉमेडी में दिखाया। तो किसी ने शादी करवाई। उसके बाद समय पर आधारित संगीत  पर नृत्य कर के दृश्य को जीवंत करने में कोई कोशिश नहीं छोड़ी ।

कार्यशाला में प्रतिभागी

संस्था के मुख्य संरक्षक तारकेश्वर शरण सिन्हा ने बच्चों की कार्यशाला को देखते हुए कहा कि अनुशासन बहुत जरूरी है। अगर कोई भी कलाकार बेहतर अनुशासन में अव्वल आता है, तो उसे पुरस्कृत किया जाएगा।

इसको लेकर रवींद्र भारती ने बताया कि सातवें दिन नाटक के विभिन्न आयामों पर कार्य किया गया । एक एक्टर के लिए जरूरी आंगिक, वाचिक, आहार्य और  सात्विक अभिनय के साथ रसों के ऊपर कार्य करने की चुनौती दी गई। जिसमें सभी कलाकारों ने स्तानिस्लावस्की के अभिनय सिद्धांत जो मेथड एक्टिंग के लिए प्रसिद्ध है उस पर एक एक कर सबने अपनी प्रस्तुतियां दी। उसके बाद कई फिल्मी गानों पर साथ ही कई विषयों पर नाटक भी प्रस्तुत किया। कलाकारों में  छठवें दिन की कार्यशाला से सीखने के उपरांत अपने सहयोगियों की तालियां बटोरी।

नाट्यकार्यशाला में प्रतिभागी

नाट्यकार्यशाला में भाग ले रहीआशी सिंह ने बताया कि वो बनारस में मॉडलिंग किया करती थी। लेकिन नाटक पहली बार कर रहीं हैं और वर्कशॉप में उनका यह दूसरा दिन है। उन्होंने बताया कि पहले दिन एक्सरसाइज करने के साथ साथ एक्टिंग भी सीखी थी। नाटक मुझसे नहीं होता है लेकिन आज मैंने नाटक में अपनी भूमिका को लेकर मेहनत की और सबने उसे सराहा। मुझे वर्कशॉप में आकर अच्छा लग रहा है। मैं चाहती हूं कि भविष्य में अगर मुझे नाटक में कोई रोल अदा करने के लिए दिया जाए तो मैं जरूर करूंगी।

कार्यषाला में अभिनय एंड एक्टिव क्रिएटिव थिएटर के संस्थापक तारकेश्वर शरण सिन्हा, मनोज श्रीवास्तव, अभिषेक गौरव व अन्य मौजूद थे। रविवार 25 जून को नाट्य गुरु चन्द्रभूषण पांडेय अभिनेता के प्रस्तुतिकरण पर बच्चों को टिप्स देंगे।

अभिनेता को भाषाओं पर पकड़ होनी चाहिए
बच्चों में अलग-अलग भाषाओं में भी नाटक करने की है क्षमता — मनोज श्रीवास्तव

आरा। 20 दिवसीय कार्यशाला के छठवें दिन छात्रों को खुद से एक्ट  प्रस्तुत करने का टास्क दिया गया। इस दौरान ए, बी, सी, डी और इ ग्रुप बना कर बच्चों को बराबर बराबर बांट दिया गया। उसके बाद सभी ग्रुप के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दिया। इस दौरान अभिराम के दल के द्वारा प्रस्तुत की गई एक्ट पर बच्चों ने जमकर ताली बजाई। अभिराम की टीम ने  रानी लक्ष्मीबाई का अभिनय बखूबी निभाया। इसके बाद वर्कशॉप के निदेशक ने  भोजपुरी में किये जा रहे एक्ट को अंग्रेजी में करने को कहा। छात्रों ने अपने  अभिनय को अंग्रेजी माध्यम में  प्रस्तुत किया जिससे बच्चों की टूटी फूटी अंग्रेजी ने खूब हंसाया।

कार्यशाला में अभिनय की बारीकियों को समझते कलाकार

छात्रा शीतल गुप्ता ने बताया कि मैंने पहले कभी एक्टिंग वर्कशॉप नहीं किया है। लेकिन योगा करती थी। वर्कशॉप में आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे यहां आने के बाद खुद में हुई गलतियों का पता चल पाया है। अगर मुझे अभिनय के लिए चुना जाता है तो मुझे अच्छा लगेगा।

छात्रा रितु पांडेय ने बताया कि लगातार छह दिनों से मैं वर्कशॉप में आ रही हूं। मैंने कभी पहले वर्कशॉप नहीं किया है। उन्होंने बताया कि जब मैं स्टेज पर जाती हूँ तो थोड़ा डर बना रहता है  लेकिन मैं यहां सीखने आई हूं और अच्छा करना चाहती हूं।

प्रस्तुति की तैयारी करते कलाकार

14 वर्षीय छात्रा मुस्कान पांडेय ने बताया कि स्टेज पर जाने से पहले डर लगता था, लेकिन अब डर नहीं लगता है। जब शुरू शुरू वर्कशॉप में आई थी तो डर के मारे बुरा हाल था। यह मेरा पहला वर्कशॉप है। इससे पहले मैंने डांस सीखा है  परंतु नाटक पहली बार कर रही हूं।

एक दूसरे को दृश्य समझाते कलाकार

ऋत्विक रावत ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि 2013 से मैं थिएटर कर रहा हूँ। लेकिन लगातार नहीं कर सका हूं। बता दूं कि 45 किलोमीटर की दूरी से अभिनय को सीखने के लिए ऋत्विक आरा आते है। अभिनय को अपना सपना बनाकर प्रतिदिन इतनी धूप में एक्टिंग सीखने आते है ।उन्होंने कहा कि यहां मैंने बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने बताया कि हमलोगों ने पहले हिंदी और भोजपुरी में तो प्रस्तुति दी थी लेकिन अंग्रेजी में नाटक करके अच्छा लगा।कार्यशाला के छट्ठे दिन कलाकारों में गजब का उत्साह दिखा। बच्चों को ऐसा लग रहा था कि दो साल के बाद उन्मुक्त वातावरण में कुछ नया सीख रहे हैं ।आज बच्चों के बीच प्रसिद्ध समाजिक कार्यकर्ता और रचनात्मक फोटोग्राफी के लिए जाने जाने वाले मणि भूषण श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

सत्य प्रकाश की रिपोर्ट