2 oct – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

पीएम मोदी ने बापू और शास्त्री की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
आज महात्मा गांधी की 154वीं जयंती

देशभर में आज गांधी और लाल  बहादुर  शास्त्री की जयंती  मनाई जा रही है.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए. आज महात्मा गांधी की 154वीं जयंती है.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कहा कि गांधी जयंती के खास मौके पर वह महात्मा गांधी को नमन करते हैं. महात्मा गांधी का प्रभाव वैश्विक है, जो पूरी मानव जाति को एकता और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है. पीएम ने कहा कि हम हमेशा उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करते रहें. गांधी जी के विचार हर युवा को उस बदलाव का वाहक बनने में सक्षम बनाएं जिसका उन्होंने सपना देखा था, जिससे सर्वत्र एकता और सद्भाव को बढ़ावा मिले.

लाल बहादुर शास्त्री को नमन: पीएम मोदी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ ही आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है. पीएम मोदी ने विजय घाट पहुंचकर शस्त्री जी को भी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उनके साथ दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना और आम आदमी पार्टी नेता आतिशी भी मौजूद थीं. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी विजय घाट पहुंचकर देश के पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी.

पीएम मोदी ने देश के पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर याद किया.पीएम ने कहा कि उनकी सादगी और राष्ट्र के प्रति समर्पण और ‘जय जवान, जय किसान’ का प्रतिष्ठित आह्वान आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है. भारत की प्रगति के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और चुनौतीपूर्ण समय में उनका नेतृत्व अनुकरणीय है. हम सदैव सशक्त भारत के उनके दृष्टिकोण को साकार करने के लिए कार्य करते रहें.

PNCDESK

एस सी एस टी एक्ट की तरह बने अति पिछड़ा एक्ट : रामबली सिंह चंद्रवंशी
अति पिछड़ा आरक्षण बचाओ पदयात्रा 2 अक्टूबर से

संपन्न जातियां उठा रही आरक्षण का लाभ

संजय मिश्र,दरभंगा

इंडिया की राजनीति में एस सी (दलित) राजनीति की धमक के बीच अतिपिछड़ा का एक समूह अपने अधिकार के लिए संघर्षरत है. अति पिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के तहत ये समूह न्यायोचित आरक्षण की वकालत कर रहा है. राज्य के विभिन्न भागों में बैठकें हो रही हैं.

इसी क्रम में मोर्चा के नेताओं ने शनिवार को दरभंगा में बैठक की. बैठक में निर्णय लिया गया है कि पांच सूत्री मांगों पर जोर देने के लिए पदयात्रा की जाएगी. अति पिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर कर्पूरी ग्राम से पदयात्रा प्रारंभ होगी और 7 अक्टूबर को पटना के मिलर स्कूल में इसका समापन होगा.

बैठक के बाद सर्किट हाउस में प्रेस मीट के दौरान बिहार विधान परिषद के सदस्य रामबली सिंह चंद्रवंशी ने अपनी 5 सूत्री मांगों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि तेली, तमोली, चौरसिया, दांगी और कोयरी जाति को मूल अति पिछड़ा के श्रेणी से हटाया जाए और इन्हें पृथक ग्रुप बनाकर संख्या के अनुपात में आरक्षण दिया जाए.चंद्रवंशी ने चिंता जताई कि अति पिछड़े वर्ग के लोगों पर हिंसक वारदात में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. उन्होंने मांग की है कि इस तरह के अत्याचार को रोकने के लिए एससी एसटी अत्याचार निवारण कानून के तर्ज पर अति पिछड़ा अत्याचार निवारण कानून बनाया जाए.

मोर्चा नेता ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के संविधान पीठ के दिनांक 11 मई 2010 के नियमन के आलोक में बिहार के स्थानीय निकाय में अति पिछड़ा का आरक्षण 20% से बढ़ाकर 33% किया जाए. चंद्रवंशी ने सुझाया कि बिहार सहित 11 प्रदेशों में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग की तरह राष्ट्रीय स्तर पर भी पिछड़ा एवं अति पिछड़ा का वर्गीकरण होना चाहिए. प्रेस मीट में कहा गया कि अपेक्षाकृत कुछ दर्जन भर संपन्न जातियों को आरक्षण का लाभ मिला. जबकि 95% जातियां वंचित रह गई.कहा गया कि रोहिणी आयोग की सिफारिश सार्वजनिक कर केंद्रीय सेवा में अति पिछड़ों के लिए जनसंख्या के अनुपात में 18% आरक्षण सुनिश्चित किया जाए.

वंचित समाज के विकास के लिए कर्पूरी ठाकुर और अब्दुल कयूम अंसारी के योगदान को देखते हुए उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाए. प्रेस मीट में रामबली सिंह चंद्रवंशी के अलावा हुमायूं अंसारी, संजय कुमार उर्फ पप्पू,अजय कानू, सुरेश निषाद, महेंद्र भारती मौजूद थे.