1st candidate of Bihar of ISO – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

बिहार के पहले प्रतिभागी बने रंजीत कुमार और तनुश्री कृष्णा
रंजीत कुमार और तनुश्री कृष्णा अंतर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड के बिहार के पहले प्रतिभागी बने

पटना, 4 अक्टूबर. पटना के छोटी पहाड़ी के रहनेवाले रंजीत कुमार अंतर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड के बिहार के पहले प्रतिभागी बन गये. गुरुवार 3 अक्टूबर को ओलम्पियाड के लिए देशव्यापी पंजीकरण अभियान प्रारंभ हुआ. एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ रंजीत कुमार ने निबंधन कराकर बिहार के पहले प्रतिभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया. अंतर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड की राज्य एकेडमिक समन्वयक डाॅ गीता जैन की उपस्थिति में उन्होंने निबंधन कराया. इस अवसर पर रंजीत कुमार ने कहा कि अध्यात्म से उन्हें गहरी अभिरुचि है. पहली बार हो रहे अध्यात्म पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पियाड में भाग लेकर वे टाॅपरों में अपना स्थान बनाना चाहते हैं. इस अवसर पर केशव सरस्वती विद्या मन्दिर की 11वीं की छात्रा तनुश्री कृष्णा ने भी निबंधन कराया। तनुश्री कृष्णा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड में भाग लेकर अध्यात्म और भारतीय संस्कृति के बारे में अधिक जानने का अवसर मिलेगा. साथ ही ऑल इंडिया लेबल की प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने का अनुभव भी मिलेगा.

जैन ने बताया कि यह आयोजन भारत में पहली बार हो रहा है. भारतीय सभ्यता-संस्कृति के प्रति नयी पीढ़ी और आमजनों को भलीभांति अवगत कराने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड की शुरुआत की गई है. इस ओलंपियाड में कक्षा एक से लेकर शोध करने वाले छात्र तक अलग-अलग श्रेणियों में भाग ले सकते हैं. अभिभावक भी इसमें भाग ले सकते हैं. डाॅ गीता जैन ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड के लिए 28 फरवरी तक निबंधन होगा. शिक्षण संस्थानों के माध्यम से या सीधे निबंधन किया जा सकता है. अंतर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड परिषद की वेबसाइट www.isocouncil.org पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा. अगले साल 31 अगस्त को पटना समेत देश के लगभग 300 शहरों में एकसाथ लिखित वस्तुनिष्ठ प्रारंभिक परीक्षा होगी.

परीक्षा की तैयारी के लिए सभी निबंधित अभ्यर्थियों को निबंधन के बाद उनके पते पर ‘अ से अध्यात्म’ नामक पुस्तक भेजी जाएगी. इस पुस्तक में वेद, उपनिषद, गीता, रामायण, भारतीय दर्शन-चिन्तन, अध्यात्म एवं आधुनिक विज्ञान आदि अध्याय होंगे. अंग्रेजी और हिन्दी दोनों भाषाओं में पुस्तक उपलब्ध होगी. भाषा का चयन निबंधन के समय किया जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा से चयनित कुल 516 अभ्यर्थियों के बीच दिल्ली में 14 दिसंबर 2025 को फाइनल प्रतियोगिता होगी. इसमें टाॅपर 30 प्रतिभागियों को 1 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार मिलेगा. शेष बचे प्रतिभागियों में बीपीएल श्रेणी के अभ्यर्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी. फाइनल राउंड के सभी प्रतिभागियों को शानदार ट्राॅफी और मेडल दिया जाएगा. डॉ जैन ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर पहले निबंधन करने वाले 5001 अभ्यर्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा.