10 lakh rojgar – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

बड़ा सवाल: 10 लाख रोजगार के लिए पैसे कहां से आएंगे!
अतिरिक्त 58 हजार करोड़ कहां से लाएगा विपक्ष

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी के दावे पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव यह बताएं कि वर्तमान कर्मियों के वेतन मद में 52,734 करोड़ का व्यय होता है. ऐसे में 10 लाख और बहाली हो तो वेतन पर
ही 1 लाख 11 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च होगा.

विकास के सारे काम को बंद करना चाह रहा है विपक्ष

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि विपक्ष की घोषणा डपोरशंखी है यदि वास्तव में दस लाख लोगों को सरकारी नौकरी दिया जाए तो राज्य के खजाने पर 58,415.06 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. इसके अलावा पूर्व से कार्यरत 12 लाख से ज्यादा कर्मियों के वेतन मद में होने वाले खर्च 52,734 करोड़ को इसमें जोड़ लें तो यह राशि 1,11,189.06 करोड़ होती है.

सुशील मोदी ने सवाल किया है कि जब विपक्ष वेतन पर ही बजट का अधिकांश भाग खर्च करेगा, तो फिर पेंशन, छात्रवृत्ति, साइकिल, पोशाक, मध्याह्न भोजन, कृषि अनुदान, फसल सहायता,पुल-पुलिया, सड़क, बिजली आदि तमाम योजनाओं के लिए पैसे कहां से आयेंगे? वर्तमान में बजट का आकार 2,11,761 करोड़ का है, अगर वेतन में ही 1 लाख 11 हजार करोड़ रु. खर्च होगा तो फिर ब्याज, पुराने कर्ज के भुगतान सहित अन्य 1,28,979 करोड़ के प्रतिबद्ध व्यय के लिए राशि कहां से आयेंगी?

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि विपक्ष के झूठे वायदों के अनुसार अगर 1.25 लाख चिकित्सक और 2.50 लाख पारा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति होती है तो वेतन पर 22,270.95 करोड खर्च होगा। 2.50 लाख शिक्षकों व 50 हजार काॅलेज शिक्षकों की नियुक्ति पर वेतन मद में 20,352.66 करोड़, 95 हजार पुलिस की बहाली पर 3604.22 करोड़, इंजीनियर (जेई) के 75 हजार पदों की बहाली पर 5,780.43 करोड़ व दो लाख अनुसेवकों की नियुक्ति पर वेतन मद में सालाना 6,406.80 करोड़ यानी कुल 58,415.06 करोड़ का खर्च आएगा।

उन्होंने कहा कि दरअसल झांसा देकर वोट लेने के मकसद से विपक्ष मतदाताओं से ऐसा वायदा कर रहा है, जिसे वह कभी पूरा ही नहीं कर पाएगा.

राजेश तिवारी