स्कूल फी – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

प्राइवेट स्कूलों ने सरकार से मांगा 2 महीने के वेतन के बराबर ओवरड्राफ्ट
एसोसिएशन ऑफ़ इंडिपेंडेंट स्कूल्स की मांग

प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों के वेतन के लिए बैंकों से ओवरड्रॉफ्ट दिलाए सरकार

FILE PIC

एसोसिएशन ऑफ़ इंडिपेंडेंट स्कूल्स के अध्यक्ष डॉ सी बी सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वे प्राइवेट स्कूलों के खाताधारी बैंकों को दो माह के वेतन के बराबर ब्याजरहित ओवरड्राफ्ट देने का निर्देश दें. डॉ सी बी सिंह ने बताया कि लगभग सभी विद्यालयों ने फ़ी की आवक कम होने के बावज़ूद मार्च का वेतन तो येन केन प्रकारेण दे दिया है, लेकिन उनके समक्ष अप्रैल का वेतन देने की विकट समस्या कुछ ही दिनों में आने वाली है. शुल्क आने की गति अत्यन्त धीमी है और यह लगभग असम्भव ही दिखता है कि अप्रैल के वेतन के बराबर किसी एक भी स्कूल में फ़ी एकत्र हो सके.

डॉ सीबी सिंह

उन्होंने कहा कि अनेक कार्यालय खुल चुके हैं, किन्तु प्राइवेट स्कूलों के कार्यालयों के खुलने की अनुमति अभी प्राप्त नहीं है. जिसके कारण दूर-दराज के विद्यालयों में स्थिति अत्यधिक दयनीय हो चुकी है. हालांकि सरकार के द्वारा मात्र शिक्षण शुल्क लेने की अनुमति दी गई है किन्तु कुल एक चौथाई अभिभावक भी फ़ी देने के लिए प्रस्तुत नहीं हो रहे हैं.

FILE PIC

डॉ सीबी सिंह ने कहा कि अनेक विद्यालयों ने अपने बैंकों से ओवरड्राफ्ट देने की बात की है, किन्तु बैंकों ने लगभग मना कर दिया है. ऐसी स्थिति में एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि इसी सत्र के दौरान दिसम्बर के पूर्व सभी विद्यालय पाई-पाई चुका देंगे.

एसोसिएशन के महामंत्री डॉ राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि हम सरकार से राहत पैकेज की माँग के पक्षधर नहीं हैं. हमारे अभिभावक देर-सबेर फ़ी चुकता करेंगे ही. हमारे अधिकांश अभिभावक सक्षम हैं किन्तु लॉकडाउन की परिस्थितियों के कारण वे फ़ी देने में किंचित असमर्थ हो रहे हैं. विद्यालय ऐसी विषम स्थिति में अभिभावकों से फ़ी वसूली के लिए बारम्बार निवेदन के बजाय बैंक से ओवरड्राफ्ट लेने हेतु प्राथमिकता देने को प्रस्तुत हैं.

उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि यदि प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों के वेतन की व्यवस्था ससमय नहीं की जाती है तो बिहार के लगभग पाँच लाख परिवारों के समक्ष भुखमरी की विकट परिस्थिति आ सकती है.

एसोसिएशन के दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि वे अपनी वैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए बैंको को निर्देशित करें कि वे उन विद्यालयों को न्यूनतम दो माह के वेतन के बराबर का ओवरड्राफ्ट दें, जिनका खाता संबंधित बैंकों में हैं. उन बैंकों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए जो इस आपत्ति-काल में भी थोथे कानूनों का सहारा लेकर सहायता के लिए तत्पर नहीं हो रहे हैं.

पीएनसी

स्कूल की मनमानी से आप भी हैं परेशान, तो यहां करें शिकायत
कोरोना संकट के दौरान भी मनमानी से बाज नहीं आ रहे निजी स्कूल

एक तो कोरोना ने तहलका मचाया हुआ है. बिहार समेत पूरी दुनिया में तबाही मची है. किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा कि आगे क्या होगा. इस भयावह स्थिति में भी निजी स्कूलों की मनमानी नहीं कम हो रही. सरकार की चेतावनी के बावजूद कई स्कूलों ने अभिभावकों पर स्कूल फी जमा करवाने का दबाव तो बनाया ही है. स्कूल फी में मनमानी वृद्धि भी कर दी है.

कई अभिभावकों ने पटना नाउ को मैसेज भेज कर इसकी जानकारी दी है. मनमानी करने में पटना के ज्यादातर बड़े स्कूल शामिल हैं. इसे लेकर हमने पटना के प्रमंडलीय आयुक्त से बात की. उन्होंने कहा कि 7% से अधिक की वार्षिक शुल्क वृद्धि करने वाले निजी विद्यालयों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है.

आयुक्त संजय अग्रवाल ने निजी विद्यालयों द्वारा शिक्षण शुल्क जमा करने हेतु अभिभावकों को दबाव नहीं देने का निर्देश भी दिया. दरअसल ईमेल के माध्यम से अभिभावकों के द्वारा शिकायत प्राप्त हो रही है कि निजी विद्यालयों के द्वारा शिक्षण शुल्क एवं परिवहन शुल्क जमा करने हेतु दबाव बनाया जा रहा है. निजी विद्यालयों के द्वारा अभिभावकों को शिक्षण शुल्क जमा करने हेतु उन्हें उनके मोबाइल पर सूचना भेजी जा रही है.

कोरोना संकट के कारण सरकार के आदेशानुसार संपूर्ण प्रदेश में पूर्ण रूप से लॉक डाउन है और सभी विद्यालय अगले आदेश तक बंद हैं ऐसी स्थिति में विद्यालयों के द्वारा शिक्षण शुल्क जमा करने हेतु अभिभावकों को दबाव नहीं दिया जाए. लॉक डाउन में सभी विद्यालय बंद है वैसी स्थिति में निजी विद्यालय द्वारा परिवहन शुल्क की वसूली करने का कोई औचित्य नहीं है. संजय अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (RDDE) को उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है.

इस मामले में पटना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि जिन अभिभावकों को स्कूल को लेकर शिकायत है. वे स्कूल की रसीद के साथ शुल्क वृद्धि की जानकारी आरडीडीई को मेल कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि अगर किसी बच्चे के परिजन लॉक डाउन के दौरान स्कूल को फी देने में असक्षम है, तो उन्हें कुछ दिनों की मोहलत दी जानी चाहिए. उन्होंने बताया कि पटना के कुछ स्कूलों ने 7 फीसदी से ज्यादा फी में बढ़ोतरी की है. ऐसे स्कूलों को नोटिस भेजकर एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा गया है.

कोई भी अभिभावक आपने शिकायत सभी प्रमाणकों के साथ क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (RDDE) पटना के ईमेल rdde.patna@gmail.com पर दे सकते हैं.