राज्यसभा – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

उपसभापति हरिवंश पर खूब बोले प्रधानमंत्री
बिहार में जदयू कोटे से राज्यसभा सांसद हरिवंश आज राज्यसभा के उपसभापति चुन लिए गए. हरिवंश के सामने मुकाबले में थे बी के हरिप्रसाद. वोटिंग में हरिवंश को 125 मत मिले जबकि बी के हरिप्रसाद को 105. हरिवंश वर्ष 2014 से ही राज्यसभा सांसद हैं.

हरिवंश के राज्यसभा के उप-सभापति निर्वाचित होने पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरिवंश को राज्य सभा का उप-सभापति निर्वाचित होने पर बधाई दी. चुनाव के कुछ ही समय बाद राज्य सभा में बोलते हुये प्रधानमंत्री ने सदन के नेता अरुण जेटली के बीमारी से उबर कर सदन में वापस आने पर भी अपनी प्रसन्नता व्यक्त की. प्रधानमंत्री ने इस बात का जिक्र किया कि हम लोग आज भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मना रहे हैं.  उन्होंने कहा कि हरिवंश जी बलिया से आते हैं जो कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के समय से ही स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि हरिवंश ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण से प्रेरणा ग्रहण की है. प्रधानमंत्री ने इस बात का भी स्मरण दिलाया कि हरिवंश जी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्र शेखर जी के साथ भी काम किया था.

प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्र शेखर जी के साथ काम करने की वजह से हरिवंश जी को पहले से ही इस बात का पता था कि चंद्र शेखर जी पद त्याग देंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि लेकिन इस बात की खबर उन्होंने अपने समाचार पत्र को भी नहीं लगने दी जो कि सरकारी सेवा और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. प्रधानमंत्री ने कहा कि हरिवंश का अध्ययन व्यापक है और उन्होंने बड़ी मात्रा में लेखन कार्य किया है. उन्होंने आगे कहा कि हरिवंश ने वर्षों तक समाज की सेवा की है. नरेंद्र मोदी ने राज्य सभा के उप-सभापति के चुनाव में भाग लेने के लिये बी के हरिप्रसाद को भी बधाई दी. उन्होंने राज्य सभा के सभापति और सभी सदस्यों को गतिरोध रहित चुनाव के आयोजन के लिये धन्यवाद दिया.

सीएम नीतीश ने भी दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी हरिवंश को बधाई एवं शुभकामनायें दीं हैं. मुख्यमंत्री ने अपने शुभाकामना संदेश में कहा कि हरिवंश जी कलम के धनी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में इनका अमूल्य योगदान रहा है. मुख्यमंत्री ने राज्यसभा के उप सभापति के रूप में उन्हें मिली नयी जिम्मेदारी के लिये हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं.