प्रदर्शन एवं धरना – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

क्षेत्र में आपराधिक और असामाजिक घटनाओं से त्रस्त सपरिवारों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन एवं धरना
पटना के बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी क्षेत्र की जनता आपराधिक और असामाजिक घटनाओं से त्रस्त,
महात्मा गांधी नगर के निवासियों का सपरिवार सांकेतिक शांतिपूर्ण प्रदर्शन एवं धरना
पटना (ब्यूरो रिपोर्ट) | आपराधिक घटनाएँ जैसे चोरी, छिनतई इत्यादि से परेशान होकर बिहार के डीजीपी एवं पुलिस प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराने के उद्देश्य से शनिवार 3 अगस्त 2019 को संध्या समय महात्मा गाँधी नगर, बहादुरपुर हाऊसिंग कॉलोनी, पटना क्षेत्र में स्थानीय निवासियों द्वारा वार्ड पार्षद पूनम शर्मा के नेतृत्व में सपरिवार एक सांकेतिक शांतिपूर्ण प्रदर्शन एवं धरना का आयोजन किया गया. इससे पहले महात्मा गाँधी नगर, बहादुरपुर हाऊसिंग कॉलोनी, पटना के स्थानीय वाशिंदों द्वारा रोड संख्या 1, 2, और 3 में शांति मार्च करते हुए रोड संख्या 2 के अंजली गैस ऑफिस के समीप एकत्रित हुए.

ज्ञातव्य है कि बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी , बिहार राज्य आवास बोर्ड के द्वारा आवंटित कॉलोनियों में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है. बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी शायद बिहार राज्य आवास बोर्ड का अकेला कॉलोनी है जिसमें बहुमंजिला फ्लैट एवं हर आय वर्ग के लिये भूखंड के साथ साथ व्यापारिक भूखंड का भी आवंटन हुआ है. बिहार राज्य आवास बोर्ड के बड़े कॉलोनियों में अपना एक स्थान रखने वाले इस बहादुरपुर हाउसिंग कॉलनी में विगत कुछ माह से चोरी और छिनतई की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है. उल्लेखनीय है की इस कॉलोनी में कई अवकाश प्राप्त न्यायाधीश और विधायक भी रहते हैं परन्तु उनके पास सुरक्षा के अपने इंतज़ाम हैं.
स्थानीय निवासियों के अनुसार पहले भी इस तरह की घटनाएँ होती थी परन्तु अब स्थिति बर्दाश्त से हो गयी है, रात में घर में घुस कर चोरी करना तो अब आम बात हो गयी है; एक ही रात में एक से ज़्यादा घरों में चोरी होती है; चोर चेहरा छुपा कर घर में घुसते है और सीसीटीवी कैमरा घुमा देने के बाद चोरी करते है; यहाँ तक कि अब तो दिन-दहाड़े घर के सामने से मोटरसाइकिल उठा लेते हैं. वर्तमान मे घर में घुस कर खिड़की से मोबाइल, घडी, बटुआ इत्यादि किमती सामान चोरी की तो दर्जनों घटनायें घटित हो चुकी है; साथ ही साथ घर के सामने सड़क से दर्जनों के संखया में मोटरसाइकिल भी उठाया जा चुका है; चार पहिया वाहन भी चोरी हो चुका है. उनके अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार अपराधी राह चलते लोगो से मोबाईल और चेन छीन लेते है. उन्होंने कहा कि अब तो ये आलम है कि हमलोग सपरिवार इस डर से घर खाली छोड़ कर कही बाहर जा भी नहीं सकते हैं तथा हम सब एक अजीब से डर के साये में जी रहे हैं.

मोहल्ला वासियों ने निम्नलिखित मांगों पर पुलिस और प्रशासन की ध्यान वांछित किया है जिसमें
पुलिस की रात्री गश्ती में बृद्धि, थाना के द्वारा क्षेत्र में एक सिविल जांच दल / सिविल डिफेन्स कमिटी का गठन किया  जिसमे साधारण नागरिक, विभिन विभागों से कार्यरत एवं अवकाशप्राप्त गणमान्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी इत्यादि शामिल हो; क्षेत्र में पान/चाय दुकानों पर अवांछित व्यक्ति एवं असामाजिक तत्वो की गुटबाजी पर रोक, आवासीय क्षेत्र के समीप अनाधिकृत पान गुटखा अंडा चाय इत्यादि की दुकानों को हटाना, सड़क पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, घटना से पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर त्वरित एवं उचित कार्यवाई आदि मुख्य हैं.

समिति ने इस सन्दर्भ में बिहार के डीजीपी, आईजी (लॉ एंड आर्डर), पटना के डीआईजी, एसएसपी, एसपी (अर्बन), सिटी एसपी, पटना के डीएम, प्रोटोकॉल अफसर, सदर एसडीओ, म्युनिसिपल कमिश्नर इत्यादि को ईमेल के द्वारा सुरक्षा प्रदान करने हेतु ज्ञापन सुपुर्द किया.
इस धरना में तकरीबन 100 से अधिक स्थानीय निवासियों ने भाग लिया जिनमे मुख्यतः सनोज कुमार, मोहल्ला समिति से सुमन सिन्हा (अध्यक्ष), अरुण कुमार अभिषेक (सचिव), पूनम देवी (कोषाध्यक्ष), गोरखनाथ दास (अवकाशप्राप्त दंडाधिकारी), दिग्विजय सिंह, कार्तिक प्रसाद, सरस्वती देवी, शिव शंकर प्रसाद (अवकाशप्राप्त मुख्य अभियंता) लाला बीर वर्मा, कंचन प्रसाद, अनिल कुमार, विवेक कुमार इत्यादि ने अपनी पूर्ण सहभागिता दी.