दरभंगा – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

दरभंगा में चल रहे फन वर्ल्ड डिजनीलैंड मेले की सैर अब 4 अगस्त तक
पब्लिक डिमांड पर आयोजक ने लिया निर्णय, प्रशासन ने दी अनुमति

संजय मिश्र,दरभंगा

डिजनीलैंड शब्द कान में पड़ते ही देश विदेश की सैर करने वाले मचल से जाते. हॉलीवुड का सपने सा दिखने वाली वो हसीन दुनिया उनके आंखों में तैरने लगती. बंबई में जब अपना डिजनीलैंड बना तो देश के पर्यटक खिंचे चले आए. यह हॉट पर्यटक स्थल बना जहां चार्म, रंगीनी और गति का संयोजन तरंगित करता. अन्य नगरों की तरह इन दिनों दरभंगा में डिजनीलैंड मेले की धूम है. वे जानते ये महज मेला है .. 4 अगस्त तक ही इसका माया जाल है. पर दिल है कि मानता नहीं.

लहेरियासराय के पोलो ग्राउंड में संचालित फन वर्ल्ड डिजनीलैंड मेले का मजा 4 अगस्त तक ले पाएंगे दरभंगा के निवासी. आयोजक प्रदीप मिश्र ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पब्लिक की भीड़ मेला देखने के लिए उमड़ रही है लिहाजा प्रशासन से विशेष आदेश लिया गया है. उसके बाद पूरे पोलो ग्राउंड क्षेत्र में 15 अगस्त की तैयारियां शुरू हो जाएगी. उन्होंने कहा कि सावन और मुहर्रम के मौके पर दरभंगा नगर वासियों को आकर्षण का केंद्र देने खातिर मेला शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि मेला 10 जून को खोला गया था.

प्रदीप ने बताया कि मेले में 9 प्रकार के झूले लगे हैं. चोरा चोरा झूला, ब्रेक डांस फ्लोर, रेल गाड़ी की भांति दिखने वाला ड्रैगन झूलाऔर उन सबसे ऊपर बिहार का सबसे बड़ा और ऊंचा 26 चेयर ज्वाइंट बिल झूला मजे लेने वालों का इंतजार कर रहा है. सपरिवार आनंद लेने आए हैं.. खरीदारी करनी है तो अनेक दुकानें सजी हैं. राजस्थानी व्यंजन वाला रेस्तरां, सहारनपुर के कलात्मक फर्नीचर, मिक्की माउस और महाराष्ट्रीयन चप्पल की दुकान दिल चुरा लेती है. मचलते बच्चे .. धड़कते दिल की आगोश में लिपटे किशोर .. महिलाएं और पुरुष. ऐसा नजारा देख पैरेंट्स भी दिल ही दिल फिर से बचपन के दिनों में चले जाना चाहते.

आयोजक की ओर से सुरक्षा की व्यवस्था की गई है वहीं स्थानीय थाना की ओर से भी पुलिसकर्मी यहां तैनात रहते हैं. प्रेस वार्ता में आयोजक प्रदीप मिश्र के अलावा भास्कर साहू और सुनील साहू उपस्थित थे.

तो फिर देर किस बात की. मॉनसून गिर चुका है.. 4 अगस्त तक ही अवसर है आपके लिए …
आएं और फन में डूब जाएं.

नर्सिंग छात्राओं के लिए कैपिंग सेरेमनी और शपथ ग्रहण
सेवा ही सर्वोपरि का मंत्र है असल पूंजी – सागर कुमार

स्कूल ऑफ नर्सिंग में भव्य वार्षिक महोत्सव

संजय मिश्र,दरभंगा

सालों के पढ़ाई और कड़े प्रशिक्षण के दौरान जिस कैपिंग सेरेमनी का ख्वाब संजोए नर्सिंग के छात्र पल पल जीते हैं वो घड़ी सामने हो तो रोमांचित होना स्वाभाविक है. शुक्रवार 29.12.2023 को लहेरियासराय स्थित आर बी मेमोरियल स्कूल ऑफ नर्सिंग परिसर में आयोजित भव्य वार्षिक महोत्सव में ढ़ाई साल का कोर्स पूरा करने वाली एएनएम और साढ़े तीन साल बिताने वाले जीएनएम की छात्राओं के लिए आयोजित कैपिंग सेरेमनी का साझीदार बनीं.

मुख्य अतिथि के रूप में शरीक हुए दरभंगा के नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने कैपिंग का रश्म पूरा कराया. छात्राओं से सेवा की शपथ भी दिलवाई. उन्होंने नसीहत दी कि सेवा ही सर्वोपरि का मंत्र सदा याद रखें.

कैपिंग से छात्राएं खुशी के सागर में ऊब डुब दिखीं. उनकी आंखों की चमक और चेहरे के मचलते भाव क्षणों में सहज होते हुए नितांत सघन हो गई जब उनने सेवा की शपथ ली.आर० बी० मेमोरियल स्कूल ऑफ नर्सिंग के संस्थापक डॉ० बी एन मिश्रा, मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ० संजीव मिश्रा, ट्रस्टी डॉ० श्रीमति अमृता मिश्रा, स्कूल के सेक्रेटरी सुजय मिश्रा, स्कूल के प्रचार्य डॉ मनोज शर्मा और स्मिता शर्मा कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे.

डॉ० संजीव मिश्रा एवं प्राचार्य डॉ मनोज शर्मा के द्वारा उन सभी टीचिंग एवं अन्य कर्मियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए सर्टिफिकेट दे कर उन्हें सम्मानित किया गया. सभी छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जिन्होंने संस्थान में अपना बहुमूल्य योगदान दिया. आनंद, जिम्मेदारी और जुदाई के घटाटोप में सांस्कृतिक आयोजन हुआ. कार्यक्रम का संचालन शेफाली, अनुपा एवं शिल्पी ने मोहक अंदाज में पूरा किया. धन्यवाद ज्ञापन प्रचार्य डॉ मनोज शर्मा ने किया.

राम की धरती यूपी 80 तो सीता की धरती 40 लोकसभा सीट देगी – केशव
मोदी के सबल नेतृत्व में 2024 में 400 के पार होगा

नीतीश ने बिहार को फिर से जंगल राज की तरफ धकेला

राम मंदिर 2024 के जनवरी में खुल जाएगा

सीता मैया की भूमि के लोगों को आमंत्रण है

दरभंगा में हुई बीजेपी कार्यसमिति की बैठक के दौरान भारीपन, अलग चलने के निर्णय पर जिम्मेदारियों के दवाब भरे पल और बारीकियों पर मंथन के पल उस समय जोश और रोमांच में बदल गए जब यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का रविवार को आगमन हुआ. बोझिल डेलिवरेशंस के माहौल को उनके भाषण ने उत्साह से भर दिया. कार्यकर्ताओं में जोश, उमंग और जीत पाने की उत्कट ऊर्जा का संचार हुआ. राम और सीता के सहारे यूपी और बिहार के मानस को झकझोड़ते हुए केशव ने दावा किया कि दोनो राज्य मिलकर 120 लोकसभा सीटें पीएम मोदी को देंगे. इसके लिए बीजेपी कार्यकर्ता दिन रात एक करें.उन्होंने इशारा किया कि केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं की सफलता से बना लाभार्थी समूह इस बदलाव का कारक बनेंगी।उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र की योजनाओं पर बिहार सीएम स्टीकर लगाने का प्रयास छोड़ें. इतना ही नहीं केंद्र की चल रही योजना में बाधक न बनें. जनता सब जानती है। जनता की ताकत बहुत बड़ी होती है.

उन्होंने याद दिलाया कि तमाम दुष्चक्र के बावजूद यूपी की जनता ने बीजेपी को 10 सीट से 73 लोकसभा सीट तक पहुंचा दिया। विकासमान यूपी ने जता दिया कि जनता तो बीजेपी के साथ है। उन्होनें हुंकार भरी कि बिहार में अगली सरकार बीजेपी की ही बनेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि 24 के लोक सभा चुनाव में बिहार 40 सीटें देगी। नीतीश कुमार उनके निशाने पर आए। केशव ने इल्जाम लगाया कि नीतीश ने बिहार को फिर से जंगल राज की तरफ धकेल दिया है। किसानों के घर घुस कर पुलिस लाठी चार्ज कर रही है। महिलाओं और बच्चों तक को नहीं छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि कुशासन के प्रतीक के साथ जाकर नीतीश ने पाप किया है। शराबबंदी के मसले पर उन्होंने नसीहत दी कि नीतीश लोगों के मानस को समझें। तेजस्वी का नाम लिए बिना केशव ने कहा कि युवराज का 10 लाख नौकरी देने का वादा कहां गया। लोग बिहार में निवेश से क्यों हिचक रहे ? यूपी डिप्टी सीएम ने याद दिलाया कि कोरो ना के भयाक्रांत समय में पीएम ने किसी को भूख से मरने नहीं दिया। पसमांदा समाज को जोड़ा जा रहा है ये देखे बिना कि वे बीजेपी को वोट नहीं करते। सांस्कृतिक रिश्तों को उकेरते हुए उन्होंने राम मंदिर का मुद्दा छेड़ा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम मंदिर 2024 के जनवरी में खुल जाएगा.. सीता मैया की भूमि के लोगों को आमंत्रण है।

संजय मिश्र,दरभंगा