तेज़ प्रताप की तबियत हुई ख़राब – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

तलाक लेने के फैसले पर अडिग | तबियत हुई ख़राब
पटना / रांची (ब्यूरो रिपोर्ट) / 3  नवंबर | अभी अभी रांची से खबर आ रही है कि तेज़ प्रताप यादव की तबियत अचानक से खराब हो गई है. वे रांची के सिरोमटोली चौक स्थित मैपलवुड होटल में ठहरे हुए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें तेज बुखार है. डॉक्टर्स उनकी तबियत की जाँच कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

ज्ञातव्य है कि तेज़ प्रताप अपने पिता व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से शनिवार दोपहर रिम्स में मिलने गए थे. जैसा विदित है कि तेज़ प्रताप के ऐश्वर्या से तलाक लेने के फैसले से लालू को बड़ा सदमा लगा है. इस कारण पहले से रिम्स में भर्ती लालू की तबीयत और ख़राब हो गई है. शनिवार दोपहर तेज़ प्रताप लालू से मिलें. वहां लालू की तेज़ प्रताप से उनके और ऐश्वर्या के बारे में बात हुई. लालू से मिलने के बाद तेज़ प्रताप काफी भावुक लग रहे थे. उनके चेहरे से तनाव भी झलक रहा था. लेकिन लालू से मिलकर रिम्स से निकलते वक्त तेज़ प्रताप ने पत्रकारों के सवालों का चलते चलते जवाब दिया कि वे कोर्ट में बताएंगे कि उन्हें क्या करना है या नहीं करना है. तेज़ ने यहां तक कह डाला कि वे किसी के बंधन में नहीं रहते हैं. उनके हाव भाव से लग रहा था कि वे ऐश्वर्या से तलाक लेने के फैसले पर अडिग हैं.

इसे भी पढ़ें

इससे पहले, पत्रकारों के सवालों पर तेज़ ने कहा कि “यह सत्य है. मैंने तलाक के लिए दायर किया है. मैं उत्तरी ध्रुव हूं और वह दक्षिणी ध्रुव है. हमदोनों के बीच मेरे माता-पिता के सामने कई बार झगड़ा हुआ है. मैं अब उसके साथ नहीं रहना चाहता हूं. मैंने उस वक्त अपने माता-पिता से कहा था कि मैं उस समय शादी नहीं करना चाहता हूँ, लेकिन किसी ने मेरी बात सुनी नहीं. हमारी शादी एक बेमेल शादी है. मैं साधारण आदतों वाला एक साधारण व्यक्ति हूं, जबकि वह एक आधुनिक महिला है, जो दिल्ली में शिक्षित है और उसे महानगरों में रहने की आदत है. घुट घुट के जीने से कोई फायदा नहीं है.”