छठ पूजा – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

गंगा घाटों के साथ तालाब और पार्कों में भी हो रही महापर्व की तैयारी
आयुक्त कुमार रवि ने छठ घाटों का किया निरीक्षण

श्रद्धालुओं एवं छठव्रतियों के लिए घाटों पर उपलब्ध रहेंग सभी सुविधाएं: आयुक्त

छठ पूजा के आयोजन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का भी प्रशासन द्वारा प्रबंध, तालाबों एवं पार्कों में भी छठ पूजा की व्यवस्था, श्रद्धालुओं एवं छठव्रतियों के लिए घरों तथा कॉलोनियों में गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा: आयुक्त

पटना।। गंगा का जलस्तर कम होने के साथ ही पटना के विभिन्न घाटों पर छठ पूजा की तैयारी जोर शोर से चल रही है. पटना जिला प्रशासन इसे लेकर खास निगरानी कर रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना कुमार रवि ने छठ महापर्व, 2022 की तैयारियों एवं व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया. सुबह 06.30 बजे दानापुर एसडीओ घाट से प्रारंभ कर लगभग साढ़े तीन घंटे तक करीब 14 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए गाँधी घाट तक उन्होंने 22 घाटों का पैदल भ्रमण किया, घाटों की वर्तमान भौतिक स्थिति तथा जल-स्तर का अवलोकन किया एवं तैयारियों का जायजा लिया.

आयुक्त रवि के साथ पुलिस महानिरीक्षक, केन्द्रीय प्रक्षेत्र, पटना  राकेश राठी, जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना मानवजीत सिंह ढिल्लो, नगर आयुक्त, पटना नगर निगम अनिमेष कुमार पराशर, उप विकास आयुक्त, पटना तनय सुल्तानिया, प्रमंडल-स्तरीय, जिला-स्तरीय पदाधिकारीगण एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे. निरीक्षण के वक्त सभी घाटों पर प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों का दल भी मौजूद था.

आयुक्त कुमार रवि ने कहा कि छठ पूजा के प्रसंग में जेपी गंगापथ एक नई संरचना है. तदनुसार सारी तैयारी की जा रही है. डीजीएम, बीएसआरडीसीएल द्वारा जेपी गंगापथ से घाटों तक आने वाले रास्तों को सुचारू एवं सुगम किया जा रहा है. डेडिकेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट एवं पार्किंग की सुविधा रहेगी.

आयुक्त कुमार रवि ने कहा कि घाटों के पास एवं सम्पर्क पथ में समुचित संख्या में वाच टावर रहेगा. घाटों पर नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा. ध्वनि-विस्तारक यंत्र एवं सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन रहेगा. उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा घाटों के आस-पास एवं सम्पर्क पथ में अवस्थित विद्युत तारों को व्यवस्थित रखा जाएगा. सभी छठ घाटों पर विद्युत कर्मियों एवं तकनीशियनों की टीम तैनात रहेगी.

कुमार रवि ने कहा कि छठव्रतियों की सुविधा एवं सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था भी की जा रही है. लगभग 45 से ज्यादा तालाबों एवं इतनी ही संख्या में पार्क में भी छठव्रतियों के लिए प्रबंध किया गया है. बड़ी संख्या में अपार्टमेंट के छत पर भी लोगों द्वारा छठ किया जा रहा है. प्रशासन द्वारा टैंकर के माध्यम से घरों एवं कॉलोनियों में श्रद्धालुओं तथा छठव्रतियों के लिए गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा.

आयुक्त कुमार रवि ने कहा कि छठ महापर्व, 2022 के सफल आयोजन हेतु प्रशासन सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है.

pncb

कोहरे की ओट में छिपे रहे सूर्य देव, अर्घ्य के लिए टकटकी लगाये रहे व्रती
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व का समापन

फलवारीशरीफ में DSP, BDO, थानेदार घूम घूम कर लेते रहे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

सुबह के अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन हो गया. पटना के फुलवारी शरीफ के प्रखंड शिव मंदिर तालाब, करोड़ीचक स्थित गणेश सिंह का तालाब , बहादुरपुर घाट , गोंणपूरा तालाब , बजरंगबली कोलोनी , इश्वरी सिंह का तालाब , खगौल लख , अनीसाबाद मानिक चंद तालाब , भुसौला दानापुर सोंन नगर के विभिन्न घाटों , जानीपुर के अकबरपुर पुनपुन घाट , राजघाट , धरायचक घाट , बीएमपी तालाब घाट , गौरीचक के पुनपुन घाट आदि आस पास के इलाके में शुक्रवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया. इसके बाद व्रतियों ने उपवास तोड़ा और लोगों ने छठ का प्रसाद ग्रहण किया.

इससे पहले आज कोहरे की ओट में छिपे रहे  भगवान सूर्य के निकलने का इंतजार किया. तब तक घाटों पर छठ के गीत गूंजते रहे. टकटकी लगाये व्रतियों ने ज्योंही पूरब दिशा में भगवान सूर्य की लालिमा दिखी, व्रतियों ने भगवान् भास्कर को  अर्घ्य अर्पित करना शुरू किया. कई व्रतियों ने सुर्योदय के समय देख तो अधिकांश व्रतियां भगवान् भाष्कर को निकलने का इन्तजार करके ही अर्ध्य अर्पित किया. फुलवारी शरीफ के प्रखंड शिव मंदिर घाट पर पूर्व मंत्री श्याम रजक ने अर्ध्य दिया .

विधायक श्याम रजक ने शिव मंदिर घाट पर दिया अर्ध्य

इससे पहले गुरुवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देने आस्था का जन सैलाब नदी तालाबो पोखरों के घाटों पर उमड़ पड़ा . इधर, बच्चों ने छठ घाटों पर आतिशबाजी की. छठ के लिए घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. जहां-तहां घाटों के किनारे भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की गई थी. सुबह का अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रती अपने-अपने घरों की तरफ चल पड़े. वहीं रास्ते में सबों को प्रसाद भी बांटा.

जदयू के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री स्थानीय विधायक श्याम रजक , नगर परिषद चेयरमैन आफताब आलम छठ घाटों पर जमे रहे वहीँ डीएसपी रामकांत प्रसाद ,बीडीओ शमशीर मल्लिक ,  थानेदार धर्मेन्द्र कुमार , जानीपुर थानेदार मोहन प्रसाद सिंह , बेउर थानेदार अलोक कुमार लगातार घूम घूम कर इलाके में सुरक्षा वयवस्था का जायजा लेते रहे . छठ में होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासनिक हुक्मरान तत्पर नजर आए. सड़क से लेकर घाटों तक पुलिस की गश्त जारी रही. की तालाबो पोखरों में नाव के जरिये भी  घाटों पर नजर रखी गई .

पटना से अजीत