गर्मी की छुट्टी – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

सरकारी स्कूलों में इस बार गर्मी की छुट्टी कब से है भई!
पिछले करीब 15 दिनों से एक खबर ने बिहार के सरकारी शिक्षकों के साथ-साथ सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को भी परेशान कर रखा है. करीब 15 दिनों पहले एक खबर सोशल मीडिया के जरिए वायरल हुई कि बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 1 जून से गर्मी की छुट्टी हो जाएगी. जैसे ही यह खबर आई उसके बाद सभी शिक्षक, अभिभावक और बच्चे यह समझने लगे कि सचमुच एक जून से ही गर्मी की छुट्टी होने वाली है.

लेकिन ज़रा ठहरिये. इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है. इस बात की पुष्टि शिक्षा विभाग के साथ कई जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने भी की है. दरअसल 1 जून से 30 जून तक शिक्षा विभाग पहली बार समर कैंप का आयोजन कर रहा है. समर कैंप के लिए 30 दिनों का समय चाहिए था जिसके लिए यह सबसे उचित समय था. इसलिए 1 जून से 30 जून के बीच का समय चुना गया. प्राथमिक विद्यालयों में हर जिले में गर्मी की छुट्टी अलग-अलग तिथि से है और इसमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ है. यानी 1 जून से गर्मी की छुट्टी नहीं होने वाली. जिस जिले में दिसंबर महीने में ही गर्मी की छुट्टी की घोषणा कैलेंडर के मुताबिक हुई है उस जिले में उसी तारीख से छुट्टी होगी.

इस बारे में पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने पटना नाउ को बताया कि पटना जिले में 6 जून से गर्मी की छुट्टी होने वाली है और इसमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ है. 1 जून से समर कैंप आयोजित करने की बात भी सही है. 1 जून से 6 जून के बीच का समय समर कैंप की तैयारियों के लिए इस्तेमाल होगा. कुछ जिलों में 3 जून के बाद तो कहीं 8 जून से गर्मी की छुट्टी हो रही है.

क्या कहते हैं शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव

शिक्षा विभाग के सबसे वरीय पदाधिकारी अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने भी पटना नाउ को इस बात की पुष्टि की है कि जिस जिले में गर्मी की छुट्टी पूर्व से घोषित है उसी दिन से गर्मी की छुट्टी होगी. उसमे कहीं कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि 1 जून से 30 जून तक समर कैंप का आयोजन पहली बार स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 और 7 के लिए किया जा रहा है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में समर कैंप में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि इसका सीधा फायदा बच्चों को मिल सके.

समर कैंप के लिए मेटेरियल प्रथम संस्था ने तैयार किया है. जबकि जन शिक्षा निदेशालय के शिक्षा सेवक, तालिमी मरकज और प्रथम संस्था के वालंटियर, बिहार कौशल विकास केन्द्र, पॉलिटिकेटनिक और इंजीनियरिंग के छात्र सहित डीएलएड के छात्र, नेहरू युवा केन्द्र के युवा आदि बच्चों को समर कैंप में पढ़ाएंगे और खेल खेल में उनकी भाषा और गणित पर पकड़ को मजबूत बनाएंगे.

pncb

बिहार के सरकारी माध्यमिक स्कूलों में 23 से समर वेकेशन
बिहार के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब से हो रही है यह बड़ा सवाल फिलहाल सबके सामने है. गर्मी चरम पर है लेकिन बिहार के विभिन्न जिलों में गर्मी की छुट्टियां किस तारीख से होंगी यह पूर्व निर्धारित है. इस वर्ष सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए छुट्टी 23 मई से 14 जून तक निर्धारित है. लेकिन कक्षा 1 से 8 तक के प्रारंभिक स्कूलों में गर्मी की छुट्टी की तारीख हर जिले में अलग-अलग है.

इसके पहले बिहार में गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय लगातार घटाया जाता रहा. बिहार के कई जिलों में अभी 10.45 बजे तक ही स्कूल खुले हुए हैं. इस बारे में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने पटना नाउ को बताया कि शिक्षा विभाग कभी प्रारंभिक स्कूलों की इस तरह से छुट्टी घोषित नहीं करता. सभी जिले छुट्टी का निर्णय जिला स्तर पर लेते हैं और सभी जिलों में अलग-अलग तारीख से छुट्टी पूर्व निर्धारित है. पटना नाउ को मिली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर के प्रारंभिक स्कूलों में 17 मई से ही गर्मी की छुट्टी हो चुकी है जबकि माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में मुजफ्फरपुर जिले के बच्चों को 23 मई से छुट्टी मिलेगी. वहीं दरभंगा जिले में माध्यमिक स्कूलों में 23 मई से जबकि प्रारंभिक स्कूलों में 28 मई से गर्मी की छुट्टी होगी. वैशाली जिले में 10 जून से प्रारंभिक स्कूलों में छुट्टी निर्धारित है इस तरह हर जिले में गर्मी की छुट्टी की तारीख अलग-अलग है. माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्कूलों में एक साथ 23 मई से 14 जून तक की छुट्टी पूर्व निर्धारित है जो माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा घोषित किया जाता है.

PNCDESK

विद्यालयों में भी समय से पूर्व समर वैकेशन की मांग
अखिल भारतीय शैक्षिक परिषद के राष्ट्रीय सचिव शैलेन्द्र कुमार शर्मा “शैलू” एवं राज्य पार्षद व पूर्व सदस्य शैक्षिक परिषद जयनंदन यादव ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी को पत्र लिखकर मांग की है कि राज्य के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों को अविलंब राज्य के सभी विश्वविद्यालयों की तरह समय से पूर्व ग्रीष्मावकाश की छुट्टी घोषित की जाय.

उन्होंने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना लागातार घातक हो रहा है. बिहार में भी अब तक एक लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और जिनमें कई विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं, तो कइयों ने अपनी जान गंवा दी.

शैलेन्द्र एवं जयनंदन ने कहा कि सरकार के आदेश पर सचिवालय से लेकर सभी मुफस्सिल कर्मचारियों के लिए 25% उपस्थिति की अनिवार्यता की है. मगर दूसरी तरफ कोरोना की भयावहता को देखते हुए कुलाधिपति के आदेश से राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में समय से पूर्व 1 मई से 30 मई तक गर्मी की छुट्टी घोषित कर दी गई है.

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी कोटि के विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं प्रधानों के लागातार संक्रमित होने की सूचना मिल रही है और अब तक लगभग 150 से ज्यादा ने अपनी जान गंवा दी है.

शैलेंद्र शैलू

रिटायर्ड शिक्षक शैलेन्द्र ने कहा कि विद्यालयों में पठन-पाठन बंद है मगर शिक्षकों,शिक्षकेत्तर कर्मी एवं प्रधानों को विद्यालय आने की बाध्यता होने के कारण उनमें तेजी से संक्रमण फैल रहा हैं. क्योंकि उनमें अधिकांश कर्मियों द्वारा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग किया जाता है.

जयनंदन का कहना है कि एक तरफ तो सरकार द्वारा विभिन्न माध्यमों से लोगों को घर में रहने की हिदायत दे रही है और लागतार इसके लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ अकारण शिक्षकों को विद्यालय आने का आदेश जारी कर रही है. जिस वजह से एक-दूसरे के संपर्क में आकर ना सिर्फ वो बल्कि उनके परिजन भी संक्रमित हो रहें हैं.

उन दोनों ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से गुहार लगाई है कि शिक्षकों,शिक्षकेत्तर कर्मियों एवं उनके परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अविलंब समय से पूर्व ग्रीष्मावकाश की छुट्टी घोषित करें.

pncb