कोरोना पॉजिटिव – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

कोरोना पॉजीटिव हुए राजद के ये बड़े नेता
बिहार में 7000 के करीब कोरोना का स्कोर

कोरोना वायरस से हर कोई डरा सहमा है. बिहार में भी तेजी से इसका संक्रमण फैल रहा है. बिहार में बुधवार को 79 नये मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 6889 हो गई है. अबतक कुल 4776 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि 39 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है. सरकार के आंकड़ों के मुताबिक 17 जून तक बिहार में 1,34,402 सैंपल की जांच हुई है.

पटना में आज भी सात मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. राजधानी के नेहरू नगर, पटना सिटी और पालीगंज के साथ शहरी क्षेत्र से भी चार नये मरीज मिले हैं. इनमें से एक बड़ा नाम राजनेता का भी है. राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता , पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोन पॉजीटिव पाए गए हैं. एम्स प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है.

File Pic

थाली पीटने के दौरान हुए संक्रमित!

महनार प्रखंड के शाहपुर गांव निवासी रघुवंश प्रसाद सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ उनके गांव और परिवार के लोगों में हडकंप मच गया है. जानकारी के अनुसार राजद द्वारा थाली बजाकर केंद्र एवं राज्य सरकार का विरोध करने को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर वह मुजफ्फरपुर गए थे. जहां वह सैकड़ों लोगों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए थे. आशंका जताई जा रही है कि उन्हें उसी दौरान संक्रमण लगा. इस कार्यक्रम के बाद वह पुनः अपने गांव शाहपुर लौट आए थे.

कोरोना संक्रमण को लेकर लगाए गए पूरे लॉकडाउन अवधि के दौरान रघुवंश प्रसाद सिंह अपने गांव शाहपुर में ही रह रहे थे. मुजफ्फरपुर से लौट कर आने के बाद वह अपने गाँव पर भी लगातार लोगों से मिलजुल रहे थे और गांव एवं उसके आसपास के क्षेत्र के दर्जनों लोगों से उनकी मुलाकात इस दौरान हुई थी. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार जब मंगलवार को तबीयत बिगड़ी तब उन्हें इलाज हेतु पटना एआईएमएस लाया गया जहां उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है. उनके साथ ग्रामीण चिकित्सक, गाड़ी का चालक और उनके एक करीबी रिश्तेदार भी साथ में गए हैं. वही रघुवंश सिंह के कोरोना पॉजीटिव होने के बाद अब उनके महनार वाले घर के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए घर के आसपास के रास्तों को सील करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

पटना से अजीत

तेजी से पांव पसार रहा कोरोना
बेगूसराय और गोपालगंज में बड़ी संख्या में मिले मरीज

कोरोना वायरस बिहार में जैविक बम बन कर फूटा है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को सूबे में कोरोना संक्रमण के 103 नए मरीज मिले हैं. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1423 तक पहुंच गई है.
पटना के बाढ़ में एक और मरीज कोरोना संक्रमित मिला है. वहीं गोपालगंज मेें 31, बेेेगूूूसराय में 15 संक्रमित मरीज मिले हैं. सुपौल-मुंगेर मेें 7-7, नालंदा मेें 6, मुजफ्फरपुर में 5 तो भागलपुर और मधुबनी मेेंं 4-4 लोग, वैशाली में 4, सहरसा-सारण में 3-3 लोग इस वायरस की चपेट में आ गए हैं. भोजपुर और कटिहार में भी 3-3 लोग, अरवल में 2 तो शिवहर, नवादा,खगड़िया, पूूर्णिया और सीतामढ़ी में एक एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.
बिहार में कोरोना बम का विस्फोट दो सप्ताह में सबसे ज्यादा हुआ है. प्रवासी मजदूरों के वापस बिहार लौटने के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है.  बिहार में 165 मरीजों के साथ पटना वाले नंबर पर है. बिहार मेंं अब तक 473 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि 9 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है.

हीरेश

बिहार के मैप के साथ देखिए कोरोना अपडेट
कोरोना केसेज के मामले में बिहार अब तक भाग्यशाली रहा है. यहां 4 अप्रैल तक सिर्फ 32 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. पटना समेत कुछ जिलों में आइसोलेशन वार्ड में मरीजों की मौत को कोरोना से जोड़कर देखा जा रहा है. इसे लेकर बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा कि हर मौत को कोरोना से जोड़कर देखना उचित नहीं. उन्होंने बताया कि बिहार के मेडिकल कॉलेजों में अलग-अलग वजह से कई लोगों की मौत हुई है, इसलिए इन सभी को कोरोना से जोड़ना कहीं से भी सही नहीं है.

आपको बता दें कि 4 अप्रैल 2020 तक बिहार में 32 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें से 3 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं जबकि मुंगेर के एक मरीज की मौत हुई है.