आर ब्लाॅक-दीघा रोड – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

आर ब्लाॅक-दीघा रोड : कार्य अवधि 36 माह|अब 15 माह में ही पूरा करने का है लक्ष्य
सड़क निर्माण के साथ तीन जगहों पर फ्लाईओवर निर्माण का तेजी से चल रहा काम
सड़क कार्य की गुणवता सुनिश्चित कराने के लिए 10 एक्सपर्ट्स कर रहे हैं निगरानी
एमडी स्तर से हर सप्ताह की जा रही माॅनिटरिंग
31 मार्च 2020 तक बेली रोड के पास बन जाएगा केबल स्टेज ब्रिज
केबल स्टेज ब्रिज बनाने के लिए चल रहा है फाउंडेशन का काम
बनाए जा रहे हैं एकस्ट्रा डोज ब्रिज (केबल स्टेज ब्रिज)
लोगों को मिलेगा सिग्नल फ्री ट्रैफिक

पटना (ब्यूरो रिपोर्ट) | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 1 मार्च 2019 को आर ब्लाॅक से दीघा (जेपी सेतु) तक एक नयी छह लेन सड़क, जो पटना का लाइफ लाइन सिद्ध होगा, बनाने की योजना का शिलान्यास किया था. इस योजना को बीएसआरडीसी ( बिहार राज्य रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन ) के द्वारा तीन साल (36 माह) में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था. परन्तु परिवहन सचिव सह बीएसआरडीसी के एमडी संजय कुमार अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को इस रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद बताया कि इसे जून 2020 से पहले यानि 15 महीनों के रिकार्ड टाइम में ही पूरा कर लिया जाएगा.
बिहार राज्य रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन के एमडी संजय कुमार अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट पर काम कर रहे पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पुरे काम को तय समय सीमा के अंदर पूरा करें. उन्होंने हड़ताली मोड़ के पास आर ब्लाॅक-दीघा रोड में दोनों तरफ बाउंड्री वाॅल निर्माण का कार्य शुरु करने का निर्देश दिया। इस सड़क पर बन रहे एक्सट्रा डोज ब्रिज (केबल स्टेज ब्रिज) के निर्माण में तेजी लाने को कहा. एक्सट्रा डोज ब्रिज निर्माण की दिशा में फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका है. सब स्ट्रक्चर का काम अब शुरु किया जाएगा. उन्होंने बताया कि एक्सट्रा डोज ब्रिज का निर्माण अंतरर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरुप किया जाएगा और यह  देखने में बेहद आकर्षक लगेगा. उनके अनुसार आर ब्लाॅक से जेपी सेतु और गंगा पथ तक जाने के लिए एक्सट्रा डोज ब्रिज पर गाड़ियों का आवागमन सिग्नल फ्री होगा.

प्रबंध निदेशक संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि आर ब्लाॅक-दीघा सड़क निर्माण के साथ वाटर स्टाॅर्म ड्रेन, सिवरेज ड्रेन आदि का निर्माण कार्य चल रहा है. सड़क को 6 से 8 लेन में निर्माण किया जाना है. पटना के लाइफ-लाइन इस रोड निर्माण के प्रथम फेज में शिवपुरी, राजीव नगर और बेली रोड के पास फ्लाई ओवर निर्माण का कार्य चल रहा है. वहीं राजीव नगर के पास फ्लाईओवर निर्माण के लिए पाइलिंग का काम पूरा हो चुका है जिसपर 10 दिनों के अंदर कास्टिंग का काम शुरु किया जाएगा. उनके अनुसार अभी शिवपुरी फ्लाईओवर में पाइलिंग का कुछ काम बाकी है जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा.
उन्होंने आगे बताया कि कुर्जी नाला को तीन मीटर की जगह आठ मीटर कर दिया गया है. एमडी बीएसआरडीसी संजय कुमार अग्रवाल ने शिवपुरी संप हाउस के नाले की चौड़ाई बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि संप हाउस से पानी निकले में किसी तरह की कोई समस्या न हो इसके लिए अभी से प्लानिंग कर नाले की चौड़ाई बढ़ाते हुए निर्माण कार्य करें.
प्रबंध निदेशक संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण में आर ब्लाॅक से दीघा 6.300 किलोमीटर तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है जबकि दूसरे फेज में दीघा से जेपी सेतु तथा दीघा से दीदारगंज गंगा पथ (कुल 1.760 किलोमीटर) में मिलाने हेतु पथ का निर्माण किया जायेगा.
बिहार राज्य रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन के एमडी संजय कुमार अग्रवाल द्वारा निरीक्षण के इस मौके पर बीएसआरडीसी के सीजीएम संजय कुमार, डीजीएम रनेंद्र कुमार और मैनेजर (टेक) ओम प्रकाश सिन्हा और दीपक मंडल आदि उपस्थित थे.