आंगनबाड़ी – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

अब नाश्ता भी मिलेगा आंगनबाड़ी में
आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों को भोजन के अलावा अब नाश्ता भी दिया जायेगा

• 3 से 6 वर्ष के बच्चों को नास्ते के साथ भोजन के रूप में दो बार पौष्टिक आहार दिया जाएगा
• कैलोरी बढ़ाने के लिए बच्चों को दिया जायेगा मौसमी फल
आरा, 27 मई. आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों को कुपोषण से दूर रखने के लिए सरकार नित नई योजनाओं को लागू करती है. इसी क्रम में अब जिले के आंगनबाड़ी केद्रों के नामांकित बच्चों की थाली को और भी पौष्टिक बनाने का निर्णय लिया गया है. समाज कल्याण विभाग ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में नामांकित बच्चों को पोषाहार के रूप में कैलोरी एवं प्रोटीन युक्त भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक बदलाव किया है। अब बच्चों को और अधिक पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने की अनुमति दी गई है. ज़िले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन से छह वर्ष के बच्चों को नास्ते के साथ भोजन के रूप में दो बार पौष्टिक आहार दिया जाएगा. साथ ही, सप्ताह के सभी दिन नास्ते व खाने में अलग अलग भोजन देने का निर्णय लिया गया है. इसको लेकर आईसीडीएस निदेशालय ने के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है.

बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाता है :
आईसीडीएस की डीपीओ माला कुमारी ने बताया, जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मेन्यू तीन से छह वर्ष के बच्चों को पौष्टिक आहार के रूप में भोजन उपलब्ध कराया जाता है। ताकि बच्चे स्वस्थ व तंदुरुस्त रहे। इसके लिए समयानुसार आवश्यक पोषाहार उपलब्ध कराया जाता है। बदलते समय के अनुसार आईसीडीएस विभाग ने पूरक आहार की गतिविधियों में बदलाव किया है। जिसके मद्देनजर अब बच्चों को प्रतिदिन नास्ते व भोजन में प्रोटीन व कैलोरी युक्त भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देश के अनुसार बच्चों को नास्ते में केला, पपीता, मौसमी फल, दूध, अंकुरित चना व गुड़, भुना हुआ चना और मूंगफली जैसे पदार्थ दिए जाएंगे। सप्ताह के अलग-अलग दिवस पर अलग-अलग खाद्य पदार्थ बच्चों को नास्ते के रूप में दिया जाएगा। इसके अलावा बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर पूरक आहार से संबंधित भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा.

पौष्टिक और कैलरीयुक्त पोषाहार जरूरी :
राष्ट्रीय पोषण अभियान के जिला समन्वयक पियूष पराग यादव ने कहा, पौष्टिक और कैलरीयुक्त पोषाहार नवजात शिशुओं एवं मासूम बच्चों के पोषण के लिए अतिआवश्यक है. उन्होंने बताया, विभागीय निर्देश के आलोक में अब सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर नए पूरक पोषाहार के रूप में बच्चों को चावल का पुलाव, रसिया, खिचड़ी, आलू-चना सब्जी के साथ चावल, सोयाबीन, सब्जी व चावल, कद्दू दाल या साग, दाल के साथ चावल परोसा जाएगा। साथ ही, बच्चों को मौसमी फल भी दिए जाएंगे। ताकि, बच्चों के शरीर में प्रोटीन और कैलोरी में इजाफा हो सके। साथ ही, स्वास्थ्य भी बेहतर होता है. उन्होंने कि पूरक पोषाहार के अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक दिन का विशेष पोषाहार अभियान चलाया जाएगा. जिसमें बच्चों के साथ गर्भवती व धात्री महिलाओं को भी पोषाहार उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रतिदिन उपस्थित होने वाले लाभुकों के आधार पर पोषण राशि का भुगतान किया जाएगा।

आंकलन के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा मेन्यू निर्धारण
अब पोषण की स्थिति का आंकलन कर आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा मेन्यू निर्धारण

निदेशक, आईसीडीएस ने पत्र जारी कर डीपीओ को दिया निर्देश

जिले के 2991 आंगनबाड़ी केंद्र होंगे लाभान्वित
आरा, 02 मई | सरकार कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रयासरत है और कुपोषण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के पोषण की स्थिति पर सरकार विशेष ध्यान दे रही रही है. जिससे बच्चों को पूरक पोषाहार के रूप में कैलोरी एवं प्रोटीन युक्त भोजन मिल सके. इसके लिए सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में पूरक पोषाहार का मेनू निर्धारण किया है. समाज कल्याण विभाग के आईसीडीएस निदेशक,अलोक कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर दिए जाने वाले पूरक पोषाहार की दरों, मानकों एवं मेन्यू निर्धारण को लेकर नया आदेश जारी किया है, जिससे जिले में संचालित 2991 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब और गुणवत्तापूर्ण पोषाहार बच्चों, किशोरी, बालिका और महिलाओं को मिलेगा.

आईसीडीएस द्वारा दी जानेवाली मेन्यू:
आइसीडीएस द्वारा जारी मेन्यू के अनुसार 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को सप्ताह में तीन दिन खिचड़ी, एक दिन पुलाव, एक दिन रसिया एवं एक दिन सूजी का हलवा मिलेगा. इस तरह महीने में कुल 25 दिन गर्म पका पौष्टिक भोजन जिले के सभी केंद्रों पर देने का प्रावधान है. प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को सुबह के नास्ते में अंडा खाने वाले बच्चों को एक उबला अंडा और अंडा नहीं खाने वाले बच्चों को अंकुरित चना एवं गुड़ दिया जाएगा. 3 से 6 वर्ष के अतिकुपोषित बच्चों को दोगुना आहार देने का प्रावधान है.
पोषण के आंकलन के अनुसार होगा पूरक पोषाहार राशि का वितरण :
6 से 72 माह के सामान्य कुपोषित बच्चे को 8 रुपये जिसमें पोषाहार का मानक 500 कैलोरी व 12 से 15 ग्राम प्रोटीन निर्धारित की गई है. 6 से 72 माह के अतिकुपोषित बच्चों 12 रुपये जिसमें पोषाहार का मानक 800 कैलोरी व 20 से 25 ग्राम प्रोटीन निर्धारित की गई है. गर्ववती एवं धातृ महिलाओं को 9.50 रु. जिसमें पोषाहार का मानक 600 कैलोरी व 18 से 20 ग्राम प्रोटीन निर्धारित की गई है.

मॉर्निंग स्नैक्स:
जारी पत्र में बताया गया है की सुबह के नाश्ते में मौसमी फल/गुड़ चूडा अथवा भूना चना, मूंगफली दिया जाना है. यदि जिला स्तरीय मूल्य निर्धारण समिति द्वारा किसी सामग्री का मूल्य घटता या बढ़ता है, तो उसे सुबह के नाश्ते की राशि से वहन किया जा सकता है. अगर अन्य सामग्री की राशि में बचत होती है, तो उसका व्यय गुणवत्ता वाले सुबह के नाश्ते देने में किया जाएगा. संभावित मीनू एवं दर निर्धारण थोक बाजार भाव को आधार मानते हुए इंडिकेटिव (सूचक) दर के रूप में किया जाए. जारी पत्र में निर्देशित है कि खाद्यान्न के दर का निर्धारण जिले में जिलाधिकारी या उनकी अध्यक्षता में गठित समिति करेगी. यह समिति सम्बंधित खाद्य पदार्थों के दर सीमा बाजार सर्वे के उपरांत प्रत्येक तिमाही के लिए दर का निर्धारण करेगी. जिसे ससमय सेविकाओं को उपलब्ध कराएंगे. यदि जिलास्तरीय मूल्य निर्धारण समिति द्वारा किसी सामग्री का दर घटता है मॉर्निंग स्नैक्स एवं टीएचआर में दी जाने वाली सोयाबड़ी से वहन किया जा सकता है. साथ ही, अगर किसी सामग्री की राशि बचत होती है तो स्थानीय गुणवत्ता वाले मॉर्निंग स्नैक्स एवं टीएचआर में दी जाने वाली सोयाबड़ी की मात्रा बढ़ाई जा सकती है.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट