We Care – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

आरा में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग की जिला इकाई का गठन
नर्वदेश्वर शुक्ल अध्यक्ष और प्रदीप भास्कर बने महासचिव

पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और हितों के मुद्दों को मजबूती से उठाने का लिया गया संकल्प

आरा, 7 अक्टूबर। पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की दिशा में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग की जिला इकाई के गठन को लेकर आरा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मंगलवार को भास्कर डांस स्टूडियो, पकड़ी, आरा के प्रांगण में आयोजित बैठक की अध्यक्षता नर्वदेश्वर शुक्ल ने की।

बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़े विषयों, कार्यस्थल पर आने वाली चुनौतियों, संगठन के विस्तार तथा जिला स्तर पर आयोग को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान जिला इकाई के गठन का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी।

प्रस्ताव के अनुसार नर्वदेश्वर शुक्ल को जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप भास्कर को महासचिव, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कुमार राजीव नयन एवं अजय कुमार गांधी को उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश पाण्डेय को सचिव तथा सूबेदार एकराम सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में एकराम सिंह, राजीव नयन अग्रवाल, लक्ष्मण सिंह, ओ. पी. पाण्डेय, प्रियांशु भास्कर, तिरुपति नाथ उर्फ मनोज श्रीवास्तव, अजय कुमार गांधी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं। समाचार संकलन और जनसमस्याओं को सामने लाने के दौरान पत्रकारों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत संगठनात्मक व्यवस्था जरूरी है।

सदस्यों ने कहा कि आयोग पत्रकारों के हितों से जुड़े मामलों को गंभीरता से उठाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित स्तर पर आवाज बुलंद करेगा। साथ ही पत्रकारों के बीच समन्वय बढ़ाने और जिला स्तर पर संगठन का विस्तार करने पर भी जोर दिया गया। बैठक के अंत में उपस्थित सदस्यों ने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग को जिला स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

PNCB

सच की तलाश, आपकी आवाज़: भरोसेमंद पत्रकारिता का संकल्प
तेज़ी से बदलते डिजिटल दौर में तथ्य, संदर्भ और जवाबदेही की पत्रकारिता

आज सूचना हमारे हाथों में है। मोबाइल स्क्रीन पर दुनिया भर की खबरें कुछ ही सेकंड में पहुंच जाती हैं। सोशल मीडिया पर कोई घटना घटती है और देखते ही देखते हजारों पोस्ट, वीडियो और दावे सामने आ जाते हैं। लेकिन इस तेज़ रफ्तार सूचना-युग में सबसे महत्वपूर्ण सवाल वही है, जो अच्छी पत्रकारिता हमेशा पूछती रही है—क्या यह सच है?

विश्व समाचार दिवस पत्रकारिता के इसी मूल उद्देश्य की याद दिलाता है। पत्रकारिता केवल खबर पहुंचाने का माध्यम नहीं, बल्कि सच की तलाश, तथ्यों की जांच और समाज के सामने पूरी तस्वीर रखने की जिम्मेदारी है।

हर खबर की शुरुआत सवालों से होती है

जिम्मेदार पत्रकारिता सवाल पूछने से शुरू होती है।
क्या आप बात कर सकते हैं?
क्या आप वापस फोन करेंगे?
वास्तव में क्या हुआ?
आपको कैसे पता कि यह सच है?
क्या यह केवल एक पक्ष की बात है?
क्या इस दावे पर भरोसा किया जा सकता है?
क्या हम इसे स्वतंत्र रूप से प्रमाणित कर सकते हैं?
ये सवाल किसी व्यक्ति को कटघरे में खड़ा करने के लिए नहीं, बल्कि सच्चाई तक पहुंचने के लिए पूछे जाते हैं। पत्रकार का दायित्व केवल बयान दर्ज करना नहीं, बल्कि उसके पीछे छिपे तथ्यों, संदर्भों और संभावित प्रभावों को समझना भी है।

तथ्य-जांच: भरोसेमंद खबर की नींव

किसी सूचना को खबर बना देना पत्रकारिता नहीं है। पत्रकारिता तब शुरू होती है, जब पत्रकार यह जानने का प्रयास करता है कि सूचना के पीछे वास्तविक तथ्य क्या हैं।

दस्तावेज क्या कहते हैं? प्रत्यक्षदर्शियों का क्या कहना है? संबंधित पक्ष का पक्ष क्या है? उपलब्ध आंकड़े किस ओर संकेत करते हैं? और सबसे महत्वपूर्ण—क्या हम अपने पाठकों के सामने प्रमाण के साथ बात रख सकते हैं?

डिजिटल मीडिया के दौर में यह जिम्मेदारी और बढ़ गई है, क्योंकि गलत सूचना भी उतनी ही तेजी से फैलती है, जितनी सही सूचना। ऐसे में खबर की गति से अधिक महत्वपूर्ण उसकी विश्वसनीयता हो जाती है।
Patna Now का प्रयास यही है कि खबर सबसे पहले नहीं, बल्कि सही, संतुलित और विश्वसनीय रूप में पाठकों तक पहुंचे।

खबर से आगे: संदर्भ, असर और पूरी तस्वीर

आज का पाठक केवल यह नहीं जानना चाहता कि क्या हुआ। वह यह भी समझना चाहता है कि क्यों हुआ, कैसे हुआ, इसका असर किस पर पड़ेगा और इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है।

इसीलिए आधुनिक पत्रकारिता को सूचना देने के साथ-साथ संदर्भ समझाने वाली पत्रकारिता भी बनना होगा।

किसी सरकारी आदेश की केवल प्रति प्रकाशित कर देना पर्याप्त नहीं है। यह बताना भी जरूरी है कि उसका आम नागरिकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
किसी आंकड़े को प्रकाशित करना पर्याप्त नहीं है। यह समझाना भी जरूरी है कि उस आंकड़े का अर्थ क्या है और उसकी सीमाएं क्या हैं।

किसी वायरल वीडियो को दिखाना पर्याप्त नहीं है। यह जांचना जरूरी है कि वीडियो कहां का है, कब का है और वास्तविक है या नहीं।

सच की तलाश आसान नहीं, लेकिन अनिवार्य है

सच्ची पत्रकारिता कई बार कठिन और समय लेने वाली होती है।
कभी सूचना अधूरी होती है। कभी दस्तावेज उपलब्ध नहीं होते। कभी संबंधित व्यक्ति बात नहीं करता। कभी किसी खबर की तह तक पहुंचने में कई दिन लग जाते हैं।
लेकिन पत्रकार का काम वहीं खत्म नहीं होता। सच की तलाश जारी रहती है।
लोकतांत्रिक समाज में पत्रकारिता की ताकत उसकी आवाज़ की ऊंचाई में नहीं, बल्कि उसके तथ्यों, प्रमाण और विश्वसनीयता में होती है। पत्रकारिता का मूल्य इस बात से तय होता है कि वह सत्ता, संस्थानों और समाज—सभी से जवाबदेही के सवाल कितनी ईमानदारी से पूछती है।

डिजिटल दौर में बढ़ती जिम्मेदारी

आज हर व्यक्ति अपने मोबाइल से सूचना प्रसारित कर सकता है। हर नागरिक संभावित सूचना-स्रोत है। यह लोकतंत्र के लिए बड़ी संभावना है, लेकिन इसके साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है।

फॉरवर्ड करने से पहले जांचना, वायरल होने से पहले सत्यापित करना और राय बनाने से पहले तथ्यों को समझना जरूरी है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया के दौर में यह चुनौती और गंभीर हो गई है। तस्वीर, वीडियो और आवाज़ को बदला या कृत्रिम रूप से तैयार किया जा सकता है। इसलिए आने वाली पत्रकारिता में तथ्य-जांच, स्रोत-सत्यापन और डिजिटल पड़ताल की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होगी।

Patna Now का पत्रकारिता संकल्प
हम मानते हैं कि पाठकों को केवल खबर नहीं,विश्वसनीय खबर चाहिए।
उन्हें सनसनी नहीं, सच्चाई चाहिए।
उन्हें अफवाह नहीं, तथ्य चाहिए।
उन्हें आधी कहानी नहीं, पूरा संदर्भ चाहिए।
इसलिए पत्रकारिता का मूल मंत्र आज भी वही है:
तथ्यों को जानें, उनका अर्थ समझें और विश्वसनीय पत्रकारिता चुनें।

सच जानना आपका अधिकार है और इस अधिकार की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी। Patna Now हर खबर में सवाल पूछने, हर दावे की पड़ताल करने और हर जरूरी संदर्भ को सामने लाने का संकल्प दोहराता है।

हम खबरों की भीड़ में सिर्फ एक और आवाज़ नहीं बनना चाहते। हमारा लक्ष्य ऐसा भरोसेमंद मंच बनना है, जहां पाठक ठहरकर सच को समझ सके और अपने निर्णय पूरे विश्वास के साथ ले सके।
सच हमेशा सबसे तेज़ नहीं आता, लेकिन वही सबसे दूर तक जाता है। आपकी जिज्ञासा हमारी दिशा है, आपके सवाल हमारी जिम्मेदारी हैं और आपका भरोसा हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।

जब आप सत्यापित खबर चुनते हैं, तो आप केवल एक खबर नहीं चुनते, आप जागरूक समाज, मजबूत लोकतंत्र और जवाबदेह व्यवस्था की नींव मजबूत करते हैं।

Patna Now
सवाल भी, पड़ताल भी, समझ भी और सच की तलाश भी।

PNCB

युवा सम्मेलन में युवाओं को मिला स्वस्थ जीवन और संस्कार का संदेश
ध्यान, योग, संतुलित आहार और मोबाइल से दूरी को लेकर अतिथियों ने किया जागरूक

आरा। श्री सत्य साईं सेवा संगठन, आरा के तत्वावधान में रविवार को रेड क्रॉस सभागार में “युवा सम्मेलन-2026” का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवाओं एवं बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बाहर से आए कई अतिथियों एवं वक्ताओं ने युवाओं को संबोधित करते हुए स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे प्रार्थना व दीप प्रज्वलन से किया हुआ। इसके बाद उद्घाटन सत्र में डॉ. शैलेन्द्र कुमार (जिला अध्यक्ष, श्री सत्य साईं सेवा संगठन, भोजपुर), डॉ. दिलीप कुमार वर्मा (आध्यात्मिक समन्वयक), राजकुमार प्रसाद (संयोजक, श्री सत्य साईं ट्रस्ट बिहार), सत्येंद्र कुमार (राज्य आध्यात्मिक समन्वयक) एवं डॉ. जय नारायण दुबे (राज्य मेडिकल समन्वयक),  सूर्यप्रकाश पाठक (योगाचार्य) की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन किया गया। सम्मेलन के प्रथम सत्र में “श्री सत्य साईं बाबा- हमारे स्वामी हमारे रक्षक और हमारे पथ प्रदर्शक”, “सफलता के मंत्र”, “युवाओं के लिए रोजगार का अवसर”, “योग और जीवन” तथा “युवाओं के लिए साईं संदेश” ऐसे विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

दोपहर के सत्र में खेल एवं गतिविधियों के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन एवं प्राणायाम को दृष्टिकोण में रखते हुए “दिव्यांगता से दिव्यता तक” जैसे विषयों पर चर्चा एवं गतिविधियां आयोजित की गई। वक्ताओं ने युवाओं को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, सेवा भावना एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी आयोजकों एवं अतिथियों ने सम्मेलन के सफल बनाने के सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा “प्रेम, सेवा और साधना” के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य थीम “युवा शक्ति दिव्य शक्ति” था।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए बाहर से आए अतिथियों ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ध्यान एवं योगिक क्रियाओं को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। युवाओं को नियमित ध्यान, योग और अनुशासित दिनचर्या के माध्यम से तनाव से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने की सलाह दी गई।

वक्ताओं ने दैनिक जीवन में अच्छे एवं संतुलित आहार की आदत विकसित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने पौष्टिक भोजन लेने, अनियमित खान-पान से बचने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

वहीं बच्चों और युवाओं में बढ़ते मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। अतिथियों ने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने तथा स्क्रीन टाइम को नियंत्रित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की दिनचर्या में पढ़ाई के साथ खेल, योग, ध्यान, रचनात्मक गतिविधियों और परिवार के साथ समय बिताने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

भोजनावकाश के बाद युवाओं के लिए खेल एवं मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और खेलों का जमकर आनंद उठाया। खेल गतिविधियों ने सम्मेलन के माहौल को और जीवंत बना दिया तथा युवाओं ने आपस में उत्साह और उमंग के साथ समय बिताया।

वक्ताओं ने कहा कि युवाओं का व्यक्तित्व केवल शिक्षा से नहीं, बल्कि अच्छी आदतों, संस्कार, अनुशासन और सेवा भावना से भी निर्मित होता है। युवाओं को सकारात्मक सोच विकसित करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए।

आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली, अच्छे संस्कार और सेवा भावना से जोड़ना तथा उन्हें समाजहित में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।

PNCB

रक्तदान से लिखी शहादत को सलामी
भगत सिंह जयंती की पूर्व संध्या पर 28 युवाओं ने किया महादान

आरा, 28 सितम्बर. शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती की पूर्व संध्या पर आरा में युवाओं ने रक्तदान कर शहादत को सलाम किया. नवचेतना सामाजिक कल्याण संस्थान के तत्वावधान में रविवार, 27 सितंबर को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, आरा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 28 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया.

शिविर में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली. रक्तदाताओं ने रक्तदान को केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि किसी अनजान जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का माध्यम बताया.

इस मौके पर पवन सत्यार्थी ने कहा कि “रक्तदान महादान है. हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.” उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की.

संस्था की ओर से बताया गया कि शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना है.

रक्तदान करने वालों में मुकेश सिंह, पवन सत्यार्थी, ओ.पी. पांडेय, रौशन पांडेय, शिवम सिंह, नवीन, राहुल कुमार, आदित्य सोनी, सुमित कुमार, मृणाल, मयंक, सिद्धार्थ सहित अन्य लोग शामिल रहे. बताते चलें कि रेडक्रॉस के लाइफ टाइम मेंबर ओ पी पाण्डेय ने रविवार को हुए इस रक्तदान शिविर में 48वाँ बार ऋतदान किया. शहादत की याद में रक्तदान का संकल्प यही भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि.

PNCB

आरा में बेटियों की सुरक्षा पर सवाल! छेड़खानी से डरी छात्रा ऑटो से कूदी
कोचिंग से घर लौट रही थी स्नातक की छात्रा… चालक की हरकत से घबराकर उठाया खौफनाक कदम, सिर में आई चोट

आरा, 27 सितम्बर. बिहार में बेटियों और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करने वाली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. जमुई, समस्तीपुर, बांका, मधेपुरा और मुजफ्फरपुर के बाद अब भोजपुर के आरा में चलती ऑटो में एक छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है. आरोप है कि चालक की हरकतों से परेशान छात्रा ने अपनी जान बचाने के लिए चलती ऑटो से सड़क पर छलांग लगा दी. घटना में छात्रा के सिर में हल्की चोट आई है.

कोचिंग से घर लौट रही थी छात्रा
घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरा-सलेमपुर मार्ग पर महुली-बलुआ छलका के समीप शनिवार की बताई जा रही है. स्नातक की छात्रा धोबहा बाजार स्थित कोचिंग संस्थान में कंप्यूटर की क्लास करने के बाद ऑटो से अपने घर लौट रही थी. छात्रा के अनुसार, रास्ते में ऑटो चालक ने उसके साथ कथित तौर पर छेड़खानी शुरू कर दी. उसने चालक की हरकतों का विरोध किया, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद वह नहीं रुका.

डर के मारे चलती ऑटो से कूद गई
चालक की कथित हरकतों से छात्रा इतनी डर गई कि उसने ऑटो से निकलकर अपनी सुरक्षा करने का फैसला किया. चलते ऑटो से सड़क पर छलांग लगाने के कारण वह गिर गई और उसके सिर में चोट आई. घटना के बाद छात्रा ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी और पुलिस को भी सूचना दी.

डायल-112 की टीम पहुंची, चालक गिरफ्तार

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। छात्रा की शिकायत और बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी विजय कुमार चौरसिया उर्फ मस्तो के रूप में हुई है. पुलिस ने ऑटो को भी जब्त कर लिया है. छात्रा के बयान के आधार पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

सवाल सिर्फ एक घटना का नहीं…
सार्वजनिक परिवहन में सफर करने वाली छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर यह घटना गंभीर सवाल खड़े करती है. अगर किसी छात्रा को सुरक्षित घर पहुंचने के लिए चलती गाड़ी से कूदना पड़े, तो यह महज एक घटना नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए चेतावनी है. आपकी इस घटना पर क्या राय है जरूर बताएं…

PNCB

लोकतंत्र की रखवाली में मीडिया की भूमिका सबसे अहम : डॉ. भीम सिंह
जमालपुर में पहली बार सजा अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता का मंच, भारत समेत चार देशों के पत्रकारों का जुटान

पत्रकारिता की चुनौतियों, विश्वसनीयता और जनसरोकार पर हुआ मंथन, कलम से बदलाव लाने वाली शख्सियतें सम्मानित

जमालपुर (मुंगेर)। जमालपुर की धरती रविवार को अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता के मंच में तब्दील हो गई। मारवाड़ी धर्मशाला रोड स्थित सिद्धिविनायक मैरिज हॉल परिसर में ऑल इंडिया जर्नलिस्ट यूनियन भारत की ओर से पहली बार आयोजित अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन में देश-विदेश के पत्रकारों का जुटान हुआ। बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल और भूटान से पहुंचे पत्रकार सम्मेलन के प्रमुख आकर्षण रहे। इस दौरान लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका, पत्रकारिता की बदलती चुनौतियों, डिजिटल मीडिया के प्रभाव और समाज के प्रति पत्रकारों की जिम्मेदारी पर गंभीर मंथन हुआ।

सम्मेलन का उद्घाटन राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह, मुंगेर विधायक कुमार प्रणय, मुख्य पार्षद पार्वती देवी सहित देश-विदेश से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों एवं अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार मिश्रा ने की, जबकि संचालन अंशु अवस्थी ने किया।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की रखवाली में मीडिया की भूमिका सबसे अहम है। पत्रकार सत्ता और समाज के बीच सवाल खड़े करने वाला मजबूत माध्यम हैं। उनकी कलम केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की आवाज को सामने लाने और व्यवस्था को जवाबदेह बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार सर्वोपरि होने चाहिए।

डिजिटल दौर में विश्वसनीयता सबसे बड़ी चुनौती

सम्मेलन में देश-विदेश से आए पत्रकारों ने वर्तमान पत्रकारिता की चुनौतियों और अपने अनुभव साझा किए। डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव, सूचना के तेज प्रवाह, फेक न्यूज, विश्वसनीयता के संकट और पत्रकारों की सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि खबर की रफ्तार के साथ उसकी विश्वसनीयता बनाए रखना आज पत्रकारिता की सबसे बड़ी कसौटियों में से एक है।

पत्रकारों ने इस बात पर भी जोर दिया कि पत्रकारिता का केंद्र समाज और आम आदमी की आवाज होनी चाहिए। गांव, गरीब, वंचित और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से सामने लाना ही जनपक्षधर पत्रकारिता की वास्तविक पहचान है।

नेपाल, बांग्लादेश समेत कई देशों के पत्रकार हुए शामिल

कार्यक्रम में नेपाल से शार्क जर्नलिस्ट फोरम के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट राजू लामा, बांग्लादेश के सेक्रेटरी जनरल मो. अब्दुर रहमान, मो. एम.के. सिद्दीकी सहित विदेशों से आए वरिष्ठ पत्रकारों ने सम्मेलन को संबोधित किया।

भारत की ओर से नई दिल्ली से सहारा समय डिजिटल के हेड वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश सिंह, पटना से राष्ट्रीय समाचार के बिहार हेड एवं श्रीराम कथा वाचक एस.के. राजीव जी महाराज, आकाशवाणी-दूरदर्शन के समाचार वाचक मोहम्मद खालिद रशीद, डॉ. अमरनाथ प्रसाद, अंशु अवस्थी, पी.के. आजाद, इंजीनियर मदन कुमार गुप्ता, काशी से रुपेश कुमार गुप्ता, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय यादव, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, पंजाब से जरनेल सिंह, धनबाद से विवेक साहू, मुंबई से रत्नाकर मिश्रा सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों ने वर्तमान दौर में पत्रकारिता की दिशा और जिम्मेदारी पर अपने विचार रखे।

मुंगेर जिले के स्थानीय समाचार पत्रों से जुड़े राणा गौरी शंकर सिंह, राजेश कुमार, रजनीश सिंह और वरिष्ठ पत्रकार विजय आनंद ने भी पत्रकारिता के समक्ष मौजूद चुनौतियों और बदलते स्वरूप पर विचार व्यक्त किए।

कलम और सामाजिक सरोकार के लिए हुआ सम्मान

सम्मेलन के दौरान अपनी लेखनी और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने वाली शख्सियतों को अतिथियों ने सम्मानित किया। सम्मान समारोह ने कार्यक्रम को गरिमापूर्ण बना दिया। विभिन्न राज्यों और देशों से पहुंचे पत्रकारों ने एक-दूसरे के अनुभव साझा करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में आपसी संवाद और सहयोग को मजबूत करने की बात कही।

कार्यक्रम में ऑल इंडिया जर्नलिस्ट यूनियन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत सम्राट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सुनील कुमार, नेशनल वाइस प्रेसिडेंट अंशु अवस्थी, डॉ. अमरनाथ प्रसाद, इंजीनियर मदन गुप्ता, बिहार प्रदेश महासचिव सुधांशु रंजन शुक्ला, प्रदेश सचिव रविंद्र शर्मा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष के.एम. राज, महासचिव मो. इम्तियाज आलम, जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार, जिला सचिव दीपक विश्वास, जिला कोषाध्यक्ष आदित्य कुमार विकास सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जमालपुर में आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन शहर को देश-विदेश के पत्रकारों से जोड़ने के साथ पत्रकारिता के सरोकारों पर संवाद का महत्वपूर्ण मंच बना। सम्मेलन में सीमा और भाषा से परे लोकतंत्र, जनसरोकार और समाज के प्रति पत्रकारों की जिम्मेदारी को लेकर साझा संवाद देखने को मिला।

चर्चित शिक्षक शिव कुमार सहाय का निधन
बॉलीवुड अभिनेता सत्यकाम आनंद के थे पिता

84 वर्ष की उम्र में हृदय गति रुकने से हुआ निधन, शिष्यों में शोक की लहर

आरा,19 सितंबर। शहर के मौलाबाग निवासी, जैन स्कूल के चर्चित विज्ञान शिक्षक एवं पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य शिव कुमार सहाय का शुक्रवार की शाम निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। उनके छोटे पुत्र सोनू ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच मौलाबाग स्थित आवास पर हृदय गति रुकने से उनका निधन हुआ।

शिव कुमार सहाय जिले के चर्चित शिक्षकों में शुमार रहे। विज्ञान और गणित विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ तथा विद्यार्थियों के प्रति सहज और सौम्य व्यवहार के कारण वह लंबे समय तक अपने शिष्यों के बीच लोकप्रिय रहे। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनसे पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम नहीं हुई। उन्होंने अपने जीवन में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा भी दी।
शिक्षण के साथ-साथ शिव कुमार सहाय सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे। समाज के जरूरतमंद और दबे-कुचले लोगों की मदद के लिए वह लगातार प्रयासरत रहते थे। सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी उनकी अपनी पहचान थी। समाजसेवा के प्रति इसी जुड़ाव के कारण उन्होंने आरा से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने सामाजिक सरोकारों से खुद को अलग नहीं किया और लोगों की मदद करते रहे।

शिव कुमार सहाय अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र, दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र सुनील सहाय स्कॉलर एवं भोजपुरी विभाग के प्राध्यापक रहे हैं। दूसरे पुत्र सत्यकाम आनंद बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता एवं रंगकर्मी हैं, जबकि सबसे छोटे पुत्र सोनू बीपीएससी और यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले शिक्षक हैं।

उनके निधन की सूचना मिलते ही अलग-अलग शहरों में रह रहे परिवार के सदस्य आरा के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों के शनिवार की सुबह तक आरा पहुंचने के बाद स्वर्गीय शिव कुमार सहाय की अंत्येष्टि की जाएगी।

इधर, उनके निधन की खबर फैलते ही उनके पुराने शिष्यों और परिचितों के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जैन स्कूल सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उनसे शिक्षा प्राप्त कर चुके सैकड़ों लोग उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके निधन से शिक्षा जगत, रंगकर्म और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

आरा से ओ पी पाण्डेय की रिपोर्ट

श्रीलंका में सीता से जुड़े स्थलों तक पहुंचेगी भोजपुर की आवाज
दिसंबर में होगा सीतोत्सव

आरा में सनातनी गंगा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत, 13 से 23 दिसंबर तक होगी ‘श्रीलंका की खोज एवं श्री रामायण दिव्य यात्रा-2026’

आरा,16 सितंबर. शहर के शुभ नारायण नगर, मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के जुबली हॉल में सनातनी गंगा फाउंडेशन की भोजपुर इकाई की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण कुमार ने की. इस दौरान भोजपुर इकाई की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. वहीं बिहार राज्य के अध्यक्ष सुजीत कुमार कसेरा को भोजपुर के महासचिव शंभू चौरसिया ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

बैठक के दौरान कैप्टन प्रवीण कुमार ने आगामी ‘श्रीलंका की खोज एवं श्री रामायण दिव्य यात्रा-2026’ के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सनातनी गंगा फाउंडेशन की ओर से आगामी 13 से 23 दिसंबर 2026 तक श्रीलंका की यात्रा आयोजित की जाएगी. इस यात्रा के दौरान 17 से 19 दिसंबर तक श्रीलंका स्थित अशोक वाटिका में सीतोत्सव का आयोजन किया जाएगा.

सीता से जुड़े स्थलों का होगा दर्शन

कैप्टन प्रवीण कुमार ने बताया कि यात्रा के दौरान माता सीता से जुड़े माने जाने वाले विभिन्न स्थलों का दर्शन किया जाएगा. इनमें सीता कोटुवा, सीता अम्मन मंदिर और अशोक वाटिका प्रमुख हैं. इसके अलावा दियूरुम्पोला का भी भ्रमण किया जाएगा, जिसे परंपरागत रूप से माता सीता की अग्नि परीक्षा से जोड़ा जाता है.

सीतोत्सव के दौरान ‘रन फॉर मां सीता’ और ‘डांस फॉर मां सीता’ सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. यात्रा में राम्बोड़ा स्थित श्री भगवान हनुमान मंदिर का भी दर्शन कराया जाएगा, जिसे स्थानीय परंपराओं के अनुसार हनुमान जी के श्रीलंका में प्रथम चरण रखने के स्थान के रूप में माना जाता है.

इसके अलावा यात्रा के दौरान राजा रावण से जुड़े माने जाने वाले विभिन्न स्थलों का भी भ्रमण किया जाएगा. आयोजकों के अनुसार यात्रा का उद्देश्य श्रीरामायण से जुड़े स्थलों, भारतीय संस्कृति और परंपराओं से लोगों को परिचित कराना है.

बैठक में शंभू चौरसिया, अवधेश पांडेय, मनोज कुमार सिंह, राम कुमार सिंह, डॉ. संदीप कुमार, राम अनूज सिंह, आनंद कुमार, विष्णु शंकर, अखिलानंद ओझा, रिशु सिन्हा, विवेक तिवारी, दीप कुमार, नवीन कुमार, अवनीश कुमार, संजीव सिंह एवं दयाशंकर समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

आरा से ओ पी पाण्डेय की रिपोर्ट

दिल्ली में बिखरेगी शाहाबाद की संस्कृति की खुशबू
27 अक्टूबर को होगा शाहाबाद महोत्सव

संसद भवन के समीप मावलंकर भवन में जुटेंगी शाहाबाद की नामचीन हस्तियां, पहली बार राष्ट्रीय मंच पर दिखेगी क्षेत्र की लोककला और खान-पान की अनूठी झलक

आरा, 16 सितंबर. शाहाबाद प्रक्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सहेजने तथा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत इस वर्ष शाहाबाद महोत्सव का आयोजन देश की राजधानी दिल्ली में किया जाएगा. आगामी 27 अक्टूबर को संसद भवन के समीप कांस्टीट्यूशन क्लब स्थित मावलंकर भवन में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में शाहाबाद की कला, संस्कृति, लोक परंपरा, खान-पान और ऐतिहासिक विरासत की झलक राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत की जाएगी.

महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को ब्लॉक रोड स्थित जदयू के वरिष्ठ नेता एवं जिला विश्वसूश्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष संजय सिंह के आवास पर आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यों की बैठक हुई. बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि शाहाबाद की गौरवशाली विरासत और परंपराओं को अक्षुण्ण रखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समिति वर्ष 2019 से व्यापक अभियान चला रही है. इस अभियान के सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर भी दिखाई देने लगे हैं. उन्होंने कहा कि इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है.

पहली बार दिल्ली में दिखेगी शाहाबाद की लोककला

अखिलेश कुमार ने कहा कि चकाचौंध और आधुनिकता के दौर में शाहाबाद की कई पारंपरिक कलाएं और लोक विधाएं विलुप्त होने के कगार पर हैं. इन्हें संरक्षित करना वर्तमान पीढ़ी की नैतिक जिम्मेदारी है. इसी उद्देश्य से दिल्ली में पहली बार शाहाबाद प्रक्षेत्र की प्रमुख लोककलाओं और लोक संगीत की प्रस्तुति की जाएगी.

महोत्सव में गोड़ नाच, कुड़ुक नृत्य, शिवनरायणी गीत तथा धोबिया-धोबिनिया नाच जैसी पारंपरिक लोक विधाओं की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा की जाएगी. इसके माध्यम से देश की राजधानी में शाहाबाद की मिट्टी की खुशबू और लोक संस्कृति की जीवंत तस्वीर पेश करने का प्रयास होगा.

शाहाबाद के पारंपरिक खान-पान की भी लगेगी प्रदर्शनी

महोत्सव में शाहाबाद के विशिष्ट और पारंपरिक खाद्य पदार्थों की भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी. इसमें चेनारी के गुड़ के लड्डू, बक्सर की पापड़ी, कोआथ का बेलग्रामी और बेतरी के चावल प्रमुख आकर्षण होंगे.

इसके साथ ही देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महापुरुषों तथा शाहाबाद के ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य स्थलों पर आधारित तैलचित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. आयोजन समिति का उद्देश्य लोगों को शाहाबाद की कला-संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत, परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य से परिचित कराना है.

राजनीतिक से लेकर कला और शिक्षा जगत की हस्तियां होंगी शामिल

अखिलेश कुमार ने बताया कि महोत्सव में राजनीतिक, प्रशासनिक, साहित्य, कला-संस्कृति, चिकित्सा और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे लोगों की भागीदारी होगी. दिल्ली में होने वाला यह आयोजन शाहाबाद की सांस्कृतिक पहचान को व्यापक राष्ट्रीय मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास होगा.

इस अवसर पर संजय सिंह ने कहा कि अपनी सभ्यता, संस्कृति और गौरवशाली परंपरा को संजोकर रखना सभी का नैतिक दायित्व है. इसी उद्देश्य को केंद्र में रखकर शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति के बैनर तले वर्ष 2019 में शुरू किया गया अभियान अब एक व्यापक स्वरूप ले रहा है.

उन्होंने कहा कि कैमूर की वादियों से लेकर शाहाबाद के मैदानी क्षेत्रों, बक्सर, जगदीशपुर और आरा तक पर्यटन विकास की संभावनाओं को सामने लाने में शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति की निरंतर गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

संजय सिंह ने कहा कि जब पहली बार दिल्ली में शाहाबाद की कला, संस्कृति, धरोहर और पर्यटन की अपार संभावनाओं की झलक राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई जाएगी, तो यह क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण होगा. इससे शाहाबाद की समृद्ध विरासत और पर्यटन क्षमता का व्यापक संदेश देशभर में जाएगा.

बैठक में स्यंदन सुमन, आरुणिश पांडेय, सोहित सिन्हा, डॉ. रवि जी, संजीव सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद थे.

आरा से ओ पी पाण्डेय की रिपोर्ट

आरा में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा
12.53 किलो गांजा और 10.52 लाख रुपये बरामद, तीन गिरफ्तार

आरा। भोजपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही पर 12.53 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ, 10 लाख 52 हजार 500 रुपये नकद, दो मोबाइल, एक मैगजीन तथा करीब 99.94 ग्राम वजन का सोना जैसा पदार्थ बरामद किया है।
भोजपुर पुलिस कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 04 सितंबर 2026 को आरा नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धरहरा-जमीरा रोड में स्टेशनरी दुकान की आड़ में अवैध रूप से गांजा बेचा जा रहा है।

सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए सदर-01 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने धरहरा-जमीरा रोड स्थित उक्त स्टेशनरी दुकान पर छापेमारी कर मुख्य आरोपी अभिमन्यु कुमार उर्फ मोनू को पकड़ा। तलाशी के दौरान दुकान से करीब 360 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ, 10,098 रुपये नकद और दो मोबाइल बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके कथित आपूर्तिकर्ताओं अभिषेक कुमार उर्फ सोनू और राहुल पटेल उर्फ गुड्डू, दोनों निवासी शिवगंज, आरा नगर, के घरों पर भी छापेमारी की गई।

पुलिस का दावा है कि दोनों के घरों की तलाशी के दौरान विभिन्न पैकेटों और बोरियों में कुल 12.53 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ, 10 लाख 52 हजार 500 रुपये नकद, करीब 99.94 ग्राम का सोना जैसा पदार्थ, एक मैगजीन और अन्य सामग्री बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी
अभिमन्यु कुमार उर्फ मोनू, पिता– चंदेश्वर यादव, निवासी इब्राहिमनगर
अभिषेक कुमार उर्फ सोनू, पिता– अशोक चौधरी, निवासी शिवगंज, बीएसएनएल गली
राहुल पटेल उर्फ गुड्डू, पिता– अशोक चौधरी, निवासी शिवगंज, बीएसएनएल गली, आरा
मामले में आरा नगर थाना कांड संख्या 606/26, दिनांक 04.09.2026 के तहत NDPS Act की धारा 8(c)/20(b)(ii)(B)/29 एवं Arms Act की धारा 25(1-b)a/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

PNCB