PATNA – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व
सुख-समृद्धि, आरोग्य और परिवार की खुशहाली की कामना लेकर व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्पित किया अर्घ्य, रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना के लिए उमड़ा था श्रद्धालुओं का जनसैलाब

रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की तैनाती के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई पूजा, डीएसपी, थानाध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारी लगातार करते रहे गश्त, शहर से गांव तक घाटों पर उमड़ी रही श्रद्धालुओं की भीड़

पटना। अजीत।। सुख-समृद्धि, आरोग्य और परिवार की खुशहाली की मंगलकामना के साथ चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ सोमवार की अहले सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया. इससे पहले रविवार की शाम व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया था.

रविवार की शाम से सोमवार की सुबह तक दीघा और कलेक्ट्रेट समेत पटना के तमाम इलाकों फुलवारी शरीफ, संपतचक, खगौल, बेऊर, जानीपुर, गौरीचक, गोपालपुर, परसा बाजार, रामकृष्ण नगर, पुनपुन और आसपास के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों के नदी, नहर, तालाब, पोखर और सरोवरों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ता रहा. सोमवार की अहले सुबह अंधेरा रहते ही व्रती सिर पर दउरा और हाथों में सूप लेकर घाटों पर पहुंचने लगे. छठी मइया के पारंपरिक गीतों और भगवान सूर्य के जयकारों के बीच उगते सूर्य की पहली किरण के साथ हजारों व्रतियों ने जल में खड़े होकर अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु तथा सुखमय जीवन की कामना की. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों तक चलने वाला कठिन निर्जला व्रत संपन्न हुआ. इसके बाद व्रतियों ने एक-दूसरे को प्रसाद और ठेकुआ वितरित कर पर्व की खुशियां साझा कीं.

रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए भी घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी. सिर पर पूजन सामग्री से भरे दउरा और हाथों में सूप, फल-फूल लेकर व्रती पारंपरिक छठ गीत गाते हुए घाटों तक पहुंचे थे. जैसे-जैसे सूर्यदेव अस्ताचल की ओर बढ़े, घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल गहराता गया. सूर्य की अंतिम किरणों के बीच हजारों हाथ एक साथ अर्घ्य देने के लिए उठे तो पूरा वातावरण छठी मइया के जयकारों और सूर्य उपासना के गीतों से गूंज उठा. सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना. कई घाटों पर देर रात से ही व्रतियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था.

फुलवारी शरीफ में प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर घाट और खगौल बड़ी सोन नहर घाट पर सबसे अधिक रौनक देखने को मिली. शिव मंदिर घाट पर छठ पूजा को लेकर विशेष सजावट और सांस्कृतिक झांकियों की व्यवस्था की गई थी. यहां नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष आफताब आलम, वार्ड पार्षद मोहम्मद शाहबाज आलम, भीम पंडित, रमेश यादव समेत कई स्थानीय लोग श्रद्धालुओं की सुविधाओं की देखरेख करते नजर आए. बिहार नेशनल क्रिकेट क्लब की ओर से भी श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था कराई गई थी. शिव मंदिर घाट पर लगाई गई सांस्कृतिक झांकियों का उद्घाटन निवर्तमान अध्यक्ष आफताब आलम समेत अन्य गणमान्य अतिथियों ने किया. आफताब आलम ने कलाकारों की झांकियों की आरती उतारी. वहीं खगौल बड़ी सोन नहर घाट पर नगर परिषद की ओर से साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं. दोनों घाटों पर शाम और सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही.

फुलवारी शरीफ, जगदेव पथ स्थित बीएमपी तालाब, बेऊर, सिपारा, रामकृष्ण नगर, खेमनीचक, जगनपुरा, इलाहीबाग, मानपुर, बैरिया, कर्णपुरा, मनोहरपुर, कछुआरा, अनीसाबाद, जानीपुर, भुसौला दानापुर, खगौल, लख, संपतचक, गौरीचक, बेलदारीचक, बैरिया, गोपालपुर, परसा बाजार और पुनपुन नदी के विभिन्न घाटों पर छठ की छटा देखते ही बनी. पुनपुन नदी तट, शिव मंदिर घाट, करोड़ीचक गणेश तालाब, बहादुरपुर सूर्य मंदिर घाट, गोनपुरा सूर्य मंदिर घाट, खगौल लख स्थित बड़ी सोन नहर छठ घाट, अनीसाबाद के मानिकचंद तालाब, संपतचक के भोगीपुर में रॉकी मुखिया का तालाब, बरहमपुर तालाब, जगनपुरा, बैरिया सूर्य मंदिर घाट, इलाहीबाग, तारनपुर कंडाप, सकरैचा, धनकी, धरायचक, राजघाट नवादा, बजरंगबली कॉलोनी घाट, कुरकुरी पोखर और कछुआरा के आहर-पइन में बनाए गए घाटों पर बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु पहुंचे.

इसके अलावा बाइपास इलाके के अनीसाबाद मानिकचंद तालाब, पुलिस कॉलोनी, पहाड़पुर, बाल्मीचक, हरनीचक, चितकोहरा, शिवपुरी, भिखाचक, तेज प्रताप नगर और बेऊर मोड़ के आसपास के लोगों ने भी विभिन्न घाटों पर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. संजय नगर, मित्र मंडल कॉलोनी, बिड़ला कॉलोनी, साकेत विहार, पुलिस कॉलोनी, बजरंगबली कॉलोनी और वाल्मी स्थित वृंदावन कॉलोनी समेत कई मोहल्लों में भी छठ पूजा की विशेष व्यवस्था की गई थी. जिन इलाकों में नदी, तालाब या सार्वजनिक घाट उपलब्ध नहीं थे, वहां लोगों ने अपने स्तर से अस्थायी तालाब बनाकर और घरों की छतों पर कृत्रिम तालाब तैयार कर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया. शहर से लेकर गांव तक हर गली, मोहल्ले और कॉलोनी में छठ की रौनक रही.

संपतचक के 30 से अधिक घाटों पर उमड़ी भीड़, अमित कुमार और ऋषभ राय ने संभाली व्यवस्था

संपतचक नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार और अध्यक्ष प्रतिनिधि ऋषभ राय उर्फ बंटू लगातार घूम-घूमकर व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की निगरानी करते रहे. दोनों ने विभिन्न घाटों पर पहुंचकर साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा और अन्य जरूरी इंतजामों का जायजा लिया. नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है. घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और अन्य जरूरी इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी को परेशानी नहीं हो. पर्व को लेकर नगर परिषद की ओर से पूरी तैयारी की गई थी और सभी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी गई.

संपतचक नगर परिषद क्षेत्र के शेखपुरा छठ घाट, शेखपुरा रामकृष्ण नगर मेन रोड छठ घाट, बेईमान टोला छठ घाट, सद्भावना नगर नयाचक छठ घाट, कनौजी तालाब छठ घाट, देवी स्थान मनोहरपुर कछुआरा छठ घाट, तेलिया खांड़ मनोहरपुर कछुआरा छठ घाट, इलाहीबाग सूर्य मंदिर तालाब छठ घाट, उदैनी छठ घाट (गणेश कॉलोनी), खैराटाली सूर्य मंदिर तालाब छठ घाट, खैराटाली पीपरा छठ घाट, बोधाचक छठ घाट, फजीलाबाद छठ घाट, भेलवाड़ा छठ घाट, भोगीपुर तालाब छठ घाट, कामताचक छठ घाट, गोसाईंमठ छठ घाट, वाटर पार्क छठ घाट, सोहगी छठ घाट, हण्डेर सूर्य मंदिर तालाब पूर्वी छठ घाट, हण्डेर सूर्य मंदिर तालाब पश्चिमी छठ घाट, रामनगर छठ घाट, भीड़पर छठ घाट, बैरिया सूर्य मंदिर तालाब छठ घाट, कर्णपुरा तालाब पश्चिमी छठ घाट, कर्णपुरा तालाब पूर्वी छठ घाट, विश्वनाथ सिंह फार्म हाउस छठ घाट, चकबैरिया सूर्य मंदिर छठ घाट और संपतचक गांव छठ घाट समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही.

रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों के साये में शांतिपूर्ण संपन्न हुई पूजा

छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. प्रमुख छठ घाटों पर रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की तैनाती की गई थी. इसके साथ ही स्थानीय पुलिस बल भी लगातार मुस्तैद रहा. घाटों पर रोशनी, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए थे. महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए गए थे, जबकि नदी और गहरे जलाशयों में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों और बचाव दल की व्यवस्था की गई थी. घाटों तक आने-जाने वाले रास्तों की सफाई कराई गई थी. नगर परिषद फुलवारी शरीफ, संपतचक नगर परिषद और संबंधित पंचायतों की ओर से अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई, रोशनी और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं. स्थानीय पूजा समितियों और स्वयंसेवकों ने भी श्रद्धालुओं की सहायता में सक्रिय भूमिका निभाई.

डीएसपी और थानाध्यक्षों ने संभाली सुरक्षा की कमान, लगातार करते रहे गश्त

छठ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार विभिन्न घाटों का निरीक्षण करते रहे. फुलवारी शरीफ के डीएसपी-1 नारायण उपाध्याय, डीएसपी-2 उमेश्वर चौधरी और पटना सदर डीएसपी-2 रंजन कुमार अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों के साथ भ्रमण कर घाटों की व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा लेते रहे. अधिकारियों ने घाटों पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया.

फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम पुलिस बल के साथ विभिन्न घाटों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार भ्रमण करते रहे. बेऊर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष अफसर हुसैन, जानीपुर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सागर कुमार और परसा बाजार थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष मेनका रानी अपने-अपने इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे. वहीं रामकृष्ण नगर, गौरीचक और गोपालपुर थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्ष भी पुलिस बल के साथ घाटों पर भ्रमण करते नजर आए. पटना सदर अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी अलग-अलग इलाकों में गश्त करते रहे. रैपिड एक्शन फोर्स और स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी के बीच दोनों दिन छठ पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.

जनप्रतिनिधियों ने भी किया घाटों का निरीक्षण

छठ महापर्व को लेकर विधायक श्याम रजक ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था. उन्होंने फुलवारी शरीफ प्रखंड के गोनपुरा पंचायत अंतर्गत हिन्दुनी गांव में आईटीबीपी रोड स्थित छठ घाट निर्माण कार्य का उद्घाटन भी किया था. सांसद डॉ. मीसा भारती ने भी फुलवारी शरीफ के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर व्रतियों के लिए की गई सुविधाओं की जानकारी ली थी. वहीं पूर्व विधायक गोपाल रविदास भी अलग-अलग घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेते रहे. जनप्रतिनिधियों ने व्रतियों और श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की.

डूबते और उगते सूर्य की उपासना का संदेश देता है छठ महापर्व

छठ महापर्व भारतीय संस्कृति और लोक आस्था का ऐसा अनूठा पर्व है, जिसमें उगते सूर्य के साथ-साथ अस्ताचलगामी सूर्य की भी समान श्रद्धा से पूजा की जाती है. यह पर्व प्रकृति, जल, सूर्य और जीवन के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता है. बिहार की धरती से जुड़ी छठ की परंपरा आज देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के अनेक हिस्सों में रहने वाले भारतीयों तक पहुंच चुकी है. डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा यह संदेश देती है कि जीवन में अस्त होते समय का भी उतना ही सम्मान होना चाहिए, जितना उदय के समय का. संयम, पवित्रता, समानता और प्रकृति के प्रति समर्पण की भावना से जुड़ा यह महापर्व एक बार फिर श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ.

पटना में बनेंगे 12 कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और 15 वेंडिंग जोन, 30 साल की लीज पर होगा आवंटन
नगर निगम ने NBCC से किया समझौता- 8 मंजिला तक बनेंगी इमारतें

पटना।। राजधानी पटना की सड़कों को जाम से मुक्त कराने और फुटपाथ दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए पटना नगर निगम ने बड़ा प्लान तैयार किया है. नगर निगम ने भारत सरकार की एजेंसी NBCC के साथ समझौता किया है. इसके तहत शहर में 12 जगहों पर बहुमंजिला कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और 15 जगहों पर आधुनिक वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे.

इस प्रोजेक्ट पर करीब 365 करोड़ रुपए खर्च होंगे. इसमें वेंडिंग जोन पर 40 करोड़ और कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स पर 325 करोड़ खर्च होने का अनुमान है.

अब 8 मंजिला तक बनेंगी इमारतें
पहले इन संपत्तियों के विकास पर करीब 261 करोड़ खर्च होने का अनुमान था, लेकिन भविष्य की जरूरतों को देखते हुए नक्शे में बदलाव किया गया है. अब भवनों में बेसमेंट, पार्किंग और ग्राउंड फ्लोर के साथ आठ मंजिला तक निर्माण की योजना है. 12 प्रमुख भवनों के निर्माण पर संशोधित बजट के तहत 325 करोड़ खर्च होगा.

निगम को 502 करोड़ की कमाई का अनुमान
मोनेटाइजेशन के बाद शुरुआती तीन बड़े प्रोजेक्ट्स से ही निगम को 502 करोड़ प्राप्त होने की उम्मीद है. जिससे लागत निकालने के बाद भी निगम को 177 करोड़ से अधिक का शुद्ध लाभ होगा. इसके साथ ही वेंडरों और व्यवसायियों को 30 साल की लीज पर आवंटन किया जाएगा. इससे बोरिंग कैनाल रोड, राजापुर पुल, बेटर मोड़ और मुसल्लहपुर हाट जैसी प्रमुख सड़कों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी, वहीं निगम को सालाना 64 करोड़ का राजस्व भी मिलेगा.

एनआईटी मोड़ पर 6 फ्लोर का हॉस्टल भी बनेगा
एनआईटी मोड़ के प्रोजेक्ट में बड़ा बदलाव किया गया है. पहले यहां 43.80 करोड़ की लागत से चार मंजिला इमारत प्रस्तावित थी, जिसे अब 69.5 करोड़ की लागत से 8 मंजिला बनाया जाएगा. निचले दो मंजिलों पर कॉमर्शियल दुकानें और वेंडिंग स्पेस होगा, ऊपरी छह मंजिलों पर छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त छात्रावास संचालित होगा। इस अकेले प्रोजेक्ट से निगम को तीन वर्षों में 28 करोड़ का मुनाफा होगा.

अंचलवार प्रोजेक्ट्स का विवरण:

दीघा मछली बाजार – ग्राउंड फ्लोर

अंटा घाट – 4 मंजिला

बोरिंग रोड चौराहा से राजापुर पुल – 1 मंजिला

राजापुल के पास – 4 मंजिला

शेखपुरा मोड़ – 8 मंजिला

बेटर मोड़ – 5 मंजिला (वेंडिंग जोन)

कंकड़बाग टेंपो स्टैंड – 5 मंजिला (वेंडिंग जोन)

मुसल्लहपुर हाट – 5 मंजिला (वेंडिंग जोन, मैरिज हॉल)

प्रेमचंद गोलंबर – 3 मंजिला (मैरिज हॉल)

बहादुरपुर – 4 मंजिला (वेंडिंग जोन)

एनआईटी मोड़ – 8 मंजिला (वेंडिंग जोन)

इको पार्क / इंद्रा चार ब्लॉक – ग्राउंड फ्लोर

गायघाट – एक मंजिला

मीना बाजार – 4 मंजिला (वेंडिंग जोन, कम्युनिटी हॉल)

सती चौराहा – 4 मंजिला (वेंडिंग जोन)

pncb

छठ गीत ‘बबुआ गइले बिसराई’ ने झकझोरा दिल, बुजुर्गों की पीड़ा देख भावुक हुए दर्शक
राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने किया लोकार्पण, मनीषा श्रीवास्तव की आवाज की सराहना की. आपदा पर भी प्रेरणादायक गीत बनाने का दिया सुझाव

पटना. छठ महापर्व की आस्था, परंपरा और सामाजिक संवेदनाओं को संगीत के माध्यम से जीवंत करती लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव की विशेष प्रस्तुति ‘बबुआ गइले बिसराई’ का मंगलवार को बिहार म्यूजियम में भव्य लोकार्पण हुआ. बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने गीत का लोकार्पण किया. बुजुर्ग माता-पिता की उपेक्षा और बदलते पारिवारिक मूल्यों पर आधारित इस गीत ने सभागार में मौजूद दर्शकों को भावुक कर दिया. गीत के फिल्मांकन, संगीत और कलाकारों के अभिनय ने ऐसा प्रभाव छोड़ा कि प्रस्तुति समाप्त होने के बाद भी दर्शक उसकी संवेदनाओं से जुड़े नजर आए.

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम और राष्ट्रगान से हुआ. इसके बाद अतिथियों को भोजपुरी एवं मैथिली पेंटिंग से सुसज्जित अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया. वहीं, गीत में योगदान देने वाले कलाकारों और तकनीकी टीम के सदस्यों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए.

बुजुर्ग माता-पिता की उपेक्षा पर करारा संदेश
‘बबुआ गइले बिसराई’ महज एक छठ गीत नहीं, बल्कि समाज में तेजी से बदलते पारिवारिक रिश्तों और बुजुर्ग माता-पिता की उपेक्षा की पीड़ा को सामने लाने वाली संवेदनशील प्रस्तुति है. गीत के माध्यम से यह दिखाने का प्रयास किया गया है कि किस तरह नई पीढ़ी अपने माता-पिता और बुजुर्गों को भूलती जा रही है. छठ जैसे पारिवारिक जुड़ाव और लोकआस्था के महापर्व के साथ इस विषय को जोड़ना गीत को विशेष अर्थ देता है.

गीत को अपनी आवाज मनीषा श्रीवास्तव ने दी है, जबकि इसका संगीत प्रभाकर पांडे ने तैयार किया है. कहानी और प्रस्तुति में मनीषा श्रीवास्तव की भूमिका के साथ मुख्य पात्र के रूप में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभिषेक सिंह ने प्रभावशाली अभिनय किया है. गीत की भावपूर्ण गायकी, संगीत का उत्कृष्ट संयोजन, फिल्मांकन और कलाकारों के अभिनय ने बिहार म्यूजियम के सभागार में मौजूद दर्शकों को भीतर तक झकझोर दिया.

राज्यपाल ने की मनीषा की आवाज की तारीफ, आपदा पर गीत बनाने का सुझाव

लोकार्पण के बाद राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने मनीषा श्रीवास्तव की आवाज की विशेष सराहना की. उन्होंने इस तरह के संवेदनशील विषय पर गीत और वीडियो तैयार करने के लिए पूरी टीम को बधाई दी. राज्यपाल ने कहा कि आजकल की युवा पीढ़ी बुजुर्गों का आदर करना भूलती जा रही है. ऐसे समय में छठ गीत के माध्यम से पारिवारिक मूल्यों और बुजुर्गों के सम्मान का संदेश देना बेहद सराहनीय है.

उन्होंने मनीषा श्रीवास्तव को भविष्य में आपदा जैसे गंभीर विषयों पर भी अपनी दमदार आवाज में प्रेरणादायक रचनाएं तैयार करने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि इस तरह के गीत युवाओं के लिए प्रेरणा और जागरूकता का प्रभावी माध्यम बन सकते हैं. राज्यपाल ने ऐसी रचनात्मक पहल को आगे बढ़ाने के लिए पूरी टीम को प्रोत्साहित किया.

छठ की पुरानी परंपराओं को किया याद
राज्यपाल ने छठ से जुड़ी अपनी पुरानी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि पहले छठ के अवसर पर लोग बाहर से अपने गांव और शहर लौटते थे, ताकि भगवान भास्कर की आराधना के इस पावन पर्व को पूरे परिवार और सगे-संबंधियों के साथ मना सकें. लेकिन अब पर्व के अवसर पर भी कई लोग अपने घर नहीं पहुंचते हैं.

उन्होंने लोगों से छठ के साथ दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज जैसे त्योहारों को भी पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ मनाने की अपील की, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना या दुर्घटना न हो और पर्व खुशियों के साथ संपन्न हों.

आलोक पांडे की प्रस्तुति ने भी मोहा मन
कार्यक्रम में आलोक पांडे ने अपनी लोकगीत प्रस्तुति ‘केहू कतनी दुलारी बाकी, माई ना होई’ से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम का समापन भी वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ हुआ. अंत में मनीषा श्रीवास्तव ने आगत अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया.

इस अवसर पर बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह, उप महानिदेशक अशोक सिन्हा, बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ. संजय मयुख सहित कला, संस्कृति और संगीत जगत से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद रहीं.

ओ. पी. पाण्डेय | पटना नाउ

बिहार म्यूजियम में आज होगा भव्य समारोह
छठ के गीत में गूंजेगी रिश्तों की संवेदना, ‘बबुआ देलें बिसराई’ का लोकार्पण करेंगे राज्यपाल

कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी समेत कई गणमान्य हस्तियां रहेंगी मौजूद

पटना, 3 नवंबर। छठ महापर्व की लोकआस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक संवेदनाओं को समर्पित विशेष छठ गीत ‘बबुआ देलें बिसराई’ का भव्य लोकार्पण मंगलवार को पटना स्थित बिहार म्यूजियम में होगा। मणिषा श्रीवास्तव ऑफिशियल की इस विशेष प्रस्तुति का लोकार्पण बिहार के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन के करकमलों से किया जाएगा।

3 नवंबर को अपराह्न 4 बजे आयोजित इस समारोह में बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, बिहार संग्रहालय के महानिदेशक श्री अंजनी कुमार सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. संजय मयुख की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम के स्वागतकर्ता बिहार संग्रहालय, पटना के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा हैं, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव निभा रही हैं।

‘बबुआ देलें बिसराई’ शीर्षक से तैयार यह गीत केवल छठ की पारंपरिक भक्ति और आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से लोकजीवन की सामाजिक संवेदनाओं को भी अभिव्यक्त करने का प्रयास किया गया है। छठ महापर्व के अवसर पर इस तरह की सांस्कृतिक प्रस्तुति बिहार की लोकपरंपरा, पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक सरोकारों को संगीत के माध्यम से सामने लाने की एक पहल है।
बिहार म्यूजियम, नेहरू पथ (बेली रोड), पटना में आयोजित इस समारोह में कला, संस्कृति, साहित्य और संगीत जगत से जुड़ी हस्तियों सहित कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। आयोजक मनीषा श्रीवास्तव ने सभी से समारोह में शामिल होकर इस सांस्कृतिक अवसर की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

राहत: 16 अक्टूबर से चलेगी पटना – नई दिल्ली वन्दे भारत स्पेशल
वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल का किया जायेगा परिचालन

हाजीपुर।। त्योहार में घर आने को बेकरार दिल्ली के यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है. रेलवे ने यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए पटना और नई दिल्ली के बीच 02252/02251 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन की घोषणा की है. इस फेस्टिवल स्पेशल में वंदे भारत के 16 कोच होंगे.

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी सं. 02252 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन नई दिल्ली से 16 एवं 18 अक्टूबर, 2026 को तथा 21 अक्टूबर से 25 नवंबर, 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को परिचालित किया जाएगा. दिल्ली से यह स्पेशल 08.35 बजे खुलकर 10.21 बजे अलीगढ़, 13.30 बजे कानपुर सेंट्रल, 15.45 बजे प्रयागराज, 18.00 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 19.26 बजे बक्सर एवं 20.10 बजे आरा रुकते हुए उसी दिन 21.30 बजे पटना जं. पहुंचेगी.

उन्होंने बताया कि वापसी में, गाड़ी सं. 02251 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस पटना से 17 एवं 19 अक्टूबर, 2026 को तथा 22 अक्टूबर से 26 नवंबर, 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार, गुरूवार एवं रविवार को परिचालित किया जाएगा.

पटना से यह स्पेशल 10.00 बजे खुलकर, 10.38 बजे आरा, 11.25 बजे बक्सर, 13.10 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 15.35 बजे प्रयागराज, 17.50 बजे कानपुर सेंट्रल एवं 20.53 बजे अलीगढ़ रुकते हुए उसी दिन 23.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

pncb

बारिश के बीच भूपतिपुर में गैरेज संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग
बाइक सवार दो अपराधियों ने घात लगाकर बनाया निशाना, तीन-चार राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप, घटनास्थल से तीन खोखे बरामद

फुलवारी शरीफ, अजीत।। पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर में शनिवार की देर रात बारिश के बीच बाइक सवार दो अपराधियों ने गैरेज संचालक अंजनी रंजन को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में सनसनी फैल गयी. अपराधियों ने तीन-चार चक्र गोलियां चलायीं, जिसमें एक गोली अंजनी रंजन को लग गयी. गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़े. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी बाइक से फरार हो गये. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी और इलाके में अफरातफरी मच गयी. गंभीर रूप से घायल अंजनी रंजन को लोगों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.

बताया जाता है कि अंजनी रंजन भूपतिपुर में नंदन ऑटोमोबाइल नाम से गैरेज चलाते हैं. शनिवार रात गैरेज बंद करने के बाद वह बाहर निकले थे. इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई गोलीबारी से अंजनी रंजन को संभलने तक का मौका नहीं मिला. हमलावरों ने लगातार कई राउंड फायरिंग की और इसके बाद बाइक से फरार हो गये. घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक गोलियों की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आये. कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गये.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

फायरिंग की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने सबसे पहले घटनास्थल को सुरक्षित कर वहां मौजूद लोगों को हटाया और वारदात से जुड़े साक्ष्यों को जुटाना शुरू किया. पुलिस ने मौके से गोली के तीन खोखे बरामद किये हैं. खोखों को जांच के लिए सुरक्षित किया गया है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि अपराधियों ने कितनी दूरी से फायरिंग की और गोली चलाने के बाद वे किस दिशा में भागे.

घटनास्थल के आसपास पुलिस ने काफी देर तक जांच की. जमीन और आसपास के हिस्सों को भी देखा गया, ताकि फायरिंग से जुड़े अन्य साक्ष्य मिल सकें. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली. वारदात के समय वहां कौन-कौन मौजूद था और अपराधी किस रास्ते से आये तथा किस दिशा में भागे, इसकी जानकारी जुटायी जा रही है.

सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा अपराधियों का राज

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि अपराधी वारदात से पहले कितनी देर तक इलाके में मौजूद थे. पुलिस को आशंका है कि हमलावरों ने पहले से इलाके की रेकी की होगी. आसपास की दुकानों, मकानों और रास्तों पर लगे कैमरों की फुटेज को देखा जा रहा है. अपराधियों की बाइक, उनके आने-जाने के रास्ते और फायरिंग के बाद भागने की दिशा का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

पुलिस टीम घटना से पहले और बाद की गतिविधियों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके. जांच में यह भी देखा जा रहा है कि घटना के समय आसपास से कौन-कौन सी बाइक गुजरी थी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के अलावा प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी को भी जोड़कर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

एसडीपीओ ने पहुंचकर लिया घटनास्थल का जायजा

घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-2 रंजन कुमार भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों से पूरी जानकारी ली. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर बरामद खोखों और जांच के दौरान सामने आये तथ्यों की जानकारी ली. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं.

पुलिस हर एंगल से कर रही पड़ताल

फायरिंग की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अंजनी रंजन को ही निशाना क्यों बनाया गया. गैरेज से जुड़े किसी विवाद, आपसी रंजिश, पुराने विवाद या अन्य कारणों को लेकर भी पुलिस पड़ताल कर रही है. परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि अंजनी रंजन के किसी विवाद या दुश्मनी की जानकारी मिल सके. पुलिस घायल से पूछताछ करने की स्थिति बनने का भी इंतजार कर रही है, क्योंकि घटना के संबंध में उनकी जानकारी जांच के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बाइक सवार दो अपराधियों ने अंजनी रंजन पर गोली चलायी है. घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किये गये हैं. अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है.

बारिश के बीच गोलियों की आवाज से दहले लोग

शनिवार की रात बारिश के बीच हुई इस गोलीबारी से भूपतिपुर इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया. रात में अचानक गोलियों की आवाज से आसपास के लोग सकते में आ गये. वारदात के बाद लोगों में अपराधियों को लेकर चर्चा शुरू हो गयी. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह अपराधियों ने घात लगाकर गैरेज संचालक को निशाना बनाया, उससे इलाके में सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गयी है. फिलहाल पुलिस की जांच सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले खोखों, प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी और परिवार से पूछताछ पर केंद्रित है.

पाटलिपुत्र सेटेलाइट टाउनशिप के खिलाफ किसान मजदूर संघर्ष समिति का आंदोलन तेज
पटना। अजीत।। किसान मजदूर संघर्ष समिति ने पाटलिपुत्र सैटलाइट टाउनशिप के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के खिलाफ कानूनी लड़ाई के साथ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है. रविवार को पटना के बेलदारीचक स्थित सुहागन मैरिज हॉल में प्रेसवार्ता कर समिति के महासचिव राहुल कुमार सिंह ने कहा कि संगठन राष्ट्रीय से लेकर ग्राम-वार्ड स्तर तक सांगठनिक ढांचा तैयार कर किसानों और मजदूरों को जोड़ेगा.

उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को आधार बनाकर टाउनशिप का विरोध किया जाएगा. राष्ट्रीय किसान संगठनों से संपर्क कर कानूनी लड़ाई के साथ धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा. उन्होंने बिहार सरकार द्वारा मुखियाओं से स्वीकृति लेने की प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए कहा कि मुखिया या ग्राम सभा को किसी व्यक्ति, परिवार या समाज की निजी जमीन पर अधिकार नहीं है.

समिति ने कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग को आपत्ति और सुझाव देने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है. किसानों की जमीन से जुड़े सरकारी संशोधनों को भी कानूनी चुनौती देने की तैयारी है. 27 सितंबर को प्रभावित किसानों और मजदूरों की आमसभा होगी.

राहुल कुमार सिंह ने बताया कि पेपरलेस रजिस्ट्री की प्रक्रिया की जानकारी जुटाई जा रही है और इस पर भी संगठन कार्यक्रम तय करेगा. किसानों-मजदूरों से आर्थिक और सामाजिक सहयोग लिया जाएगा. अन्य किसान संगठनों से जुड़े लोगों को संगठन में जिम्मेदारी देने पर विचार किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र सैटलाइट टाउनशिप के खिलाफ गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन धरना की तैयारी है. राष्ट्रीय किसान संगठनों का सहयोग मिलने पर दिल्ली में प्रेसवार्ता और जंतर-मंतर पर धरना भी दिया जाएगा.

pncb

आखर के सहयोग से भोजपुरी विभाग में शुरू हुआ डिजिटल लाइब्रेरी
भिखारी ठाकुर को सिर्फ जाति के चश्मे से देखना उनके साहित्य के साथ न्याय नहीं : डॉ. एम.के. पाण्डेय

आखर के सौजन्य से भोजपुरी विभाग में ‘महेंद्र मिश्र पुस्तकालय’ और डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ

आरा,26 अगस्त.  वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भोजपुरी विभाग में भोजपुरी साहित्य और संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई। आखर ट्रस्ट के सौजन्य से ‘महेंद्र मिश्र पुस्तकालय’ का उद्घाटन और डिजिटल लाइब्रेरी सेवा का लोकार्पण किया गया।

पुस्तकालय का उद्घाटन आखर संस्था के संजय सिंह, नवीन कुमार, मोहन श्रीवास्तव, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. एम.के. पाण्डेय तथा भोजपुरी विभागाध्यक्ष प्रो. दिवाकर पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर ‘भिखारी ठाकुर के रचनन प कुछ बिचार, कुछ विमर्श : जुग संदर्भ में’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता सत्यवती महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी प्राध्यापक डॉ. मुन्ना कुमार पाण्डेय ने कहा कि भिखारी ठाकुर भोजपुरी साहित्य और संस्कृति के प्रस्थान बिंदु हैं।

उन्होंने कहा कि भिखारी ठाकुर की रचनाओं को किसी एक खांचे में डालकर या संकीर्ण जातीय दृष्टि से देखना उनके साहित्य का सही मूल्यांकन नहीं है। ‘बिदेसिया’ और ‘गबरघिचोर’ जैसी रचनाओं में आज के उत्तर आधुनिक विमर्श तक की झलक दिखाई देती है।

डॉ. पाण्डेय ने भिखारी ठाकुर के साहित्य में नारीवादी दृष्टिकोण की चर्चा करते हुए उन्हें युगधर्मी कलाकार बताया। उन्होंने कहा कि कलाकार जाति और धर्म के बंधनों से ऊपर होता है। ऐसे में भिखारी ठाकुर की रचनाओं पर नई दृष्टि और नए विमर्श के साथ शोध की आवश्यकता है।

भोजपुरी छात्रों के लिए नई पहल

कार्यक्रम में आखर ट्रस्ट के संजय सिंह, मोहन श्रीवास्तव और नवीन कुमार ने ‘आखर गद्य लेखन प्रतियोगिता’ शुरू करने तथा आखर के सहयोग से भोजपुरी विभाग की डिजिटल पत्रिका प्रारंभ करने की घोषणा की। छात्रों को भोजपुरी में मौलिक लेखन के लिए प्रोत्साहित किया गया।

विभाग में नवनिर्मित महेंद्र मिश्र पुस्तकालय में छात्रों के लिए कई उपयोगी सुविधाएं भी शुरू की गई हैं। डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से भोजपुरी साहित्य के विद्यार्थियों और शोधार्थियों को अध्ययन एवं शोध के नए संसाधन उपलब्ध होंगे।

शोधार्थी रवि प्रकाश सूरज की पीएचडी मौखिकी

कार्यक्रम के बाद शोधार्थी रवि प्रकाश सूरज की पीएचडी मौखिकी भी सम्पन्न हुई। ‘भोजपुरी आ छत्तीसगढ़ी लोकगथन के सामाजिक आ सांस्कृतिक अध्ययन’ विषय पर आधारित शोधकार्य प्रो. दिवाकर पाण्डेय के निर्देशन में पूरा किया गया। बाह्य परीक्षक दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. एम.के. पाण्डेय थे।

रवि प्रकाश सूरज ने कहा कि भोजपुरी लोकगाथा मौखिक परंपरा की तेजी से विलुप्त होती विधाओं में से एक है। उनका शोध लोकगाथाओं के महत्व को समझने के साथ-साथ इनके संरक्षण और संवर्धन की दिशा में उपयोगी साबित होगा।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी, साहित्यकार और पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नीरज वर्मा, नवनीत राय, मुकेश कुमार, आनंद भूषण पांडेय, जितेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, नरेंद्र सिंह, दिनेश त्रिपाठी, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. यशवंत कुमार सिंह, सोहित सिन्हा, ढूनमुन सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

भोजपुरी साहित्य के अध्ययन को पुस्तकालय, डिजिटल संसाधन और नए शोध-विमर्श से जोड़ने की यह पहल निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

रंगों से सजी लोयोला की धरती
400 नन्हे कलाकारों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

पटना. 25 अगस्त. पटना के प्रतिष्ठित लोयोला हाई स्कूल परिसर में मंगलवार को 14वीं ब्रदर रेमंड मेमोरियल अंतर-विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में पटना के करीब 32 विद्यालयों के लगभग 400 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और ब्रदर रेमंड की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. इसके बाद लोयोला हाई स्कूल के उपप्राचार्य रेवरेण्ड ब्रदर रौशन रेखा ने स्वागत संबोधन में विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

इस अवसर पर लोयोला हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत. नृत्य. वायलिन वादन तथा विषयगत नृत्य की प्रस्तुतियों से समारोह में सांस्कृतिक रंग भर दिया.

चित्रकला प्रतियोगिता कक्षा 3 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए चार श्रेणियों में आयोजित की गई. श्रेणी ए में कक्षा 3 और 4. श्रेणी बी में कक्षा 5 और 6. श्रेणी सी में कक्षा 7 और 8 तथा श्रेणी डी में कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों ने भाग लिया.

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पटना वीमेंस कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर यामिनी. मूर्तिकार और कलाकार सन्यासी रेड. इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल डिजाइन के फैकल्टी मेंबर तपन कुमार विश्वास तथा कॉन्टेम्पोरेरी आर्टिस्ट एवं डिजाइन प्वाइंट की संस्थापक सिन्नी शोष्या शामिल थीं.

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों और तकनीकों के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता. कलात्मक अन्वेषण और नवीन सोच को अभिव्यक्त करने का अवसर मिला. बच्चों ने रंगों और रेखाओं के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को कागज पर जीवंत किया.

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ. विभिन्न श्रेणियों के विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. पुरस्कार मिलने पर विजेताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे. ब्रदर रेमंड की स्मृति में आयोजित यह वार्षिक चित्रकला प्रतियोगिता विद्यार्थियों में कला के प्रति रुचि. रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है.

पटना मेट्रो के विस्तार की तैयारी, अक्टूबर से खेमनीचक और अगले साल मीठापुर तक कर सकेंगे सफर
मेट्रो का प्रमुख इंटरचेंज स्टेशन खेमनीचक तैयार

2027 के मध्य तक मीठापुर तक सफर कराने की तैयारी

पटना।। पटना मेट्रो का काम एक बार फिर जोर पकड़ रहा है. सरकार ने मेट्रो के लिए 628.32 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं जिससे काम में तेजी आई है. इसी साल अक्टूबर में खेमनीचक इंटरचेंज स्टेशन शुरू हो जाएगा. मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक खेमनीचक में दोनों रूट का काम पूरा होने के साथ आम लोगों के लिए खोला जाएगा. यह स्टेशन तीन तल का है. इससे कॉरिडोर वन और कॉरिडोर टू के हिस्से में लोग गाड़ियां बदल सकेंगे. यहां से 2 रूट मिलेंगे – एक मलाही पकड़ी और दूसरा मीठापुर. हालांकि मीठापुर तक का सफर करने के लिए अभी इंतजार करना होगा.

मेट्रो के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मीठापुर से खेमनीचक तक एलिवेटेड ट्रैक का सुपर स्ट्रक्चर बनकर तैयार है. इसमें चार स्टेशन हैं. इन स्टेशनों का निर्माण कार्य चल रहा है. सिविल वर्क सहित ट्रैक, एस्कलेटर, लिफ्ट सहित अन्य कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है. इसको जून 2027 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है. इस रूट पर यात्रियों को मीठापुर, रामकृष्ण नगर, जगनपुरा और खेमनीचक स्टेशन पर उतरने-चढ़ने की सुविधा मिलेगी.

खेमनीचक से मीठापुर तक 3.1 किमी लंबा एलिवेटेड ट्रैक बन रहा है. ये रूट यात्रियों की संख्या के मामले में अपेक्षाकृत ज्यादा व्यस्त होगा और यही वजह है कि पटना मेट्रो ने इस रूट के लिए पुणे से तीन सेट ट्रेन का ऑर्डर दिया है जो सभी 6 बोगी वाली होगी. ये तीनों सेट मेट्रो ट्रेन दिसंबर तक मिल जाने की उम्मीद है.

मेट्रो में आगे और क्या!!

जानकारी के अनुसार मलाही पकड़ी से पटना जंक्शन तक नवंबर में अंडरग्राउंड टनल बनकर तैयार होगी. अभी करीब 100 मीटर का निर्माण बचा है. इसमें राजेंद्रनगर, मोइनुल हक स्टेडियम, पटना विवि, PMCH, गांधी मैदान, आकाशवाणी और पटना जंक्शन शामिल हैं. इसकी लंबाई 10.54 किमी है. इसके सिविल वर्क सहित अन्य अलग-अलग कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है. इसको वर्ष 2028 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. पटना मेट्रो की कुल लंबाई 32.50 किमी है. इसमें दानापुर से पटना सिटी तक का एरिया शामिल है. सगुना मोड़ से रुकनपुरा तक एलिवेटेड ट्रैक का काम जारी है जबकि पटना जंक्शन से मीठापुर को जोड़ने के लिए अंडरग्राउंड टनल बननी है. इसका काम अभी शुरू नहीं हुआ है.

pncb