एजुकेशन – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

बिहार में अनट्रेंड शिक्षकों पर बड़ा फैसला, 31 मार्च 2015 के बाद बहाल शिक्षकों की जाएगी नौकरी
शिक्षा विभाग का आदेश जारी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश, 2015 को सेवा में रहे शिक्षकों को http://D.El.Ed के लिए 31 अगस्त 2028 तक अंतिम मौका

पटना। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग (प्राथमिक शिक्षा निदेशालय) ने प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षकों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आलोक में बड़ा निर्देश जारी किया है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक ने पत्रांक 2853, दिनांक 01/10/2026 द्वारा सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई का आदेश दिया है.

यह मामला Civil Appeal No…/2026, अब्दुल बाकी अंसारी एवं अन्य बनाम भारत संघ एवं अन्य तथा SLP(C) No 10872-10898/2024 में माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 28.07.2026 को पारित न्यायादेश से संबंधित है.

विभाग के पत्र की मुख्य बातें:

1. 31 मार्च 2015 को सेवा में रहे शिक्षकों को राहत: जो शिक्षक दिनांक 31.03.2015 को सेवा में थे और http://D.El.Ed योग्यता नहीं रखते थे, उन्हें http://D.El.Ed की योग्यता प्राप्त करने के लिए 31.08.2028 तक का अंतिम अवसर दिया गया है. इसके बाद कोई समय विस्तार नहीं मिलेगा.

2. 2015 के बाद की नियुक्तियां अवैध: दिनांक 31.03.2015 के बाद बिना निर्धारित न्यूनतम प्रशिक्षण योग्यता (D.El.Ed) के की गई सभी नियुक्तियां अवैध मानी जाएंगी। संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। 31.03.2015 Cut-Off Date होगा.

3. बर्खास्त शिक्षक फिर होंगे बहाल: ऐसे अप्रशिक्षित शिक्षक जो 31.03.2015 से पहले नियुक्त हुए थे, लेकिन LPA No 748/2022 में पटना हाईकोर्ट के दिनांक 20.03.2024 के आदेश के आलोक में बर्खास्त कर दिए गए थे, उन्हें पुनः सेवा में बनाए रखने / पुनर्नियुक्त करने की कार्रवाई जिला शिक्षा पदाधिकारी करेंगे ताकि वे निर्धारित अवधि में http://D.El.Ed प्राप्त कर सकें.

pncb

बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला: 10वीं और 12वीं के दस्तावेज अब DigiLocker पर
छात्र कहीं से भी, कभी भी डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट और सर्टिफिकेट, फर्जीवाड़े और दस्तावेज खोने की टेंशन खत्म

पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने छात्रों के हित में बड़ी पहल की है। वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं (माध्यमिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के शैक्षणिक दस्तावेज अब DigiLocker पर उपलब्ध करा दिए गए हैं.

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बताया कि इस पहल को साकार करने में अपर मुख्य सचिव लोक भवन, दीपक कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. साथ ही यह पहल डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), भारत सरकार के समन्वय से संभव हुई है.

अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही 2026 से पूर्व की परीक्षाओं के मार्कशीट और सर्टिफिकेट भी DigiLocker पर उपलब्ध कराए जाएंगे.

DigiLocker में जारी दस्तावेज IT Act 2000 के तहत मूल दस्तावेज के समकक्ष मान्य होंगे.

इस पहल के 3 बड़े लाभ:
1.  दस्तावेज सीधे जारीकर्ता संस्था से मिलेंगे, जिससे प्रामाणिकता सुनिश्चित रहेगी.
2.  दस्तावेज खो जाने, क्षतिग्रस्त होने या नकली होने की समस्या से मुक्ति मिलेगी.
3.  उच्च शिक्षा में प्रवेश, छात्रवृत्ति, नौकरी और अन्य सेवाओं के लिए त्वरित सत्यापन संभव होगा.

कैसे प्राप्त करें दस्तावेज?
1.  http://digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
2.  आधार-सत्यापित मोबाइल नंबर से साइन अप / लॉग इन करें.
3.  “Issued Documents” / “Search Documents” में जाकर “Bihar School Examination Board” चुनें.
4.  10वीं या 12वीं का दस्तावेज चुनें, रोल कोड, रोल नंबर एवं वर्ष 2026 दर्ज करें और दस्तावेज प्राप्त करें.

pncb

पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 1 अक्टूबर से आवेदन
बिहार बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी किया

पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बताया कि इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 01 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक लिए जाएंगे. आवेदन के लिए वेबसाइट https://sletregistration.cbrt.co.in निर्धारित की गई है.

परीक्षा पैटर्न ऐसा होगा:

कुल 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें 100 अंक पुस्तकालय विज्ञान से और 50 अंक सामान्य ज्ञान से होंगे

परीक्षा CBT (Computer Based Test) मोड में 150 मिनट यानी ढाई घंटे की होगी.

सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और Negative Marking नहीं होगी.

योग्यता और पात्रता:

आवेदक बिहार का निवासी होना अनिवार्य है.

सभी वर्गों को उम्र सीमा में 10 वर्ष की छूट मिलेगी.

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 45% अंकों (कुछ आरक्षित वर्गों में 5% की छूट) के साथ स्नातक और पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक की डिग्री अनिवार्य है.

क्वालिफाइंग मार्क्स:
सामान्य – 50%, पिछड़ा वर्ग – 45.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 42.5%, SC/ST, दिव्यांग और महिला – 40% अंक लाना होगा. परीक्षा का पाठ्यक्रम राज्य के विश्वविद्यालयों में पुस्तकालय विज्ञान स्नातक के लिए लागू पाठ्यक्रम के अनुसार होगा.

PTM: ‘पैरेंट्स ऑफ द मंथ’ से सम्मानित होंगे चुनिंदा अभिभावक
26 को सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी

पटना।। राज्य के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में 26 सितम्बर को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. इसमें कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों के अभिभावक शामिल होंगे. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की पहल के बाद इस बार की संगोष्ठी की थीम ‘निपुण पथ : पढ़ना, लिखना और गणना’ रखी गई है.
संगोष्ठी में बच्चों और अभिभावकों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. बच्चों की शिक्षा और विद्यालय की गतिविधियों में विशेष सहयोग देने वाले अभिभावकों को ‘पैरेंट्स ऑफ द मंथ’ के रूप में सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चे ‘स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ के रूप में सम्मानित किए जाएंगे.

संगोष्ठी के दौरान बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, पढ़ने-लिखने की क्षमता और गणना कौशल पर विशेष चर्चा होगी. अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई में प्रगति, उनकी जरूरतों और आगे किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी दी जाएगी. साथ ही, बच्चों की शिक्षा में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया जाएगा‌.

प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक ने बताया कि संगोष्ठी की तैयारियां अंतिम चरण में है.  प्राथमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को आयोजन के संबंध में 10 दिन पहले ही पत्र भेजा जा चुका है. संगोष्ठी का आयोजन पहले 22 सितम्बर को होना था. अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर 26 सितम्बर किया गया है.

RK

पटना में माता सीता महिला विवि और बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर विवि की स्थापना पर कैबिनेट की मुहर
बिहार में दो नए विश्वविद्यालयों की स्थापना को कैबिनेट की मंजूरी

पटना।। राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल करते हुए बुधवार की शाम आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक में दो नए विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी प्रदान की. इनमें पटना में माता सीता महिला विश्वविद्यालय और बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय शामिल हैं. राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती के दिन उनके नाम पर विवि की घोषणा कर सरकार ने उनका सम्मान किया है.

बिहार विशिष्ट विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 के तहत दोनों विश्वविद्यालयों की स्थापना की स्वीकृति दी गई है. साथ ही, विश्वविद्यालयों की स्थापना के प्रारंभिक कार्यों और अफसरों-कर्मियों के वेतन आदि के लिए हर विश्वविद्यालय को 15 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी गई है.
माता सीता महिला विश्वविद्यालय का क्षेत्राधिकार पटना जिले में स्थित सभी अंगीभूत एवं संबद्धता प्राप्त महिला महाविद्यालयों तक होगा. वैसे पटना विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेज माता सीता विवि के दायरे में नहीं आएंगे.
इस विश्वविद्यालय की स्थापना से पटना जिले के महिला महाविद्यालयों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग विश्वविद्यालयीय व्यवस्था विकसित होगी.

कैबिनेट के फैसले के मुताबिक रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय का क्षेत्राधिकार बेगूसराय और खगड़िया जिले में स्थित अंगीभूत एवं संबद्धता प्राप्त महाविद्यालयों तक होगा.
इसमें कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त एवं उसके अंगीभूत महाविद्यालय दिनकर विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार में शामिल नहीं होंगे. दोनों विश्वविद्यालयों की स्थापना से राज्य में उच्च शिक्षा का विस्तार, बेहतर शैक्षणिक प्रशासन और विद्यार्थियों को सुविधाजनक उच्च शिक्षा उपलब्ध होगी.

pncb

BPSSC की मुख्य परीक्षा रद्द, पेपर लीक और धांधली के आरोपों के बाद आयोग का बड़ा फैसला
पटना। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने आखिरकार विज्ञापन संख्या-05/2025 के तहत 27 मई 2026 को आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है. आयोग ने 23 सितंबर 2026 को जारी सूचना में इसे अपरिहार्य कारणों से रद्द करना बताया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह फैसला लंबे समय से उठ रही धांधली की मांग के बाद लिया गया है.

क्या है पूरा मामला?

अभ्यर्थी लंबे समय से इस परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे थे. परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली की शिकायत दर्ज की गई थी.

आरोप है कि परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया था और कई परीक्षा केंद्रों पर एक ही क्रम में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पास होने की शिकायत मिली थी. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) पूरे मामले की जांच कर रही है.

आयोग ने क्या कहा?

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना द्वारा जारी पत्रांक – 1339 के अनुसार:

दिनांक 27.05.2026 को दो पालियों में होने वाली मुख्य लिखित परीक्षा रद्द की जाती है.

परीक्षा की नई तिथि के बारे में अलग से सूचित किया जाएगा.

अभ्यर्थी केवल आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in पर ही भरोसा करें, भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें.

दलालों से सावधान रहने की भी अपील की गई है.

pncb

BPSC TRE-4.0 का नया नोटिफिकेशन जारी, 32,388 पदों पर होगी बहाली
पटना। बिहार में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चतुर्थ चरण के विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के लिए नया विज्ञापन संख्या-15/2026 जारी कर दिया है. बता दें कि काफी समय से अभ्यर्थियों ने इसकी मांग करते हुए कई बार आन्दोलन भी किया.

इस नये विज्ञापन के तहत शिक्षा विभाग, बिहार में कुल 32,388 (बत्तीस हजार तीन सौ अठासी) रिक्त पदों पर विद्यालय अध्यापक की नियुक्ति की जाएगी.

आयोग ने स्पष्ट किया है कि इससे पूर्व दिनांक 18.08.2026 को प्रकाशित विज्ञापन संख्या-14/2026 को रद्द करते हुए यह नया विज्ञापन जारी किया गया है.

महत्वपूर्ण तिथियां:

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 25 सितंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अक्टूबर 2026

शुल्क भुगतान प्रारंभ करने की तिथि: 25 सितंबर 2026

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 25 अक्टूबर 2026

आयोग ने कहा है कि विस्तृत जानकारी, पदों का विवरण, योग्यता और ऑनलाइन आवेदन से संबंधित निर्देश BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है.

pncb

रिश्वत मांगने के आरोप में शिक्षा विभाग के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी निलंबित
115 याचिकाकर्ताओं से ग्रेड पे का लाभ दिलाने के बदले 2-2 हजार रुपये मांगने का आरोप

भ्रष्ट आचरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : शिक्षा मंत्री

पटना। शिक्षा विभाग ने रिश्वत मांगने के आरोप में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी आशीष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. शिक्षा मंत्री  मिथिलेश तिवारी के सख्त निर्देश के बाद सोमवार को विभाग ने यह कार्रवाई की. तिवारी ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि विभाग में भ्रष्ट आचरण और रिश्वतखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. विभाग में कामकाज पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ होना चाहिए .

सेक्शन 7 के पदाधिकारी आशीष पर 115 याचिकाकर्ताओं से ग्रेड पे का लाभ दिलाने के बदले प्रति व्यक्ति 2000 रुपए मांगने का आरोप है. कुल 2 लाख रुपए की मांग किए जाने की शिकायत सामने आई है.

मामला बेगूसराय जिले के नवीन प्राथमिक विद्यालय, लखनपुर के विशिष्ट शिक्षक राजू कुमार की ओर से दर्ज कराए गए परिवाद से जुड़ा है. इस मामले में उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार विरमन तिथि से ग्रेड पे का लाभ देने से संबंधित काम होना था. आशीष पर आरोप है कि इस काम को पूरा करने के बदले याचिकाकर्ताओं से पैसे मांगे गए.

मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने आशीष को बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के तहत निलंबित किया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय निदेशक, जन शिक्षा कोषांग तय किया गया है.
शिक्षा मंत्री ने कहा कि किसी भी कर्मचारी या अधिकारी द्वारा आम लोगों से पैसे मांगने की शिकायत सामने आती है और जांच में मामला सही पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. किसी भी काम के लिए पैसे मांगना गंभीर मामला है. ऐसे मामलों में किसी तरह की लापरवाही या नरमी नहीं बरती जाएगी.

RK

सरकारी स्कूलों में मूल्यांकन कार्य शुरू
पटना।। बिहार के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में सोमवार, 21 सितंबर से अर्धवार्षिक परीक्षा के मूल्यांकन कार्ड का कार्य शुरू हो गया.

शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के मूल्यांकन का कार्य सभी प्रखंडों के सीआरसी (क्लस्टर रिसोर्स सेंटर) केंद्रों पर किया जा रहा है. यह मूल्यांकन कार्य 21 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा.

क्या होगा इस मूल्यांकन में

– बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षा की कॉपियों की जाँच

– मूल्यांकन कार्ड में बच्चों की प्रगति का उल्लेख

– कमजोर बच्चों के लिए विशेष योजना तैयार करना

विभाग ने सभी प्रधानाध्यापकों और सीआरसी समन्वयकों को निर्देश दिया है कि मूल्यांकन कार्य समय पर पूरा कर रिपोर्ट जिला शिक्षा कार्यालय को भेजें. मूल्यांकन के बाद इसी महीने 26 सितंबर को अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) कर बच्चों की प्रगति रिपोर्ट अभिभावकों को दी जाएगी.

RK

चर्चित शिक्षक शिव कुमार सहाय का निधन
बॉलीवुड अभिनेता सत्यकाम आनंद के थे पिता

84 वर्ष की उम्र में हृदय गति रुकने से हुआ निधन, शिष्यों में शोक की लहर

आरा,19 सितंबर। शहर के मौलाबाग निवासी, जैन स्कूल के चर्चित विज्ञान शिक्षक एवं पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य शिव कुमार सहाय का शुक्रवार की शाम निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। उनके छोटे पुत्र सोनू ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच मौलाबाग स्थित आवास पर हृदय गति रुकने से उनका निधन हुआ।

शिव कुमार सहाय जिले के चर्चित शिक्षकों में शुमार रहे। विज्ञान और गणित विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ तथा विद्यार्थियों के प्रति सहज और सौम्य व्यवहार के कारण वह लंबे समय तक अपने शिष्यों के बीच लोकप्रिय रहे। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनसे पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम नहीं हुई। उन्होंने अपने जीवन में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा भी दी।
शिक्षण के साथ-साथ शिव कुमार सहाय सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे। समाज के जरूरतमंद और दबे-कुचले लोगों की मदद के लिए वह लगातार प्रयासरत रहते थे। सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी उनकी अपनी पहचान थी। समाजसेवा के प्रति इसी जुड़ाव के कारण उन्होंने आरा से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने सामाजिक सरोकारों से खुद को अलग नहीं किया और लोगों की मदद करते रहे।

शिव कुमार सहाय अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र, दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र सुनील सहाय स्कॉलर एवं भोजपुरी विभाग के प्राध्यापक रहे हैं। दूसरे पुत्र सत्यकाम आनंद बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता एवं रंगकर्मी हैं, जबकि सबसे छोटे पुत्र सोनू बीपीएससी और यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले शिक्षक हैं।

उनके निधन की सूचना मिलते ही अलग-अलग शहरों में रह रहे परिवार के सदस्य आरा के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों के शनिवार की सुबह तक आरा पहुंचने के बाद स्वर्गीय शिव कुमार सहाय की अंत्येष्टि की जाएगी।

इधर, उनके निधन की खबर फैलते ही उनके पुराने शिष्यों और परिचितों के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जैन स्कूल सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उनसे शिक्षा प्राप्त कर चुके सैकड़ों लोग उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके निधन से शिक्षा जगत, रंगकर्म और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

आरा से ओ पी पाण्डेय की रिपोर्ट