ACADEMIC – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला: 10वीं और 12वीं के दस्तावेज अब DigiLocker पर
छात्र कहीं से भी, कभी भी डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट और सर्टिफिकेट, फर्जीवाड़े और दस्तावेज खोने की टेंशन खत्म

पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने छात्रों के हित में बड़ी पहल की है। वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं (माध्यमिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के शैक्षणिक दस्तावेज अब DigiLocker पर उपलब्ध करा दिए गए हैं.

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बताया कि इस पहल को साकार करने में अपर मुख्य सचिव लोक भवन, दीपक कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. साथ ही यह पहल डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), भारत सरकार के समन्वय से संभव हुई है.

अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही 2026 से पूर्व की परीक्षाओं के मार्कशीट और सर्टिफिकेट भी DigiLocker पर उपलब्ध कराए जाएंगे.

DigiLocker में जारी दस्तावेज IT Act 2000 के तहत मूल दस्तावेज के समकक्ष मान्य होंगे.

इस पहल के 3 बड़े लाभ:
1.  दस्तावेज सीधे जारीकर्ता संस्था से मिलेंगे, जिससे प्रामाणिकता सुनिश्चित रहेगी.
2.  दस्तावेज खो जाने, क्षतिग्रस्त होने या नकली होने की समस्या से मुक्ति मिलेगी.
3.  उच्च शिक्षा में प्रवेश, छात्रवृत्ति, नौकरी और अन्य सेवाओं के लिए त्वरित सत्यापन संभव होगा.

कैसे प्राप्त करें दस्तावेज?
1.  http://digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
2.  आधार-सत्यापित मोबाइल नंबर से साइन अप / लॉग इन करें.
3.  “Issued Documents” / “Search Documents” में जाकर “Bihar School Examination Board” चुनें.
4.  10वीं या 12वीं का दस्तावेज चुनें, रोल कोड, रोल नंबर एवं वर्ष 2026 दर्ज करें और दस्तावेज प्राप्त करें.

pncb

PTM: ‘पैरेंट्स ऑफ द मंथ’ से सम्मानित होंगे चुनिंदा अभिभावक
26 को सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी

पटना।। राज्य के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में 26 सितम्बर को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. इसमें कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों के अभिभावक शामिल होंगे. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की पहल के बाद इस बार की संगोष्ठी की थीम ‘निपुण पथ : पढ़ना, लिखना और गणना’ रखी गई है.
संगोष्ठी में बच्चों और अभिभावकों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. बच्चों की शिक्षा और विद्यालय की गतिविधियों में विशेष सहयोग देने वाले अभिभावकों को ‘पैरेंट्स ऑफ द मंथ’ के रूप में सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चे ‘स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ के रूप में सम्मानित किए जाएंगे.

संगोष्ठी के दौरान बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, पढ़ने-लिखने की क्षमता और गणना कौशल पर विशेष चर्चा होगी. अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई में प्रगति, उनकी जरूरतों और आगे किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी दी जाएगी. साथ ही, बच्चों की शिक्षा में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया जाएगा‌.

प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक ने बताया कि संगोष्ठी की तैयारियां अंतिम चरण में है.  प्राथमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को आयोजन के संबंध में 10 दिन पहले ही पत्र भेजा जा चुका है. संगोष्ठी का आयोजन पहले 22 सितम्बर को होना था. अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर 26 सितम्बर किया गया है.

RK

सरकारी स्कूलों में मूल्यांकन कार्य शुरू
पटना।। बिहार के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में सोमवार, 21 सितंबर से अर्धवार्षिक परीक्षा के मूल्यांकन कार्ड का कार्य शुरू हो गया.

शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के मूल्यांकन का कार्य सभी प्रखंडों के सीआरसी (क्लस्टर रिसोर्स सेंटर) केंद्रों पर किया जा रहा है. यह मूल्यांकन कार्य 21 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा.

क्या होगा इस मूल्यांकन में

– बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षा की कॉपियों की जाँच

– मूल्यांकन कार्ड में बच्चों की प्रगति का उल्लेख

– कमजोर बच्चों के लिए विशेष योजना तैयार करना

विभाग ने सभी प्रधानाध्यापकों और सीआरसी समन्वयकों को निर्देश दिया है कि मूल्यांकन कार्य समय पर पूरा कर रिपोर्ट जिला शिक्षा कार्यालय को भेजें. मूल्यांकन के बाद इसी महीने 26 सितंबर को अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) कर बच्चों की प्रगति रिपोर्ट अभिभावकों को दी जाएगी.

RK

चर्चित शिक्षक शिव कुमार सहाय का निधन
बॉलीवुड अभिनेता सत्यकाम आनंद के थे पिता

84 वर्ष की उम्र में हृदय गति रुकने से हुआ निधन, शिष्यों में शोक की लहर

आरा,19 सितंबर। शहर के मौलाबाग निवासी, जैन स्कूल के चर्चित विज्ञान शिक्षक एवं पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य शिव कुमार सहाय का शुक्रवार की शाम निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। उनके छोटे पुत्र सोनू ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच मौलाबाग स्थित आवास पर हृदय गति रुकने से उनका निधन हुआ।

शिव कुमार सहाय जिले के चर्चित शिक्षकों में शुमार रहे। विज्ञान और गणित विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ तथा विद्यार्थियों के प्रति सहज और सौम्य व्यवहार के कारण वह लंबे समय तक अपने शिष्यों के बीच लोकप्रिय रहे। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनसे पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम नहीं हुई। उन्होंने अपने जीवन में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा भी दी।
शिक्षण के साथ-साथ शिव कुमार सहाय सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे। समाज के जरूरतमंद और दबे-कुचले लोगों की मदद के लिए वह लगातार प्रयासरत रहते थे। सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी उनकी अपनी पहचान थी। समाजसेवा के प्रति इसी जुड़ाव के कारण उन्होंने आरा से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने सामाजिक सरोकारों से खुद को अलग नहीं किया और लोगों की मदद करते रहे।

शिव कुमार सहाय अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र, दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र सुनील सहाय स्कॉलर एवं भोजपुरी विभाग के प्राध्यापक रहे हैं। दूसरे पुत्र सत्यकाम आनंद बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता एवं रंगकर्मी हैं, जबकि सबसे छोटे पुत्र सोनू बीपीएससी और यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले शिक्षक हैं।

उनके निधन की सूचना मिलते ही अलग-अलग शहरों में रह रहे परिवार के सदस्य आरा के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों के शनिवार की सुबह तक आरा पहुंचने के बाद स्वर्गीय शिव कुमार सहाय की अंत्येष्टि की जाएगी।

इधर, उनके निधन की खबर फैलते ही उनके पुराने शिष्यों और परिचितों के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जैन स्कूल सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उनसे शिक्षा प्राप्त कर चुके सैकड़ों लोग उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके निधन से शिक्षा जगत, रंगकर्म और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

आरा से ओ पी पाण्डेय की रिपोर्ट

वेटनरी यूनिवर्सिटी में जंगली जानवरों के उपचार पर होगा रिसर्च , समीक्षा बैठक में गवर्नर ने दिए कई और दिशानिर्देश
राज्यपाल ने की वेटनरी साइंस यूनिवर्सिटी की समीक्षा

पटना। बिहार के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने गुरुवार को बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक प्रगति की समीक्षा की. राजभवन में हुई इस हाई-लेवल बैठक में विश्वविद्यालय के भविष्य को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए.

समीक्षा बैठक में राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के कार्यों पर प्रसन्नता जताते हुए इसे और आधुनिक बनाने के निर्देश दिए.

राज्यपाल के 5 बड़े निर्देश

1. जंगली जानवरों के लिए रिसर्च: राज्यपाल ने जंगली जानवरों के उपचार से संबंधित शोध परियोजनाएं शुरू करने का निर्देश दिया. साथ ही वाइल्ड लाइफ फोरेंसिक लैब में फैकल्टी सदस्यों को विशेष प्रशिक्षण दिलाने को कहा.

2. समर्थ पोर्टल लागू होगा: विश्वविद्यालय में केंद्र सरकार के समर्थ (SAMARTH) पोर्टल के अधिक से अधिक मॉड्यूल्स लागू करने को कहा गया है, जिससे पूरी व्यवस्था डिजिटल और पारदर्शी होगी.

3. किसानों से सीधा जुड़ाव: कॉम्फेड (COMFED) के साथ मिलकर आउटरीच कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने और IVF जैसी आधुनिक तकनीकों के प्रति आम लोगों को जागरूक करने का सुझाव दिया.

4. छात्र हित में फैसले: प्रशिक्षित लाइब्रेरियन की नियुक्ति, हॉस्टल से बाहर रहने वाले छात्रों को लाइब्रेरी नेटवर्क की सुविधा, और एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए.

5. समय पर वेतन-पेंशन: सभी कर्मचारियों और शिक्षकों के वेतन एवं पेंशन का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश.

कुलपति ने क्या बताया?

कुलपति डॉ. इन्द्रजीत सिंह ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत IVF परियोजनाएं, नेट-जीरो ऊर्जा पहल, लाइव स्टॉक फार्म कॉम्प्लेक्स, आधुनिक फार्म प्रबंधन तकनीक और ऑनलाइन किसान सलाह सेवा चल रही है. उन्नत भारत अभियान के तहत गोद लिए गए गांवों और वेटरनरी क्लिनिकल कॉम्प्लेक्स की भी जानकारी दी गई.

राज्यपाल ने समय पर परीक्षा और समय पर रिजल्ट प्रकाशित करने के लिए विश्वविद्यालय की सराहना भी की.

बैठक में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह सहित राजभवन और विश्वविद्यालय के सभी वरीय अधिकारी मौजूद रहे.

pncb

आखर के सहयोग से भोजपुरी विभाग में शुरू हुआ डिजिटल लाइब्रेरी
भिखारी ठाकुर को सिर्फ जाति के चश्मे से देखना उनके साहित्य के साथ न्याय नहीं : डॉ. एम.के. पाण्डेय

आखर के सौजन्य से भोजपुरी विभाग में ‘महेंद्र मिश्र पुस्तकालय’ और डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ

आरा,26 अगस्त.  वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भोजपुरी विभाग में भोजपुरी साहित्य और संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई। आखर ट्रस्ट के सौजन्य से ‘महेंद्र मिश्र पुस्तकालय’ का उद्घाटन और डिजिटल लाइब्रेरी सेवा का लोकार्पण किया गया।

पुस्तकालय का उद्घाटन आखर संस्था के संजय सिंह, नवीन कुमार, मोहन श्रीवास्तव, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. एम.के. पाण्डेय तथा भोजपुरी विभागाध्यक्ष प्रो. दिवाकर पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर ‘भिखारी ठाकुर के रचनन प कुछ बिचार, कुछ विमर्श : जुग संदर्भ में’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता सत्यवती महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी प्राध्यापक डॉ. मुन्ना कुमार पाण्डेय ने कहा कि भिखारी ठाकुर भोजपुरी साहित्य और संस्कृति के प्रस्थान बिंदु हैं।

उन्होंने कहा कि भिखारी ठाकुर की रचनाओं को किसी एक खांचे में डालकर या संकीर्ण जातीय दृष्टि से देखना उनके साहित्य का सही मूल्यांकन नहीं है। ‘बिदेसिया’ और ‘गबरघिचोर’ जैसी रचनाओं में आज के उत्तर आधुनिक विमर्श तक की झलक दिखाई देती है।

डॉ. पाण्डेय ने भिखारी ठाकुर के साहित्य में नारीवादी दृष्टिकोण की चर्चा करते हुए उन्हें युगधर्मी कलाकार बताया। उन्होंने कहा कि कलाकार जाति और धर्म के बंधनों से ऊपर होता है। ऐसे में भिखारी ठाकुर की रचनाओं पर नई दृष्टि और नए विमर्श के साथ शोध की आवश्यकता है।

भोजपुरी छात्रों के लिए नई पहल

कार्यक्रम में आखर ट्रस्ट के संजय सिंह, मोहन श्रीवास्तव और नवीन कुमार ने ‘आखर गद्य लेखन प्रतियोगिता’ शुरू करने तथा आखर के सहयोग से भोजपुरी विभाग की डिजिटल पत्रिका प्रारंभ करने की घोषणा की। छात्रों को भोजपुरी में मौलिक लेखन के लिए प्रोत्साहित किया गया।

विभाग में नवनिर्मित महेंद्र मिश्र पुस्तकालय में छात्रों के लिए कई उपयोगी सुविधाएं भी शुरू की गई हैं। डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से भोजपुरी साहित्य के विद्यार्थियों और शोधार्थियों को अध्ययन एवं शोध के नए संसाधन उपलब्ध होंगे।

शोधार्थी रवि प्रकाश सूरज की पीएचडी मौखिकी

कार्यक्रम के बाद शोधार्थी रवि प्रकाश सूरज की पीएचडी मौखिकी भी सम्पन्न हुई। ‘भोजपुरी आ छत्तीसगढ़ी लोकगथन के सामाजिक आ सांस्कृतिक अध्ययन’ विषय पर आधारित शोधकार्य प्रो. दिवाकर पाण्डेय के निर्देशन में पूरा किया गया। बाह्य परीक्षक दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. एम.के. पाण्डेय थे।

रवि प्रकाश सूरज ने कहा कि भोजपुरी लोकगाथा मौखिक परंपरा की तेजी से विलुप्त होती विधाओं में से एक है। उनका शोध लोकगाथाओं के महत्व को समझने के साथ-साथ इनके संरक्षण और संवर्धन की दिशा में उपयोगी साबित होगा।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी, साहित्यकार और पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नीरज वर्मा, नवनीत राय, मुकेश कुमार, आनंद भूषण पांडेय, जितेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, नरेंद्र सिंह, दिनेश त्रिपाठी, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. यशवंत कुमार सिंह, सोहित सिन्हा, ढूनमुन सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

भोजपुरी साहित्य के अध्ययन को पुस्तकालय, डिजिटल संसाधन और नए शोध-विमर्श से जोड़ने की यह पहल निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

विद्या साथी: मॉडल स्कूल के बच्चों के लिए ऑनलाइन 24×7 लाइव क्लास शुरू
‘कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 24×7 निःशुल्क लाइव शिक्षा उपलब्ध, विद्यार्थियों को अपने पसंद के शिक्षक से पढ़ने की सुविधा

38 जिलों के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों के करीब 3 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

24×7 वन-टू-वन लाइव ट्यूटर सपोर्ट के लिए 75 हजार शिक्षक उपलब्ध

पटना।। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में 24×7, 1:1 इंटरैक्टिव प्लेटफार्म ‘बिहार विद्या साथी’ का शुभारंभ किया.

‘बिहार विद्या साथी’ ऐप के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है. ‘बिहार विद्या साथी’ के माध्यम से विद्यार्थी जब चाहें, जहाँ से चाहें, अपनी पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 38 जिलों के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों से शुरू हो रही इस पहल से लगभग 3 लाख विद्यार्थियों को इसका सीधा लाभमिलेगा. कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 24X7 लाइव शिक्षक उपलब्ध रहेंगे. विद्यार्थी अपनी आवश्यकता और पसंद के अनुसार शिक्षक का चयन कर उनसे वन-टू-वन संवाद के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि 75 हजार शिक्षक विद्यार्थियों को व्यक्तिगत शैक्षणिक सहयोग प्रदान करेंगे. कक्षा 9वीं-10वीं के विद्यार्थियों के लिये सभी विषय तथा कक्षा 11वीं-12वीं के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को लाइव ट्यूटर सपोर्ट के साथ बिहार बोर्ड, JEE एवं NEET की तैयारी के लिए डिजिटल अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक AI टूल्स के माध्यम से विद्यार्थियों की कॉन्सेप्ट लर्निंग को और बेहतर बनाया जाएगा तथा उन्हें असीमित अध्ययन एवं अभ्यास की सुविधा मिलेगी. 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों से शुरू की जा रही यह व्यवस्था आगे राज्य के अन्य विद्यालयों तक भी विस्तारित की जाएगी. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है. इसका भरपूर लाभ उठाएं, अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करें और ज्ञान एवं कौशल के माध्यम से अपने जीवन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि विद्यार्थी जहाँ भी हो, जब भी पढ़ें, उनके सवाल का जवाब और शिक्षक का सहयोग हमेशा उसके साथ हो. आज के इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनायें देता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि आप इस प्लेटफार्म का उपयोग करते हुये अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता को मजबूत करेंगे और जीवन को उन्नत बनायेंगे.

कार्यक्रम के दौरान ‘बिहार विद्या साथी’ ऐप पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई. कार्यक्रम में राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्रीनगर की छात्रायें सुश्री जाहन्वी एवं सुश्री जिया ने इस ऐप के प्रयोग का डेमो दिखाया और इससे हो रही सुविधाओं एवं लाभ के बारे में जानकारी दी तथा मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया.

BSEB द्वारा बारी बारी से इन मॉडल विद्यालयों में विद्यार्थियों को ऐप से जोड़ा जा रहा है. जल्द ही सभी 700 मॉडल विद्यालय इस 24×7, 1 to 1 इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म से आच्छादित कर दिए जाएंगे.

बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, शिक्षा विभाग के सचिव  राजीव रौशन, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ त्यागराजन एस०एम० सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे जबकि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं विद्यार्थी जुड़े हुये थे.

pncb

बिहार की डिग्री अब ऑनलाइन, 30 सितंबर तक सभी यूनिवर्सिटी को NAD पर अपलोड करना अनिवार्य
बिहार के 17 विश्वविद्यालयों के डिग्री-अंकपत्र अब ऑनलाइन, 30 सितंबर तक NAD पोर्टल पर होगा अपलोड

पटना ।। बिहार के छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब राज्य के सभी 17 विश्वविद्यालयों की डिग्री, अंकपत्र और अन्य शैक्षणिक प्रमाण-पत्र National Academic Depository-NAD और Academic Credit Bank-ACB पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे.

राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को बिहार लोक भवन में हुई समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया.

क्या हैं नए निर्देश?

1. डेडलाइन तय
सभी विश्वविद्यालयों को लंबित डिग्री और अंकपत्र 30 सितंबर 2026 तक NAD और ACB पोर्टल पर अपलोड करने होंगे. प्रगति की समीक्षा अब हर 15 दिन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी.

2. पुराने रिकॉर्ड भी डिजिटल होंगे
बिहार की विशेष परिस्थितियों को देखते हुए पुराने हस्तलिखित और कागजी रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण के लिए पोर्टल 1 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक फिर से खोला जाएगा. इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग कर्मी उपलब्ध कराएगा.

3. एक जैसा फॉर्मेट बनेगा
पुराने अंक-आधारित प्रमाण-पत्रों को एक समान तरीके से अपलोड करने के लिए साझा प्रारूप तैयार किया जाएगा. इसे पटना, मगध, बी.आर.ए. बिहार, वीर कुंवर सिंह और एल.एन. मिथिला विश्वविद्यालय मिलकर अंतिम रूप देंगे.

4. हर यूनिवर्सिटी में IT प्रभारी
तकनीकी मदद के लिए प्रत्येक राज्य विश्वविद्यालय में एक IT प्रबंधक तैनात किया जाएगा. ये डिजिटलीकरण, अपलोड और पोर्टल की दिक्कतों में मदद करेंगे.

छात्रों को क्या फायदा?
अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि शैक्षणिक अभिलेखों के डिजिटल होने से छात्रों को डिग्री और प्रमाण-पत्र कहीं से भी आसानी और तुरंत मिल सकेंगे. नौकरी, उच्च शिक्षा और विदेश में पढ़ाई के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी.

बैठक में सभी विश्वविद्यालयों के परीक्षा नियंत्रक और NAD-ABC के राष्ट्रीय समन्वयक प्रकाश कुमार पाण्डेय भी मौजूद थे.

pncb

विश्वविद्यालय शिक्षकों के क्षमता विकास के लिए बिहार लोक भवन ने की पहल
प्रशिक्षण और पेशेवर विकास की एक व्यवस्थित व्यवस्था होगी तैयार

सभी विश्वविद्यालय और महाविद्यालय होंगे शामिल पटना

पटना। 12 अगस्त, 2026।। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों के अनुरूप राज्य के विश्वविद्यालयों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने और उनके निरंतर पेशेवर विकास के लिए बिहार लोक भवन द्वारा एक व्यापक योजना तैयार की गई है.

इस संबंध में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की क्षमता, शिक्षण कौशल और अकादमिक दक्षता को लगातार बेहतर बनाना है. उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण और पेशेवर विकास की एक व्यवस्थित व्यवस्था तैयार की जा रही है.
उन्होंने बताया कि योजना को बिहार में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा स्थापित मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र (MMTTC) के माध्यम से लागू किया जाएगा. ये दोनों केन्द्र पटना विश्वविद्यालय तथा बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर में स्थापित हैं.

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि पूरी योजना को चार स्तरों में लागू किया जाएगा और इसकी निगरानी बिहार लोक भवन की संचालन समिति करेगी. दोनों MMTTC सभी विश्वविद्यालयों के साथ समन्वय कर प्रशिक्षण कार्यक्रम को विश्वविद्यालय से लेकर महाविद्यालय स्तर तक संचालित करेंगे.
उन्होंने ने बताया कि इसके लिए सभी विश्वविद्यालयों में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) की व्यवस्था की गई है. प्रत्येक विश्वविद्यालय में कुलपति द्वारा नोडल पदाधिकारी और सहायक नोडल पदाधिकारी नामित किए जा चुके हैं. इसी तरह संबद्ध महाविद्यालयों में प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन के लिए प्राचार्यों द्वारा समन्वयक और सहायक समन्वयक नियुक्त किए गए हैं.
योजना के तहत प्रत्येक विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में हर वर्ष छः दिवसीय एफडीपी आयोजित किया जाएगा. इसमें कुल 36 घंटे की अकादमिक गतिविधियाँ होंगी. प्रशिक्षण के विषय यूजीसी द्वारा स्वीकृत मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुरूप होंगे.
कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए राज्यपाल के शिक्षा सलाहकार प्रो॰ बी॰के॰ त्रिपाठी द्वारा चार दिवसीय कार्ययोजना तैयार की है. इसके तहत सभी विश्वविद्यालयों के नोडल एवं सहायक नोडल पदाधिकारियों तथा संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों, समन्वयकों एवं सहायक समन्वयकों के साथ 10 से 13 अगस्त, 2026 तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत चर्चा की जा रही है.
इन बैठकों में एफडीपी के संचालन, प्रशिक्षण की रूपरेखा, अकादमिक गतिविधियों, जिम्मेदारियों और आपसी समन्वय की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

pncb

शनिवार को फिर से हाफ डे स्कूल चलेंगे सरकारी स्कूल
केके पाठक का आदेश बदला, शिक्षकों को मिली राहत

शनिवार/गुरुवार को 9.30 से एक बजे तक चलेंगे सरकारी स्कूल

पटना।। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ डे चलने का आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है. इस तरह पूर्व शिक्षा सचिव के के पाठक का एक और आदेश बदल दिया गया है. यानी सामान्य स्कूलों में शनिवार जबकि उर्दू स्कूलों में गुरुवार को हाफ डे सिस्टम लागू हो गया है.

मुख्य बातें:

राज्य के सभी 77,370 सरकारी स्कूल अब हर शनिवार को हाफ डे चलेंगे. ये व्यवस्था आने वाले शनिवार से लागू होगी.

सभी सरकारी स्कूल: सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक संचालित होंगे.

प्राथमिक विद्यालय: सुबह 9.30 से 12.00 बजे तक पढ़ाई + गतिविधि। 12.40 तक मिड-डे मील, फिर एक बजे छुट्टी.

कक्षा अवधि में शिक्षक 1 घंटे तक अगले दिन की पाठ योजना, कॉपी जांच, डायरी अपडेट आदि का काम करेंगे. उसके बाद ही स्कूल से निकलेंगे.

आपको बता दें कि शिक्षा विभाग के तत्कालीन अपर मुख्य सचिव के.के. पाठक के आदेश से शनिवार को भी फुल डे 9.30 से 4.00 बजे तक स्कूल चलने लगे थे. RTI के तहत पढ़ाई के घंटे पूरे करने का तर्क दिया गया था. अब वो आदेश बदल दिया गया है. गुरुवार को शिक्षा मंत्री ने ये भी कहा कि शिक्षकों की सभी समस्याओं का समाधान 31 अक्टूबर तक कर दिया जाएगा.

pncb