RAJESH tiwari – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

बिहार के मखाने को ग्लोबल ब्रांड बनाने की तैयारी, 21 जिलों के किसानों को मिलेगा लाभ
पटना, 7 सितंबर। बिहार के मखाने को वैश्विक बाजार में नई पहचान दिलाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने मखाना विकास योजना को नए स्तर पर लागू करने की पहल की है। योजना के तहत मखाना उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्यवर्धन और विपणन को आधुनिक बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मखाना बिहार का गौरव और सांस्कृतिक पहचान है। सरकार का लक्ष्य पारंपरिक मखाना खेती को आधुनिक एवं व्यावसायिक मॉडल में बदलना है, ताकि किसानों को बेहतर उत्पादन के साथ उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।
योजना का लाभ राज्य के 21 मखाना उत्पादक जिलों के किसानों को मिलेगा। इनमें सारण, पटना, दरभंगा, मधुबनी, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, सीतामढ़ी, मधेपुरा, अररिया, खगड़िया, समस्तीपुर, भागलपुर, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली शामिल हैं।
75 प्रतिशत तक अनुदान
मखाना के क्षेत्र विस्तार और आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए सरकार द्वारा लागत का 75 प्रतिशत तक प्रत्यक्ष अनुदान दिया जा रहा है। उन्नत प्रजाति सबौर मखाना-1 और स्वर्ण वैदेही के गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के साथ तालाब और खेत दोनों प्रणालियों में खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।
मखाना फोड़ने और प्रसंस्करण की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए आधुनिक एवं पारंपरिक किट की खरीद पर भी 75 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है।

R K

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर बिहार विधान परिषद् के सभापति ने जताया शोक
झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री के निधन पर शोक

पटना। बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन अत्यंत दुखद एवं अपूरणीय क्षति है. सार्वजनिक जीवन में रहते हुए उन्होंने शिक्षा एवं जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनके निधन से झारखंड सहित पूरे राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को गहरी क्षति हुई है.

सभापति ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

pncb

कार्यपालक सहायक अभ्यर्थियों ने किया हंगामा
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को कार्यपालक सहायक अभ्यर्थियों ने पंचायती राज मंत्री के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. ये अभ्यर्थी बहाली निजी एजेंसी से कराने का विरोध कर रहे थे. अभ्यर्थियों का कहना है कि बेल्ट्रॉन के जरिए की बहाली की जा रही है.

पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद भी कार्यपालक सहायकों यह नाराजगी कम नहीं हुई. उनका कहना था कि सरकार हमें बेल्ट्रॉन के जरिए फिर से परीक्षा देने और आउटसोर्सिंग पर रखने को मजबूर कर रही है जो कहीं से उचित नहीं है.

राजेश तिवारी

मुखिया पद के नामांकन कराने पहुंचे मुकेश तिवारी, नामजदगी का पर्चा दाखिल किया
खजुरी पंचायत  उपचुनाव में मुखिया पद के नामांकन कराने पहुंचे मुकेश तिवारी उर्फ मिन्टु  ने  बुधवार को नामजदगी का पर्चा दाखिल किया।
मशरक प्रखण्ड के खजूरी पंचायत के उप चुनाव में मुखिया पद हेतु अभी तक कुल सात लोगों ने नामांकन दाखिल किया। मालूम हो कि वर्तमान मुखिया  मृदुला देवी के आकस्मिक निधन के बाद हो रहे प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10 खजुरी पंचायत में हो रहा है  बुधवार को‌ तीन लोगों ने नामांकन किया।

जिसमें मुकेश तिवारी उर्फ मिन्टु तथा पूर्व मुखिया त्रिभुवन सिंह के पत्नी निशा देवी ने मुखिया पद हेतु नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। ।पंचायती राज विभाग की अधिसूचना संख्या 1374 एवं राज्य निर्वाचन आयोग बिहार पटना के पत्रांक 352 के द्वारा पंचायत उप निर्वाचन-2020 के लिए कार्यक्रमों का निर्धारण कर दिया गया है। रिक्त पदों के लिए नाम निर्देशन की तिथि 20 फरवरी से 27 फरवरी तक निर्धारित है। 29 फरवरी को संवीक्षा की अंतिम तिथि एवं नाम वापसी की अंतिम तिथि दो मार्च निर्धारित है। मतदान 18 मार्च को होगी तथा मतगणना की तिथि 20 मार्च निर्धारित है। पुनर्मतदान नहीं होने की स्थिति में जिस प्रखंड में पंच/वार्ड सदस्य के अतिरिक्त किन्हीं अन्य पद का निर्वाचन नहीं होगा तो उस प्रखंड के पंच/वार्ड सदस्य पदों की मतगणना 18 मार्च की संध्या 6:00 बजे (मतदान समाप्ति के बाद) उसी प्रखण्ड में की जायेगी। सारण जिला में एक जिला परिषद सदस्य, दो मुखिया, पांच जब सरपंच, चार पंचायत समिति सदस्य, 33 ग्राम पंचायत सदस्य एवं 65 ग्राम कचहरी के पंच पद के लिए उप चुनाव होना है।