ये देखिए… इन ट्रेनों के नंबर बदल गए

रेल यात्रियों खासकर बिहार और पूर्व मध्य रेल(ECR) से जुड़े रेलखंडों पर चलने वाली कई ट्रेनों के नंबर आज से बदल गए हैं. आम तौर पर ट्रेनों की पहचान उनके नंबर से ही होती है. ऐसे में, ट्रेन नंबर बदल जाने से दैनिक यात्रियों की परेशानी विशेष रुप से बढ़ सकती है. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 10 पैसेंजर ट्रेनों का कन्वेंशनल से मेमू सेवा तथा 10 का मेमू से कन्वेंशनल सेवा के रूप में परिवर्तन होने के कारण इन ट्रेनों का नंबर बदल जाएगा. उन्होंने बताया कि ऑपरेशनल कारणों से रेलवे इन पैसेंजर ट्रेनों के नंबर बदल रहा है. इनसे इनकी टाइमिंग या भाड़े में कोई फर्क नहीं पड़ेगा.




परेशानी को ध्यान में रखते हुए patnanow ऐसी सभी ट्रेनों की लिस्ट यहां दे रहा है ताकि यात्रियों को अपनी ट्रेनों की पहचान में कोई दिक्कत ना हो.

दिनांक 01.09.2017 से वर्तमान में समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र और बरौनी-पाटलिपुत्र रेलखंड में चल रही 10 मेमू सेवा का कन्वेंशनल सेवा के रूप में परिवर्तन किया जा रहा है. इसी तरह दिनांक 3.09.17 से गया-डेहरी ऑन सोन-मुगलसराय रेलखंड में चल रही 10 कन्वेंशनल सेवा का मेमू सेवा के रूप में परिवर्तन किया जा रहा है. परिवर्तन के पश्चात् इन ट्रेनों के नंबर बदल जाएंगे जो निम्नानुसार है-

1.मेमू सेवा का कन्वेंशनल सेवा के रूप में परिवर्तन

क्र.सं. वर्तमान गाड़ी संख्या                                    परिवर्तित गाड़ी संख्या  (दिनांक 01.09.2017 से)
01      63267 मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र पैंसेजर          55215 मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र पैसेंजर
02     63268 पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर पैसेंजर          55216 पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर पैसेंजर
03     63265 मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र पैंसेजर          55217 मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र पैंसेजर
04     63266 पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर पैसेंजर          55218 पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर पैसेंजर
05     63269 समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर पैसेंजर         55227 समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर पैसेंजर
06     63270 मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर पैसेंजर         55228 मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर पैसेंजर
07     63287 बरौनी-पाटलिपुत्र पैसेंजर                    55229 बरौनी-पाटलिपुत्र पैसेंजर
08     63288 पाटलिपुत्र-बरौनी पैसेंजर                   55230 पाटलिपुत्र-बरौनी पैसेंजर
09     63281 पाटलिपुत्र-पटना पैसेंजर                    55231 पाटलिपुत्र-पटना पैसेंजर
10     63282 पटना-पाटलिपुत्र पैसेंजर                    55232 पटना-पाटलिपुत्र पैसेंजर
—-

2. कन्वेंशनल सेवा का मेमू सेवा के रूप में परिवर्तन-

क्र.सं.      वर्तमान गाड़ी संख्या                                  परिवर्तित गाड़ी संख्या      (दिनांक 03.09.2017 से)
01          53601 गया-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर         53601/53602 एवं 53603/53604 को मर्ज करते हुए प्रतिदिन इसका परिचालन 63289/63290 नं. से किया जाएगा. इसका समय एवं ठहराव 53601/53602 गया-डेहरी ऑन सोन-गया पैसेंजर ट्रेन के अनुसार होगा
02 53602 डेहरी ऑन सोन-गया पैसेंजर
03 53603 गया-डेहरी ऑन सोन  पैसेंजर
04 53604 डेहरी ऑन सोन-गया  पैसेंजर
05 53607 गया-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर
63291 गया-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर
06 53608 डेहरी ऑन सोन-गया पैसेंजर                 63292 डेहरी ऑन सोन-गया पैसेंजर
07 53609 डेहरी ऑन सोन-मुगलसराय पैसेंजर      63293 डेहरी ऑन सोन-मुगलसराय पैसेंजर
08 53610 मुगलसराय-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर      63294 मुगलसराय-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर
09 53613 गया-मुगलसराय पैसेंजर                       63295 गया-मुगलसराय पैसेंजर
10 53614 मुगलसराय-गया पैसेंजर                        63296 मुगलसराय-गया पैसेंजर

ECR के CPRO राजेश कुमार ने बताया कि ये सभी ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित समय एवं ठहराव के अनुसार चलेंगी. गाड़ी संख्या 53613/53614 गया-मुगलसराय-गया पैसेंजर (नया नम्बर 63295/63296) का परिचालन प्रतिदिन किया जाएगा.

Related Post