धोनी पद्म भूषण से हुए सम्मानित

7 साल बाद देश का तीसरा सर्वश्रेष्ठ सम्मान धोनी के नाम




नई दिल्ली. भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को राष्ट्रपति ने पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया. धोनी जिन्हें सम्मान में भारतीय थल ने लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से नवाजा है सोमवार को भारतीय फौज के पोशाक में राष्ट्रपति भवन गए और राष्ट्रपति के हाथों इस प्रतिष्ठित सम्मान को ग्रहण किया.

महेंद्र सिंह धोनी ने के 7 साल पहले आज ही के दिन क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 में साहसिक पारी खेलते हुए विजयी छक्का लगाकर भारत को  वर्ल्ड कप दिलवाया था. ठीक 7 साल बाद  सोमवार को धोनी को दिया गया. धोनी के साथ ही बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा और अन्य पद्म पुरस्कार भी दिए गए.

पटना नाउ ब्यूरो की रिपोर्ट
फ़ोटो साभार:दूरदर्शन

Related Post